Thursday, October 15, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » जल्द ही बिहार देश का स्पोर्ट्स हब बनेगा !

जल्द ही बिहार देश का स्पोर्ट्स हब बनेगा !

बिहार की मनरेगा से खेल मैदान बनाने की योजना को केंद्र ने भी अपनाया- रक्षा खडसे .

firstreport desk2 by firstreport desk2
7 months ago
in खेल, पटना, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
जल्द ही बिहार देश का स्पोर्ट्स हब बनेगा !
4
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

Asian Games 2026: सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, 44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड !

तिरहुत MLC चुनाव: प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरियों का वादा !

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ T20 मैच राँची: JSCA स्टेडियम में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर DC मंजूनाथ भजन्त्री की उच्चस्तरीय बैठक

‘1 खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते’: CEC पर विवादित टिप्पणी कर फंसे मुकेश सहनी

पटना:- आज पटना के ताज सिटी सेंटर में खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और स्पोर्ट्स स्टार के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे तथा राज्य की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में बिहार स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 2026 का आयोजन हुआ।
कॉनक्लेव के शुरुआत में राष्ट्रगान के बाद खेल के क्षेत्र में बिहार के खिलाडियों की उपलब्धियों और और इस दिशा में सरकार द्वारा किए गए सकारात्मक प्रयासों को प्रदर्शित करने वाला एक वृत्तचित्र दिखाया गया जिसकी सभी ने सराहना की। सभी अतिथि गणों का अंग वस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य खेल मंत्री रक्षा खडसे ने उपस्थित लोगों का अभिनंदन करते हुए तथा बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार हुनरमंदों का राज्य है। यहां के लोगों को खेल की तरफ मोड़ने की आवश्यकता है। बिहार में खेलो को लेकर काफी पैशन है। यहां के लोगों खासकर बच्चों को शुरू से ही स्पोर्ट्स साइंस से संबंधित जानकारी देने की जरूरत है।बिहार में खेलों को गांव स्तर तक प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल किया गया है। इसके तहत ग्रामीण स्तर तक मनरेगा के सहयोग से खेल मैदान बनाने की कार्ययोजना तैयार करके इसे मूर्तरूप दिया जा रहा है। अब इस योजना को केंद्र सरकार ने भी अपना लिया है। मनरेगा से गांव–गांव तक खेल के मैदान या छोटे स्टेडियम बनाए जा रहे हैं।
युवाओं में खेल से संयम, समय प्रबंधन, लीडरशिप जैसी चीजें भी सीख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न राज्यों की सरकारों के साथ मिलकर खेल को बढ़ावा देने में जुटी है। खेलो भारत मिशन जैसी योजनाओं की मदद से सभी राज्यों के साथ मिलकर स्पोर्ट्स इको सिस्टम विकसित करने में सहायता होगी। उन्होंने कहा कि खेल सामग्रियों को बढ़ावा देने पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही । बड़ी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्पोर्ट्स टूरिज्म का विकास होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी लोगों को काफी फायदा मिलता है। ’खेलो इंडिया’ प्रतियोगिता के अंतर्गत बिहार में भी कई खेलों का आयोजन किया गया था।
बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वागीण विकास की सरकार की प्रतिबद्धता के सकारात्मक परिणाम स्वरुप
बिहार में खेलों के विकास को लेकर काफी काम हुआ है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने से लेकर इससे जुड़ी आधारभूत संरचनाओं के विकास पर भी काफी काम हुआ है। अब यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण हो चुका है। खेलों को विकसित करने के लिए यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं निरंतर आयोजित होनी चाहिए। केंद्र से मांग करते हुए कहा कि अगर भारत को 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलती है, तो बिहार में भी इसके एक या दो खेल होने चाहिए। इसी तरह कॉमनवेल्थ गेम के कुछ खेल भी यहां आयोजित हो।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि बिहार इतिहास लिखता नहीं, रचता है। बिहार में आज ओलंपिक खेलों के आयोजन की बात हो रही है। जबकि कम लोगों को यह पता होगा कि बिहार में 15 वर्षों तक इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का कार्यालय रहा और इसके अध्यक्ष जमशेदजी टाटा थे। ओलंपिक खेलों में भागीदारी के साथ साथ हमें मेडल जीतने वाले खेलों पर भी ज्यादा फोकस करना पड़ेगा और उन खेलों को बुनियादी स्तर से ही प्रोत्साहित करना पड़ेगा जिससे हमारे खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा मेडल जीत सकें । उन्होंने कहा कि इस कॉनक्लेव में खेलों के विकास को लेकर जो सुझाव आयेंगे, उन्हें केंद्र स्तर पर अप्रैल में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर में विचार और कार्यान्वयन के लिए रखा जाएगा।
