Thursday, May 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » नववर्ष 2026 में बिहार के खेल क्षेत्र में होगा ऐतिहासिक विस्तार !

नववर्ष 2026 में बिहार के खेल क्षेत्र में होगा ऐतिहासिक विस्तार !

महेन्द्र कुमार ने खेल विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया तथा आरिफ अहसन ने निदेशक, खेल के रूप में कार्यभार संभाला .

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in खेल, पटना, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
नववर्ष 2026 में बिहार के खेल क्षेत्र में होगा ऐतिहासिक विस्तार !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

राज्य में वज्रपातपेड़ गिरने के कारण 07 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त की !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सेबधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के भेंट !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने की मुलाकात !

सीएम हेमन्त सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई, किया सम्मानित !

पटना : बिहार सरकार के खेल विभाग के लिए वर्ष 2025 उपलब्धियों, भव्य आयोजनों और नीतिगत पहलों से परिपूर्ण एक ऐतिहासिक वर्ष सिद्ध हुआ है। इस वर्ष राज्य ने न केवल राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख खेल आयोजनों की सफल मेजबानी की, बल्कि खेल अवसंरचना, खेल प्रशासन और प्रतिभा विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की। साथ ही, वर्ष 2025 के दौरान विभाग को नए नेतृत्व का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ, जहाँ महेन्द्र कुमार ने खेल विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया तथा आरिफ अहसन ने निदेशक, खेल के रूप में कार्यभार संभाला। इन्हीं उपलब्धियों और सशक्त नेतृत्व की मजबूत नींव पर खेल विभाग नववर्ष 2026 में नई ऊर्जा और दूरदर्शी योजनाओं के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।
वर्ष 2025 के दौरान बिहार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, हीरो एशिया कप (मेन्स हॉकी), एशियाई रग्बी सेवेंस अंडर 20, तथा ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर यह प्रमाणित किया कि राज्य बड़े खेल आयोजनों के लिए पूरी तरह सक्षम है। इसी वर्ष राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शुभारंभ और MNREGA के अंतर्गत संचालित योजनाओं के माध्यम से 257 प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियमों के निर्माण पूर्ण होने से बिहार की खेल अवसंरचना को नया आयाम प्राप्त हुआ। राजगीर, पटना तथा अन्य केंद्रों में विकसित आधुनिक खेल सुविधाओं के चलते बिहार एक उभरते खेल गंतव्य के रूप में स्थापित हुआ है।
खिलाड़ी विकास के क्षेत्र में 2025 अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। खेल अकादमियों, प्रशिक्षण शिविरों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं की पहचान एवं तैयारी पर विशेष ध्यान दिया गया। छात्रवृत्ति योजनाओं और प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही खेल प्रशासन में पारदर्शिता एवं संस्थागत मजबूती के लिए संरचनात्मक सुधार लागू किए गए।
राज्य ने प्रतिभा पहचान एवं विकास को नई गति देते हुए मशाल — भारत के सबसे बड़े टैलेंट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम — के तहत 34,000 विद्यालयों में 42 लाख से अधिक विद्यार्थियों को खेल से जोड़ा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूलों का विस्तार करते हुए 23 खेल विधाओं में 60 से अधिक विद्यालय स्थापित किए गए, जिनमें प्रत्येक ज़िले में न्यूनतम एक विद्यालय सुनिश्चित किया गया। खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राजगीर (KISCE) तथा 38 छोटे प्रशिक्षण केंद्र खिलाड़ियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
खेल शासन के लोकतंत्रीकरण और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए पंचायत क्लब नीति के तहत 8053 पंचायतों में खेल क्लब पंजीकृत किए गए, जिससे महिला-केंद्रित खेल नेतृत्व को भी प्रोत्साहन मिला है। खिलाड़ियों के लिए 360-डिग्री सहयोग तंत्र के रूप में स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप पॉलिसी, ‘मेडल लाओ-नौकरी पाओ’, खिलाड़ी कल्याण कोष, खेल सम्मान समारोह और महिला खिलाड़ियों के स्वास्थ्य-कल्याण हेतु विशेष नीति लागू की गई। बिहार के युवा खिलाड़ियों ने हाई जंप, सेपाकतकरॉ, साइक्लिंग, फेंसिंग, शतरंज, तैराकी, तीरंदाज़ी और पैरा-एथलेटिक्स में विश्व व एशिया स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया।
नया वर्ष, नए लक्ष्य
नववर्ष 2026 में खेल विभाग के समक्ष एक नई ऊर्जा और दृष्टि के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। सात निश्चय योजना (03) के तहत राजधानी पटना में एक अत्याधुनिक *स्पोर्ट्स सिटी* की स्थापना की जाएगी, जिसका कार्य नववर्ष 2026 से प्रारंभ होगा। राज्यभर के सभी जिलों में क्षेत्र-विशेष लोकप्रिय खेलों के अनुरूप *सेंटर ऑफ एक्सीलेंस* स्थापित करने का भी प्रावधान किया गया है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध हो सके। राज्य में 64 एकलव्य खेल केंद्र नववर्ष 2026 से क्रियाशील किए जाएंगे, जो ग्रामीण एवं अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं के संवर्धन में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे।
खेल छात्रवृत्ति योजना में प्रेरणा, उत्थान एवं उत्कर्ष श्रेणियों के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके। साथ ही, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार टेक्निकल सर्विसेज़ कमीशन (BTSC) और बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) के माध्यम से बड़े पैमाने पर *नियुक्तियाँ* की जाएंगी, जिससे खेल प्रशासन और प्रशिक्षण प्रणाली और अधिक सशक्त होगी।
बिहार खेल उत्कृष्टता के अपने दीर्घकालिक लक्ष्य — विकसित भारत 2047 एवं गौरवशाली बिहार 2047 — के अनुरूप 2036 ओलंपिक विज़न में अग्रणी भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2025 की उपलब्धियाँ इस परिवर्तन यात्रा की मजबूत नींव हैं और वर्ष 2026 खेल प्रतिभाओं, अवसरों, अवसंरचना एवं सुशासन — इन चारों स्तंभों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का वर्ष होगा।

