Friday, September 18, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार सरकार का बड़ा कदम: दुनिया भर के बिहारियों को जोड़ने के लिए पोर्टल लॉन्च

बिहार सरकार का बड़ा कदम: दुनिया भर के बिहारियों को जोड़ने के लिए पोर्टल लॉन्च

IT मंत्री नीतीश मिश्रा ने लॉन्च किया 'doit.bihar.gov.in' पोर्टल; वैश्विक बिहारी समुदाय 'चेंज मेकर', 'वॉलंटियर' और 'इन्वेस्टर' बनकर सीधे दे सकेंगे योगदान।

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 months ago
in पटना, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार सरकार का बड़ा कदम: दुनिया भर के बिहारियों को जोड़ने के लिए पोर्टल लॉन्च
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

BPSC 70th Exam March: पटना में BPSC छात्रों पर चला वॉटर कैनन, राजभवन मार्च के दौरान गांधी मैदान में भारी पुलिस बल तैनात

पटना: सचिवालय थाने से रिहा होते ही गरजे तेजस्वी यादव, बोले– ‘गोली चलाने का आदेश किसने दिया, जवाब दें सीएम’

सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार द्वारा विश्वभर में रह रहे बिहार मूल के लोगों को राज्य के विकास, नवाचार, निवेश एवं तकनीकी प्रगति से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है। मंत्री, सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार,  नीतीश मिश्रा ने आज doit.bihar.gov.in पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि बिहार की प्रतिभाएं आज विश्व के विभिन्न देशों, प्रतिष्ठित संस्थानों और अग्रणी संगठनों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। ऐसे में उनकी विशेषज्ञता, अनुभव, सुझाव और निवेश क्षमता को बिहार के विकास से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला बिहारी अपनी जन्मभूमि के विकास में योगदान देना चाहता है और राज्य सरकार उसे एक सशक्त मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से वैश्विक बिहारी समुदाय राज्य सरकार के साथ सीधे जुड़कर अपने सुझाव, सहयोग प्रस्ताव, स्वयंसेवी योगदान एवं निवेश प्रस्ताव साझा कर सकेगा। यह मंच बिहार और वैश्विक बिहारी समुदाय के बीच एक प्रभावी संवाद एवं सहभागिता तंत्र के रूप में कार्य करेगा। इस पोर्टल पर सहभागिता के लिए तीन प्रमुख विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

इसके अंतर्गत इच्छुक व्यक्ति ‘चेंज मेकर’ के रूप में बिहार के विकास हेतु अपने विचार, सुझाव, विशेषज्ञता एवं नवाचार संबंधी प्रस्ताव साझा कर सकते हैं। ‘वॉलंटियर’ विकल्प के माध्यम से वे राज्य के विभिन्न विकासात्मक, सामाजिक एवं तकनीकी अभियानों में स्वयंसेवी सहयोग प्रदान कर सकते हैं। वहीं ‘इन्वेस्टमेंट’ विकल्प के तहत निवेशक एवं उद्यमी बिहार में उद्योग स्थापना, रोजगार सृजन तथा आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से संबंधित अपने निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं। इस प्रकार यह प्लेटफॉर्म विचार, सहयोग और निवेश-तीनों स्तरों पर वैश्विक बिहारी समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। नीतीश मिश्रा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ के दूरदर्शी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह पहल विश्वभर में बसे बिहार मूल के लोगों को एक डिजिटल मंच पर जोड़कर उनकी प्रतिभा, अनुभव, नवाचार और निवेश क्षमता को बिहार के विकास से जोड़ने का कार्य करेगी तथा विकसित बिहार के निर्माण को नई दिशा और गति प्रदान करेगी। मिश्रा ने बताया कि बिहार AI Summit 2026 के दौरान माननीय मुख्यमंत्री  सम्राट चैधरी ने राज्य से बाहर रह रहे बिहारवासियों का आह्वान करते हुए कहा था कि वे अपनी कर्मभूमि के साथ-साथ जन्मभूमि के निर्माण में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है। मिश्रा ने वैश्विक बिहारी समुदाय से इस पहल में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि एक विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध बिहार के निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें । उन्होंने कहा कि इस पोर्टल की मॉनिटरिंग वे स्वयं करेंगे, ताकि प्राप्त प्रत्येक सुझाव एवं प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर उसे परिणामोन्मुखी बनाया जा सके।

इस अवसर पर  नीतीश मिश्रा ने कहा, “बिहार की सबसे बड़ी पूंजी उसके लोग हैं, जो आज विश्व के विभिन्न देशों, प्रतिष्ठित संस्थानों और अग्रणी संगठनों में अपनी प्रतिभा, ज्ञान, कौशल और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य इस वैश्विक अनुभव, विशेषज्ञता और नवाचार की शक्ति को बिहार के विकास से जोड़ना है।” उन्होंने कहा, “यह डिजिटल प्लेटफॉर्म केवल सुझाव प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बिहार और विश्वभर में बसे बिहारी समुदाय के बीच एक सशक्त एवं स्थायी सेतु है। हम चाहते हैं कि दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला प्रत्येक बिहारी राज्य के विकास, निवेश, उद्यमिता, नवाचार, कौशल विकास और रोजगार सृजन की यात्रा का सक्रिय भागीदार बने।” मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि वैश्विक बिहारी समुदाय के अनुभव, दृष्टिकोण और योगदान से बिहार को ज्ञान-आधारित, तकनीक-संचालित, नवाचार-प्रधान एवं विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को नई गति मिलेगी तथा ‘विकसित बिहार’ के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

