Saturday, September 5, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » आदि वार्ता कॉन्क्लेव में बोले राज्यपाल: जनजातीय समाज का सम्मान होने पर ही बनेगा ‘विकसित भारत’

आदि वार्ता कॉन्क्लेव में बोले राज्यपाल: जनजातीय समाज का सम्मान होने पर ही बनेगा ‘विकसित भारत’

राँची के ऑड्रे हाउस में राज्यपाल संतोष गंगवार का संबोधन; कहा— प्रगति के साथ सांस्कृतिक अस्मिता सुरक्षित रखना जरूरी, पीएम-जनमन जैसी योजनाओं से हो रहा सर्वांगीण विकास।

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 months ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
आदि वार्ता कॉन्क्लेव में बोले राज्यपाल: जनजातीय समाज का सम्मान होने पर ही बनेगा ‘विकसित भारत’
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रांची के आई क्रिएट एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

लातेहार: गायब बेटे की शिकायत लेकर पहुंचे पिता को मनिका थाना पुलिस ने पीटा, बीजेपी दफ्तर पहुंचा पीड़ित परिवार

MMDR Bill: 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष कांग्रेस का राज्यस्तरीय प्रदर्शन, BJP सांसदों पर साधा निशाना

साहिबगंज: CEO के. रवि कुमार ने बेलपहाड़ी में पहाड़िया समुदाय से की मुलाकात, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का दिया निर्देश

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज ऑड्रे हाउस, राँची में आयोजित “आदि वार्ता – A Tribal Conclave” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामुदायिक जीवन मूल्यों तथा प्रकृति के साथ गहरे और आत्मीय संबंध के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। जनजातीय परंपराएँ सह-अस्तित्व, सामाजिक समरसता और सामूहिक उत्तरदायित्व का संदेश देती हैं। यह सांस्कृतिक विरासत न केवल झारखंड, बल्कि पूरे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है, जिसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी हम सभी की है। राज्यपाल महोदय ने जनजातीय पहचान, संवैधानिक अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, शासन व्यवस्था, स्वदेशी ज्ञान परंपरा तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर हो रहे विचार-विमर्श का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी सार्थक माना जा सकता है, जब उसकी सांस्कृतिक अस्मिता और मूल पहचान सुरक्षित रहते हुए प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने अनुसूचित जनजातियों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना तथा विकास प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की सम्मानजनक और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना सभी का दायित्व है। राज्यपाल महोदय ने जनजातीय समाज के विकास में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास और आर्थिक सशक्तीकरण की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि विशेष रूप से दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस दिशा में सरकार, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय समुदायों को मिलकर कार्य करना होगा।

 राज्यपाल महोदय ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों के सुदूरवर्ती गाँवों के भ्रमण के दौरान उन्हें जनजातीय समाज की असीम प्रतिभा, परिश्रम और सामुदायिक चेतना को निकट से देखने का अवसर मिला। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय महिलाओं की मेहनत, आत्मनिर्भरता और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उनके सशक्त योगदान की सराहना की। राज्यपाल महोदय ने कहा कि कल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज सदियों से जल, जंगल और जमीन को केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन, संस्कृति और अस्तित्व का आधार मानता आया है। आज जब पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब जनजातीय जीवन-दर्शन मानवता को यह महत्वपूर्ण संदेश देता है कि विकास और प्रकृति संरक्षण परस्पर पूरक हैं तथा दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ना ही स्थायी विकास का मार्ग है। राज्यपाल महोदय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सशक्तीकरण और समग्र विकास हेतु अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को प्रतिवर्ष ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाना, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का विस्तार तथा ‘पीएम-जनमन’ जैसी योजनाएँ जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