Tags: #There will be# a historic expansion# in the sports sector #of Bihar in the New Year 2026 .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित

19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

पटना : बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी (PCC) की बैठक में राज्य के विभिन्न औद्योगिक...

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

राज्य में वज्रपात, आंधी तूफान / तेज वर्षा से 12 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक !

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

पटना :- राज्य में वज्रपात, आंधी तूफान / तेज वर्षा से पूर्वी चम्पारण में 05, गयाजी में 04 और औरंगाबाद...

इशांक कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि पर कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मान !

इशांक कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि पर कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मान !

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

रांची :नन्हे तैराक इशांक कुमार द्वारा कम उम्र में तैराकी के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने की ऐतिहासिक उपलब्धि...

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार से नन्हें प्रतिभाशाली बालक इशांक ने अपने परिजनों  भेंट की !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से नन्हें प्रतिभाशाली बालक इशांक ने अपने परिजनों भेंट की !

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज झारखण्ड के नन्हें प्रतिभाशाली बालक इशांक ने अपने परिजनों के साथ लोक भवन,...

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

बिहार सीएम सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की !

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर में सड़क दुर्घटना में 4...

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और इसे शीघ्र पूर्ण करें -सीएम सम्राट चौधरी !

by firstreport desk2
4 weeks ago
0

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो रेल, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    56 shares
    Share 22 Tweet 14
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    58 shares
    Share 23 Tweet 15
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    44 shares
    Share 18 Tweet 11
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    40 shares
    Share 16 Tweet 10
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    54 shares
    Share 22 Tweet 14

अभी अभी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

May 27, 2026
झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

May 27, 2026
झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

May 27, 2026
झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

May 27, 2026
सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

May 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.