Tags: अभय कुमार सिंहडिजिटल बिहारनीतीश मिश्रा मंत्रीपटना समाचारबिहार आईटी विभाग पोर्टलबिहार एआई समिट 2026बिहार निवेश पोर्टलबिहार राजनीति 2026
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

PK का बड़ा बयान: “तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं, रोज करें प्रदर्शन; बिहार में जाति-धर्म छोड़ अब रोजगार पर चर्चा खुशी की बात”

PK का बड़ा बयान: “तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं, रोज करें प्रदर्शन; बिहार में जाति-धर्म छोड़ अब रोजगार पर चर्चा खुशी की बात”

by firstreport desk2
1 month ago
0

PK का बड़ा हमला: 'तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं, रोज प्रदर्शन करें; कल तक जो एनकाउंटर की बात करते थे,...

पटना में तेजस्वी यादव का राजभवन मार्च: छात्रों पर लाठीचार्ज और AK-47 फायरिंग के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

पटना में तेजस्वी यादव का राजभवन मार्च: छात्रों पर लाठीचार्ज और AK-47 फायरिंग के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

by firstreport desk2
1 month ago
0

बिहार में राजनीतिक घमासान: छात्रों पर लाठीचार्ज और AK-47 चलाने के विरोध में सड़क पर उतरे तेजस्वी यादव, पुलिस ने...

नालंदा मिड-डे मील हादसा: बच्चों ने मांगा नमक तो परोस दिया सर्फ, 25 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती !

नालंदा मिड-डे मील हादसा: बच्चों ने मांगा नमक तो परोस दिया सर्फ, 25 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती !

by firstreport desk2
1 month ago
0

नालंदा में मिड-डे मील में बड़ी लापरवाही: बच्चों ने माँगा नमक तो सब्जी में डाल दिया सर्फ, 25 से ज्यादा...

चुनाव आयोग ने बिहार से लॉन्च किया ELC 2.0; CEC ज्ञानेश कुमार बोले- ‘लोकतंत्र को जानें और नेतृत्व करें’

चुनाव आयोग ने बिहार से लॉन्च किया ELC 2.0; CEC ज्ञानेश कुमार बोले- ‘लोकतंत्र को जानें और नेतृत्व करें’

by firstreport desk2
1 month ago
0

ECI ने पटना से लॉन्च किया ELC 2.0; CEC ज्ञानेश कुमार बोले– युवा मतदाताओं का विश्वास ही लोकतंत्र का भविष्य...

बिहार के लखीसराय अशोकधाम में बड़ा हादसा: सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के लखीसराय अशोकधाम में बड़ा हादसा: सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

by firstreport desk2
1 month ago
0

ब्रेकिंग न्यूज़: लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा; 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत,...

विधायक पद की शपथ लेकर बोले प्रशांत किशोर- ‘जिस सदन के कर्पूरी-लालू और नीतीश सदस्य रहे, वहां पहुंचना गौरव की बात’

विधायक पद की शपथ लेकर बोले प्रशांत किशोर- ‘जिस सदन के कर्पूरी-लालू और नीतीश सदस्य रहे, वहां पहुंचना गौरव की बात’

by firstreport desk2
1 month ago
0

पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2026: केपटाउन में बोले झारखंड अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो – “दिव्यांगजन लोकतंत्र का आधार”

    राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2026: केपटाउन में बोले झारखंड अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो – “दिव्यांगजन लोकतंत्र का आधार”

    19 shares
    Share 8 Tweet 5
  • रांची में NCC कैडेट्स का TB मुक्त भारत अभियान पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    14 shares
    Share 6 Tweet 4
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    215 shares
    Share 86 Tweet 54
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    193 shares
    Share 77 Tweet 48
  • 17 सितंबर को “आशीर्वाद के दीया” से जगमगाएगा झारखंड: BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

    6 shares
    Share 2 Tweet 2

अभी अभी

झारखंड: SIR-2026 की समीक्षा में बोले CEO के रवि कुमार— “पात्र नागरिकों को न हो परेशानी, संदिग्ध मामलों पर जारी हो स्पीकिंग ऑर्डर”

झारखंड: SIR-2026 की समीक्षा में बोले CEO के रवि कुमार— “पात्र नागरिकों को न हो परेशानी, संदिग्ध मामलों पर जारी हो स्पीकिंग ऑर्डर”

September 18, 2026
रांची में NCC कैडेट्स का TB मुक्त भारत अभियान पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

रांची में NCC कैडेट्स का TB मुक्त भारत अभियान पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

September 18, 2026
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का बड़ा फैसला: IIT धनबाद, निर्मला कॉलेज और रांची यूनिवर्सिटी बनेंगे नॉलेज पार्टनर

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का बड़ा फैसला: IIT धनबाद, निर्मला कॉलेज और रांची यूनिवर्सिटी बनेंगे नॉलेज पार्टनर

September 18, 2026
झारखण्ड एसआईआर 2026: गुमला में सीईओ के. रवि कुमार ने किया मतदाता सत्यापन का निरीक्षण, दिए निर्देश

झारखण्ड एसआईआर 2026: गुमला में सीईओ के. रवि कुमार ने किया मतदाता सत्यापन का निरीक्षण, दिए निर्देश

September 18, 2026
हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

September 18, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.