Saturday, September 5, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड को हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे: राँची में बोले नितिन नवीन

झारखंड को हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे: राँची में बोले नितिन नवीन

राँची के प्रबुद्धजन संवाद में गरजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन; कहा— अटल जी के सपनों का झारखंड बनाना हमारा संकल्प, देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं।

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड को हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे: राँची में बोले नितिन नवीन
5
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रांची के आई क्रिएट एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

लातेहार: गायब बेटे की शिकायत लेकर पहुंचे पिता को मनिका थाना पुलिस ने पीटा, बीजेपी दफ्तर पहुंचा पीड़ित परिवार

MMDR Bill: 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष कांग्रेस का राज्यस्तरीय प्रदर्शन, BJP सांसदों पर साधा निशाना

साहिबगंज: CEO के. रवि कुमार ने बेलपहाड़ी में पहाड़िया समुदाय से की मुलाकात, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का दिया निर्देश

भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि झारखंड को हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे। इस झारखंड को अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड बनाना है। हम ही झारखंड को, उसकी विरासत और संस्कृति के साथ विकास के नए पायदान पर ले जाने का काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रांची के डिबडीह स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम विकसित भारत @ 2047 पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि माँ छिन्मस्तिका, बाबा वैधनाथ धाम बाबा की पावन भूमि झारखंड़ से मेरा भावनात्मक रिश्ता रहा है। उन्होंने प्रबुद्धजनों के द्वारा किसानों से सम्बंधित पूछे गए सवालों का जबाब देते हुए कहा कि अगर देश के किसान खुश होंगे तभी देश खुश रहेगा। हमारी सरकार उनकी आय दुगुनी कैसे हो, इसके लिए प्रयास कर रही है। हमारी सरकार ऑर्गेनिक खेती पर जोर दे रही है। हर जिले में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को इंसेंटिव देने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था अच्छे दिन लाएंगे और आज हर व्यक्ति के जीवन मे बदलाव लाकर अच्छे दिन लाने का प्रयास किया है।। आज मोदी सरकार ने देश मे 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। लोग भूख से न मरें, इसलिये मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज मुफ्त में देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इलाज के अभाव में किसी की मृत्यु न हो या किसी को अपनी भूमि और जेवरात गिरवी न रखना पड़े इसके लिए 60 करोड़ परिवार को मोदी सरकार ने आयुष्मान योजना का लाभ देती है। मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने हेतु जनधन योजना के माध्यम से 54 करोड़ खाता खुलवाया। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली से चला 15 पैसे ही लाभुक तक पहुंचता था लेकिन आज डीबीटी के माध्यम से पूरा एक रुपया उन तक पूरा पहुँचता हैं। यह जनधन योजना से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि हम सबसे बड़े युवावादी वाले देश हैं। 2 लाख से अधिक स्टार्टअप देश में चल रहे हैं। यहां के युवा रोजगार पाने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन रहे हैं। 125 से अधिक यूनिकॉर्न देश में कार्यरत हैं। यह देश के युवाओं के कौशल और उद्यमिता का प्रतीक है। वहीं उन्होंने मुद्रा योजना के बारे में कहा कि इससे छोटे कारोबारी को काफी राहत मिली है। आज वे इसके माध्यम से व्यव्सायी बन रहे हैं और देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि AI की सभी बड़ी कंपनियां भारत को हब बनाना चाहती है। हमने अवसर और प्लेटफार्म लेकिन इस पर भी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम विपक्षी पार्टियों ने किया। आज हम मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में विश्व में दूसरे स्थान पर हैं।