सुबह 10 बजे से शाम तक चले स्पोर्ट्स कानक्लेव के अलग अलग सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा निम्नलिखित महत्त्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया:-
मेड फॉर द वर्ल्ड: ग्लोबल स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग में भारत का हिस्सा बढ़ाना,मेगा स्पोर्टिंग इवेंट्स की असली विरासत,होस्ट नेशन इफ़ेक्ट: ओलंपिक होस्ट बेहतर परफॉर्म क्यों करते हैं और क्या भारत भी ऐसा कर सकता है? क्या स्पोर्ट्स और एजुकेशन साथ-साथ चल सकते हैं?कई राज्य, एक सपना: भारत के ओलंपिक एम्बिशन को बढ़ावा देना,स्पोर्ट्स में गवर्नेंस: मजबूत बनने के लिए चुनौतियों का सामना करना ,इनसाइड द ओलंपिक रूम: पावर, पॉलिटिक्स और IOC के साथ बातचीत।
स्पोर्ट्स कानक्लेव के सभी सत्रों में शामिल होने वाले और अपने विचार रखने वाले देशभर से आए खेल के क्षेत्र के विशेषज्ञों में प्रमुख रुप से उपस्थित रहे-
महेन्द्र कुमार IAS सचिव,खेल विभाग, बिहार सरकार, रंजन IAS (युवा विकास, पर्यटन और संस्कृति, खेल, तेलंगाना सरकार के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी),
जे. मेघनाथ रेड्डी IAS (मेंबर सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ़ तमिलनाडु),
रवींद्रण शंकरण IPS (महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी,बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी),रविंद्र नाथ चौधरी, निदेशक ,हिमांशु सिंह, उप निदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ,
दीप्ति बोपैया (बोर्ड मेंबर, गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन),
राजेश राजगोपालन (CEO, दानी स्पोर्ट्स फाउंडेशन),सत्यनारायण एस (चीफ एथलेटिक्स कोच, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया),
जॉयदीप करमाकर (ओलंपियन, कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट),
डोला बनर्जी (ओलंपियन, कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड ,अभिनव बिंद्रा (ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट),
पुलेला गोपीचंद (ओलंपियन, ऑल इंग्लैंड चैंपियन, नेशनल बैडमिंटन कोच),
एडिले सुमरिवाला (वाइस प्रेसिडेंट, वर्ल्ड एथलेटिक्स),रघुराम लायर (CEO, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन),
अमित सिन्हा (DGM-IP कम OSD टू MD, बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी),
गिरीश वेंकटसुब्बन (CEO, Imaxx Sports),
शिव प्रकाश सिंह (फाउंडर, शिव नरेश स्पोर्ट्स),
लक्षिता मेहरोत्रा ​​(सीनियर टीम लीड, फाउंडेशन फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट),आदिले सुमरिवाला (वाइस प्रेसिडेंट, वर्ल्ड एथलेटिक्स),कल्याण चौबे (प्रेसिडेंट, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन),पुतुल कुमारी (वाइस प्रेसिडेंट, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया),प्रमोद कुमार (सेक्रेटरी, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया)
बिहार स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 2026 के आयोजन के साथ बिहार खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान गढ़ने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रहा है। इसमें राज्य न सिर्फ अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया, बल्कि खेलों के समग्र विकास की भावी रणनीति पर गहन विचार-विमर्श का मंच भी तैयार किया गया । इस कॉनक्लेव में देशभर से आए खेल विशेषज्ञ, प्रशासक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी भाग लेकर बिहार और देश के खेल को नई दिशा देने का काम किया।
यह कॉनक्लेव बिहार के लिए केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक व्यापक सोच का प्रतीक है—जहां खेल को सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विकास, अवसर और पहचान के माध्यम के रूप में देखा जा रहा है। राज्य सरकार का यह प्रयास निसंदेह आने वाले वर्षों में बिहार को खेल मानचित्र पर वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ता से स्थापित करेगा ।

