Sunday, November 29, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

   

Home » परिसीमन पर गीता कोड़ा के बयान से कांग्रेस असहमत! SC-ST प्रतिनिधित्व को लेकर उठाए सवाल !

परिसीमन पर गीता कोड़ा के बयान से कांग्रेस असहमत! SC-ST प्रतिनिधित्व को लेकर उठाए सवाल !

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा — 50 प्रतिशत सीटें बढ़ने का दावा भ्रामक, एससी-एसटी प्रतिनिधित्व की गारंटी दे गीता कोड़ा

firstreport desk2 by firstreport desk2
22 minutes ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
परिसीमन पर गीता कोड़ा के बयान से कांग्रेस असहमत! SC-ST प्रतिनिधित्व को लेकर उठाए सवाल !
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर गीता कोड़ा का बयान, विकसित भारत-2047 की राह होगी मजबूत | झारखंड समाचार

हेमंत सोरेन सरकार के 7 साल पूरे: भाजपा ने जारी की ‘जनता की चार्जशीट’, कानून-व्यवस्था और वादों पर घेरा !

झारखंड-बिहार में EOU की बड़ी रेड: हंटरगंज में लोजपा नेता समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी, 2016-17 बालू घाट केस से जुड़े तार !

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा समापन: सीएम हेमन्त सोरेन ने 9 हजार करोड़ की 1,650 योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन !

परिसीमन पर गीता कोड़ा के बयान को कांग्रेस ने खारिज किया, एससी-एसटी प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल !

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने गीता कोड़ा द्वारा परिसीमन के समर्थन में दिए गए बयान और कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गीता कोड़ा का बयान तथ्यों से परे है और यह जनभावनाओं तथा झारखंड के हितों की अनदेखी करने वाला राजनीतिक पैंतरा है।

शाहदेव ने कहा कि जो लोग परिसीमन के नाम पर जल्दबाजी दिखा रहे हैं और कथित तौर पर 50 प्रतिशत तक सीटें बढ़ने का दावा कर रहे हैं, उन्हें पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि इस प्रक्रिया से झारखंड जैसे राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, अनुसूचित जनजाति (ST) और अनुसूचित जाति (SC) के अधिकारों तथा देश के संघीय ढांचे पर क्या असर पड़ेगा।

परिसीमन और महिला आरक्षण पर कांग्रेस का रुख

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि परिसीमन और महिला आरक्षण—दोनों ही विषयों पर कांग्रेस पार्टी की नीति शुरू से स्पष्ट, पारदर्शी और संवैधानिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित रही है। उन्होंने गीता कोड़ा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राजनीतिक अवसरवादिता की प्रतीक बन चुकी हैं। जिस दल की विचारधारा और संघर्ष से उन्हें पहचान मिली, उसी दल पर दोहरे रवैये का आरोप लगाना हास्यास्पद है।

उनके अनुसार, कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण, वंचित वर्गों की भागीदारी और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने की लड़ाई लड़ी है, जबकि मौजूदा सत्ता और उसके साथ सुर मिलाने वाले लोग केवल जुमलेबाजी और भ्रम फैला रहे हैं।

“50 प्रतिशत सीटों का दावा गुमराह करने वाला”

शाहदेव ने कहा कि किसी एक रिपोर्ट के आधार पर यह कह देना कि परिसीमन से सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ सकती है, बिना ठोस संवैधानिक या जनसांख्यिकीय आधार के जनता को गुमराह करने जैसा है। उन्होंने जोर दिया कि भारत में परिसीमन संवेदनशील संवैधानिक और संघीय विषय है।

“वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण के प्रभावी उपायों को लागू करने वाले राज्यों और अन्य राज्यों के बीच सीटों के अनुपात को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। बिना विस्तृत पारदर्शिता, सर्वदलीय सहमति और राज्यों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित किए परिसीमन के लाभों का एकतरफा गुणगान अधूरी तस्वीर पेश करता है।”

झारखंड की भौगोलिक और सामाजिक स्थिति पर जोर

झारखंड की स्थिति का जिक्र करते हुए लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि यहां की भौगोलिक बनावट, वन क्षेत्र, दूरदराज के प्रखंड और आदिवासी समाज की सामाजिक-आर्थिक संरचना अन्य राज्यों से अलग है। परिसीमन होने की स्थिति में सबसे बड़ा सवाल अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटों की संख्या और स्वरूप को लेकर है।

उन्होंने पूछा कि क्या गीता कोड़ा इस बात की गारंटी दे सकती हैं कि किसी भी संभावित परिसीमन में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में कमी या कमजोर स्थिति नहीं आएगी? शाहदेव ने कहा कि झारखंड की राजनीति का मूल आधार जल, जंगल, जमीन और आदिवासी-मूलवासी अस्मिता की रक्षा है, और हर संवैधानिक या चुनावी पुनर्गठन को इसी कसौटी पर परखा जाना चाहिए।

जनप्रतिनिधि की जवाबदेही पर पलटवार

एक सांसद द्वारा 10 लाख से अधिक आबादी और सात से आठ विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने तथा दौरे में कठिनाई आने के गीता कोड़ा के तर्क पर शाहदेव ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल औपचारिक दौरों या आंकड़ों तक सीमित नहीं होता। यह जनता की समस्याओं के समाधान, नीतिगत हस्तक्षेप और जवाबदेही से जुड़ा विषय है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र बड़ा होना या आबादी अधिक होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन समस्या तब खड़ी होती है जब जनप्रतिनिधि जनता से कट जाएं या क्षेत्र के मुद्दों पर संसद में प्रभावी आवाज उठाने के बजाय सत्ता के फैसलों के आगे झुक जाएं।

Tags: एसटी एससी आरक्षणगीता कोड़ाझारखंड कांग्रेसझारखंड राजनीतिपरिसीमन विवादरांची समाचारलाल किशोर नाथ शाहदेवसंघीय ढांचा
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड में ग्रामीण विकास योजनाओं पर भाजपा का हमला, कैग रिपोर्ट के हवाले से हेमंत सरकार को घेरा !