महिला शक्ति को लेकर उन्होंने कहा कि एक महिला के आगे बढ़ने से दो परिवार आगे बढ़ती है। 3 करोड़ लखपति महिला दीदी बनाने में हम सफल हुए हैं। महिलाएं परिवार और राज्य को सबल बनाती है। भले ही नारीशक्ति अधिनियम अभी सफल नहीं हुआ। लेकिन हमारा संकल्प है कि इस देश की आधी आबादी को हम पूरा सम्मान देंगे और 33% आरक्षण का जो संकल्प हमने लिया है, आने वाले समय में हम इसे जरूर पूरा करेंगे। जब इस देश में पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को अधिकार मिला, तो हमने देखा कि किस प्रकार महिलाओं ने पंचायती राज और नगर निकाय में अपने प्रतिनिधित्व को सशक्त रूप में लिया और उनकी भागीदारी से आज हम कह सकते हैं कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं ने बहुत बड़ा योगदान दिया| उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 12 करोड़ शौचालय बनाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। गरीबो को 4 करोड़ आवास दिया गया। 10 करोड़ गरीब माताओं को उज्जवल योजना के तहत गैस उपलब्ध कराया गया। महिलाओ को सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ाने के लिए हम संकल्पित हैं। छोटे कारोबारियों के बारे में भी मोदी सरकार ने चिंता की। 75 लाख ठेला खोमचा वाले को 10 हज़ार रुपये की लोन दी गयी और इनके जीवन स्तर को उठाया गया। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया का विपक्षी दलों ने काफी मजाक बनाया था। विपक्षी दल जब-जब भी भाजपा का मजाक बनाते हैं तो जनता भाजपा को और अधिक आशीर्वाद देती है। डिजिटल ट्रांसफर के माध्यम से लेने देन की सुविधा को आसान बनाया गया। आज 314 लाख करोड़ डिजिटल ट्रांसफर के रूप में एक वर्ष में होता है।। 51 लाख करोड़ रुपया सीधे गरीबों के खाते में पहुंचाया गया। हमारी सरकार ने अच्छे दिन की परिभाषा शब्दों में नहीं बल्कि जमीन पर लाकर दिखाया है| उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग में काफी सुधार किया गया। डबल लाइन बनाई गई,विद्युतीकरण किया गया। नई ट्रेन दी गयी। समय में सुधार किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करती है। आज कोई एक ईट फेंकता है तो हम उसका जवाब पत्थर से देते हैं। विश्व की कोई भी ताकत हो, हम देश की सुरक्षा से कभी समझौता नहीं कर सकते हैं। रक्षा समानों का निर्यात कर रहे हैं। नक्सलवाद को समाप्त करने में हमारी सरकार सफल हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देश को सांस्कृतिक दृष्टि से भी मजबूत बनाया। राम मंदिर और काशी कॉरिडोर बनाकर देश की सांस्कृतिक धरोहर और मूल्यों को स्थापित कर इसे जीवंत रखा। मेडिकल के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। कई एम्स बनाये गए कई मेडिकल कॉलेज खोले गए। कई आईआईटी, एकलव्य विद्यालय खोले गए है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज का युवा देश के निर्माण के लिए काम करना चाहता है, अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम करना चाहता है। लेकिन कुछ लोगों ने इस देश के युवाओं को anti establishment नाम दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि देश का युवा innovation और creation के लिए जाना जाए। भारत का युवा अनुशासन के साथ देश के निर्माण के लिए काम करेगा।जो लोग इस देश के युवाओं को negative politics के लिए ले जाना चाहते हैं, मैं उनको चेतावनी देता हूं कि भारत का युवा positive politices करेगा। हम लोकतंत्र के आधार पर निश्चित रूप से विरोध करेंगे, लेकिन लोकतंत्र के मापदंड को खत्म नहीं होने देंगे।कुछ लोग विदेश में बैठकर ये सोच लेते हैं कि हम भारत के युवाओं को दिशा दे देंगे। भारत का युवा किसान के साथ चौपाल में रहता है, कोचिंग इंस्टीट्यूट में रहता है, कॉलेज कैंपस में रहता है। लेकिन भारत का युवा दिल्ली में बैठे कुछ लोगों की मुठ्ठी की कठपुतली बनकर आगे नहीं बढ़ने वाला।उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाना मोदी सरकार का सपना है। देश के सभी वर्ग को अपने हिस्से का सहयोग करना होगा तभी यह सपना साकार हो पाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने* उपस्थित प्रबुद्धजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की स्थिति आजाद होने के बाद और 2014 के बाद में अंतर साफ साफ देखा जा सकता है। जब देश मे 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तब देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह सरकार देश के हर गरीब,हर किसान,शोषित,वंचित,दलित आदिवासी सबके लिए कार्य करेगी। प्रधानमंत्री ने जो कहा था आज देश के हर वर्ग हर समाज और सभी धर्मो के घर घर दस्तक देकर केंद्रीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। साहू जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य है और यही सही समय है।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, डॉ एच पी नारायण, पूर्णमल जैन, चंदन मिश्रा आदि मौजूद थे। जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व पत्रकार चंदन मिश्रा ने किया। वहीं इस संवाद कार्यक्रम में प्रभाकर त्रिपाठी, पंकज रॉय, डॉ. सविता सेंगर, गोपाल पाठक, अजय कुमार मिश्रा, पूजा साहू, प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, डॉ. अश्विनी कुमार, आदित्य विक्रम वर्मा, डिम्पी हल्दर, वंदना कुमारी, रेणुका तिवारी, जय प्रकाश शर्मा, . डॉ. भूपेन्द्र सिंह, शौर्य द्विवेदी, अधिवक्ता राजेश कुमार , डॉ. बैद्यनाथ कुमार , दिनेश चंद्र मिश्रा, हरे राम मिश्र , पीयूष टोडी, मोनिका सिन्हा, प्रो. डॉ. बिजय सिंह, रामकुमार सिन्हा, डॉ. हरेन्द्र सिन्हा सहित सैकड़ों प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Tags: #बाबूलाल मरांडीआदित्य साहूझारखंड राजनीति 2026डिबडीह राँचीनितिन नवीनप्रबुद्ध नागरिक संवादभाजपा झारखंडरांची समाचारविकसित भारत 2047
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड: फर्जी कागजात से वोटर आईडी बनाने की कोशिश में 5 पर FIR, 4 दिवसीय दौरे पर संथाल पहुंचे CEO के. रवि कुमार