Tags: Soon #Bihar will become# the sports hub# of the country .
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सातवां वेतन! बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का बड़ा वादा | Bihar News

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सातवां वेतन! बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का बड़ा वादा | Bihar News

by firstreport desk2
4 weeks ago
0

लोकसभा चुनाव के पहले सातवां वेतन लागू करने का प्रयास करूंगा: बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर पटना / बांकीपुर: जन सुराज...

“AK-47 रखकर मुझे फंसाया गया, करा लें नार्को टेस्ट”: JDU MLC नीरज कुमार पर बरसे अनंत सिंह, बिहार की राजनीति में भूचाल

“AK-47 रखकर मुझे फंसाया गया, करा लें नार्को टेस्ट”: JDU MLC नीरज कुमार पर बरसे अनंत सिंह, बिहार की राजनीति में भूचाल

by firstreport desk2
4 weeks ago
0

'घर में AK-47 रखकर फंसाया गया, सच्चाई के लिए नार्को टेस्ट करा ले पार्टी' – MLC चुनाव से पहले JDU...

पटना में गंगा आरती में शामिल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया, देखें खूबसूरत तस्वीरें

पटना में गंगा आरती में शामिल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया, देखें खूबसूरत तस्वीरें

by firstreport desk2
4 weeks ago
0

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने पटना में की 'मां गंगा की आरती', एनआईटी घाट पर बॉलीवुड सितारों की झलक...

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

by firstreport desk2
1 month ago
0

बिहार: जहरीली शराब का कहर जारी, 4 और दुखद मौतें; शराबबंदी पर मौन सरकार और मिलीभगत के गंभीर आरोप पटना:...

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

by firstreport desk2
1 month ago
0

सोन नदी जल बंटवारा: बिहार और झारखंड के बीच 25 साल पुराना अंतर्राज्यीय जल विवाद सुलझा, अमित शाह की उपस्थिति...

झारखंड में होगा चीफ मिनिस्टर्स ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर चेस चैंपियनशिप 2026, प्रतिनिधियों ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

झारखंड में होगा चीफ मिनिस्टर्स ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर चेस चैंपियनशिप 2026, प्रतिनिधियों ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

by firstreport desk2
2 months ago
0

झारखंड में दिसंबर 2026 में सरायकेला-खरसावां मेजबानी करेगा 'चीफ मिनिस्टर्स ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर चेस चैंपियनशिप' रांची: झारखंड में खेल और...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    53 shares
    Share 21 Tweet 13
  • IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    244 shares
    Share 98 Tweet 61
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    214 shares
    Share 86 Tweet 54
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    251 shares
    Share 100 Tweet 63

अभी अभी

झारखंड में सियासी घमासान: BJP का कांग्रेस पर हमला — “EC और सुप्रीम कोर्ट को बदनाम कर रही है कांग्रेस, संविधान नहीं परिवारवाद बचाने की कोशिश”

झारखंड में सियासी घमासान: BJP का कांग्रेस पर हमला — “EC और सुप्रीम कोर्ट को बदनाम कर रही है कांग्रेस, संविधान नहीं परिवारवाद बचाने की कोशिश”

October 15, 2026
रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश !

रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश !

October 14, 2026
जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !

जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !

October 14, 2026
झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: के. रवि कुमार ने दिए नोटिस सुनवाई व डिजिटाइजेशन के सख्त निर्देश !

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: के. रवि कुमार ने दिए नोटिस सुनवाई व डिजिटाइजेशन के सख्त निर्देश !

October 14, 2026
IMA झारखंड का संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: RIMS और सदर अस्पताल में जुटाव, 22 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी !

IMA झारखंड का संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: RIMS और सदर अस्पताल में जुटाव, 22 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी !

October 14, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.