झारखंड में ग्रामीण विकास योजनाओं पर भाजपा का हमला, कैग रिपोर्ट के हवाले से हेमंत सरकार को घेरा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

ग्रामीण विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर भाजपा का हमला, कैग रिपोर्ट के हवाले से हेमंत सरकार को घेरा ! रांची...

नेमरा में शहीद सोबरन सोरेन का 69वां शहादत दिवस, 111 करोड़ की योजनाएं: हेमंत सोरेन !

नेमरा में शहीद सोबरन सोरेन का 69वां शहादत दिवस, 111 करोड़ की योजनाएं: हेमंत सोरेन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रामगढ़ (नेमरा),: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में शहीद सोबरन सोरेन (सोबरन मांझी) के...

संविधान दिवस पर झारखंड विधानसभा में SIR और MMDR संशोधन पर चर्चा, 2.56 लाख करोड़ राजस्व का दावा !

संविधान दिवस पर झारखंड विधानसभा में SIR और MMDR संशोधन पर चर्चा, 2.56 लाख करोड़ राजस्व का दावा !

by firstreport desk2
3 days ago
0

संविधान दिवस पर झारखंड विधानसभा में SIR और MMDR संशोधन पर चर्चा, 2.56 लाख करोड़ राजस्व का दावा ! रांची:...

दांतों से पेन पकड़कर 93.8% अंक: गोड्डा के दिव्यांग छात्र फैजानुल्लाह ने CM हेमन्त सोरेन से की मुलाकात !

दांतों से पेन पकड़कर 93.8% अंक: गोड्डा के दिव्यांग छात्र फैजानुल्लाह ने CM हेमन्त सोरेन से की मुलाकात !

by firstreport desk2
3 days ago
0

दांतों से पेन पकड़कर 93.8% अंक: गोड्डा के दिव्यांग छात्र फैजानुल्लाह ने CM हेमन्त सोरेन से की मुलाकात ! रांची:...

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी और लंबित नियुक्तियों पर विधानसभा में BJP का हंगामा, नवीन जायसवाल ने मांगी CBI जांच  !

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी और लंबित नियुक्तियों पर विधानसभा में BJP का हंगामा, नवीन जायसवाल ने मांगी CBI जांच !

by firstreport desk2
4 days ago
0

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी और नियुक्तियों में देरी पर विधानसभा में BJP का हंगामा, नवीन जायसवाल ने मांगी CBI जांच !...

रांची: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में SIR और MMDR संशोधन एक्ट 2026 पर रणनीति तैयार | प्रदीप यादव

रांची: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में SIR और MMDR संशोधन एक्ट 2026 पर रणनीति तैयार | प्रदीप यादव

by firstreport desk2
5 days ago
0

 कांग्रेस विधायक दल की बैठक में SIR और MMDR संशोधन एक्ट 2026 पर मंथन, विशेष सत्र में विरोध की रणनीति...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    308 shares
    Share 123 Tweet 77
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    106 shares
    Share 42 Tweet 27
  • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राँची में ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का शुभारंभ किया !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव: सीएम हेमन्त सोरेन का शिक्षा, संगठन और पर्यटन विकास पर जोर !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • रांची: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में SIR और MMDR संशोधन एक्ट 2026 पर रणनीति तैयार | प्रदीप यादव

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

परिसीमन पर गीता कोड़ा के बयान से कांग्रेस असहमत! SC-ST प्रतिनिधित्व को लेकर उठाए सवाल !

परिसीमन पर गीता कोड़ा के बयान से कांग्रेस असहमत! SC-ST प्रतिनिधित्व को लेकर उठाए सवाल !

November 29, 2026
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर गीता कोड़ा का बयान, विकसित भारत-2047 की राह होगी मजबूत | झारखंड समाचार

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर गीता कोड़ा का बयान, विकसित भारत-2047 की राह होगी मजबूत | झारखंड समाचार

November 29, 2026
हेमंत सोरेन सरकार के 7 साल पूरे: भाजपा ने जारी की ‘जनता की चार्जशीट’, कानून-व्यवस्था और वादों पर घेरा !

हेमंत सोरेन सरकार के 7 साल पूरे: भाजपा ने जारी की ‘जनता की चार्जशीट’, कानून-व्यवस्था और वादों पर घेरा !

November 28, 2026
झारखंड-बिहार में EOU की बड़ी रेड: हंटरगंज में लोजपा नेता समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी, 2016-17 बालू घाट केस से जुड़े तार !

झारखंड-बिहार में EOU की बड़ी रेड: हंटरगंज में लोजपा नेता समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी, 2016-17 बालू घाट केस से जुड़े तार !

November 28, 2026
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा समापन: सीएम हेमन्त सोरेन ने 9 हजार करोड़ की 1,650 योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन !

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा समापन: सीएम हेमन्त सोरेन ने 9 हजार करोड़ की 1,650 योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन !

November 28, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.