झारखंड: फर्जी कागजात से वोटर आईडी बनाने की कोशिश में 5 पर FIR, 4 दिवसीय दौरे पर संथाल पहुंचे CEO के. रवि कुमार

by firstreport desk2
5 hours ago
0

संथाल परगना में फर्जी कागजात से वोटर बनने की साजिश का पर्दाफाश, 5 लोगों पर FIR दर्ज; CEO के. रवि...

भर्ती परीक्षा घोटाला: जेपीएससी-जेएसएससी फर्जीवाड़े की हो सीबीआई जांच: मृत्युंजय शर्मा

भर्ती परीक्षा घोटाला: जेपीएससी-जेएसएससी फर्जीवाड़े की हो सीबीआई जांच: मृत्युंजय शर्मा

by firstreport desk2
5 hours ago
0

भर्ती परीक्षा घोटाले का जाल गहरा, बड़े लोगों तक पहुंची आंच; सीबीआई जांच जरूरी : मृत्युंजय शर्मा ! रांची: झारखंड...

मोरहाबादी रांची श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2026

मोरहाबादी रांची श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2026

by firstreport desk2
1 day ago
0

मोरहाबादी के श्री कृष्ण जन्मोत्सव व दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, राज्य की समृद्धि की कामना...

झारखंड में छात्रों पर FIR के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल: 8 से 11 सितंबर तक 24 जिलों में DC-SP कार्यालय का घेराव

झारखंड में छात्रों पर FIR के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल: 8 से 11 सितंबर तक 24 जिलों में DC-SP कार्यालय का घेराव

by firstreport desk2
1 day ago
0

छात्रों पर मुकदमों के खिलाफ भाजपा का बड़ा ऐलान: 8 से 11 सितंबर तक झारखंड के सभी 24 जिलों में...

झारखंड में सत्ता परिवर्तन का दावा: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- राज्य में कल आ सकती है हमारी सरकार

झारखंड में सत्ता परिवर्तन का दावा: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- राज्य में कल आ सकती है हमारी सरकार

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड में सत्ता परिवर्तन के आसार, कल आ सकती है हमारी सरकार: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ! रांची :केंद्रीय सामाजिक...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL, CDPO, FRO और FSO भर्ती रद्द करने के सरकारी आदेश पर लगाई रोक

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दिए फॉर्म-6 प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

by firstreport desk2
2 days ago
0

मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने में तेजी लाएं: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार रांची। मुख्य...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    202 shares
    Share 81 Tweet 51
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    198 shares
    Share 79 Tweet 50
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    190 shares
    Share 76 Tweet 48
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    181 shares
    Share 72 Tweet 45

अभी अभी

रांची के आई क्रिएट एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

रांची के आई क्रिएट एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

September 5, 2026
लातेहार: गायब बेटे की शिकायत लेकर पहुंचे पिता को मनिका थाना पुलिस ने पीटा, बीजेपी दफ्तर पहुंचा पीड़ित परिवार

लातेहार: गायब बेटे की शिकायत लेकर पहुंचे पिता को मनिका थाना पुलिस ने पीटा, बीजेपी दफ्तर पहुंचा पीड़ित परिवार

September 5, 2026
MMDR Bill: 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष कांग्रेस का राज्यस्तरीय प्रदर्शन, BJP सांसदों पर साधा निशाना

MMDR Bill: 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष कांग्रेस का राज्यस्तरीय प्रदर्शन, BJP सांसदों पर साधा निशाना

September 5, 2026
साहिबगंज: CEO के. रवि कुमार ने बेलपहाड़ी में पहाड़िया समुदाय से की मुलाकात, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का दिया निर्देश

साहिबगंज: CEO के. रवि कुमार ने बेलपहाड़ी में पहाड़िया समुदाय से की मुलाकात, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का दिया निर्देश

September 5, 2026
झारखंड: फर्जी कागजात से वोटर आईडी बनाने की कोशिश में 5 पर FIR, 4 दिवसीय दौरे पर संथाल पहुंचे CEO के. रवि कुमार

झारखंड: फर्जी कागजात से वोटर आईडी बनाने की कोशिश में 5 पर FIR, 4 दिवसीय दौरे पर संथाल पहुंचे CEO के. रवि कुमार

September 5, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.