 राज्यपाल महोदय ने जनजातीय युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहते हुए आधुनिक ज्ञान, विज्ञान और तकनीक को अपनाएँ। शिक्षा, खेल, प्रशासन, विज्ञान, कला और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल करने के साथ-साथ अपनी भाषा, लोककला, लोकसंगीत और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएँ। राज्यपाल महोदय ने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता में निहित है तथा जनजातीय समाज हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है। ‘विकसित भारत’ के निर्माण का लक्ष्य तभी पूर्ण होगा, जब जनजातीय समाज की भागीदारी, सम्मान और नेतृत्व को समान महत्व प्राप्त होगा। उन्होंने सभी से विकास और संस्कृति, आधुनिकता और परंपरा के संतुलित समन्वय के साथ समावेशी एवं सशक्त समाज निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Tags: आदि वार्ता कॉन्क्लेवऑड्रे हाउस राँचीजनजातीय गौरव दिवसझारखंड राजनीति 2026पीएम जनमन योजनारांची समाचारराज्यपाल झारखंडसंतोष कुमार गंगवार
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड: फर्जी कागजात से वोटर आईडी बनाने की कोशिश में 5 पर FIR, 4 दिवसीय दौरे पर संथाल पहुंचे CEO के. रवि कुमार

झारखंड: फर्जी कागजात से वोटर आईडी बनाने की कोशिश में 5 पर FIR, 4 दिवसीय दौरे पर संथाल पहुंचे CEO के. रवि कुमार

by firstreport desk2
5 hours ago
0

संथाल परगना में फर्जी कागजात से वोटर बनने की साजिश का पर्दाफाश, 5 लोगों पर FIR दर्ज; CEO के. रवि...

भर्ती परीक्षा घोटाला: जेपीएससी-जेएसएससी फर्जीवाड़े की हो सीबीआई जांच: मृत्युंजय शर्मा

भर्ती परीक्षा घोटाला: जेपीएससी-जेएसएससी फर्जीवाड़े की हो सीबीआई जांच: मृत्युंजय शर्मा

by firstreport desk2
5 hours ago
0

भर्ती परीक्षा घोटाले का जाल गहरा, बड़े लोगों तक पहुंची आंच; सीबीआई जांच जरूरी : मृत्युंजय शर्मा ! रांची: झारखंड...

मोरहाबादी रांची श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2026

मोरहाबादी रांची श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2026

by firstreport desk2
1 day ago
0

मोरहाबादी के श्री कृष्ण जन्मोत्सव व दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, राज्य की समृद्धि की कामना...

झारखंड में छात्रों पर FIR के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल: 8 से 11 सितंबर तक 24 जिलों में DC-SP कार्यालय का घेराव

झारखंड में छात्रों पर FIR के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल: 8 से 11 सितंबर तक 24 जिलों में DC-SP कार्यालय का घेराव

by firstreport desk2
1 day ago
0

छात्रों पर मुकदमों के खिलाफ भाजपा का बड़ा ऐलान: 8 से 11 सितंबर तक झारखंड के सभी 24 जिलों में...

झारखंड में सत्ता परिवर्तन का दावा: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- राज्य में कल आ सकती है हमारी सरकार

झारखंड में सत्ता परिवर्तन का दावा: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- राज्य में कल आ सकती है हमारी सरकार

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड में सत्ता परिवर्तन के आसार, कल आ सकती है हमारी सरकार: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ! रांची :केंद्रीय सामाजिक...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL, CDPO, FRO और FSO भर्ती रद्द करने के सरकारी आदेश पर लगाई रोक

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दिए फॉर्म-6 प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

by firstreport desk2
2 days ago
0

मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने में तेजी लाएं: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार रांची। मुख्य...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    202 shares
    Share 81 Tweet 51
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    198 shares
    Share 79 Tweet 50
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    190 shares
    Share 76 Tweet 48
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    181 shares
    Share 72 Tweet 45

अभी अभी

रांची के आई क्रिएट एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

रांची के आई क्रिएट एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

September 5, 2026
लातेहार: गायब बेटे की शिकायत लेकर पहुंचे पिता को मनिका थाना पुलिस ने पीटा, बीजेपी दफ्तर पहुंचा पीड़ित परिवार

लातेहार: गायब बेटे की शिकायत लेकर पहुंचे पिता को मनिका थाना पुलिस ने पीटा, बीजेपी दफ्तर पहुंचा पीड़ित परिवार

September 5, 2026
MMDR Bill: 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष कांग्रेस का राज्यस्तरीय प्रदर्शन, BJP सांसदों पर साधा निशाना

MMDR Bill: 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष कांग्रेस का राज्यस्तरीय प्रदर्शन, BJP सांसदों पर साधा निशाना

September 5, 2026
साहिबगंज: CEO के. रवि कुमार ने बेलपहाड़ी में पहाड़िया समुदाय से की मुलाकात, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का दिया निर्देश

साहिबगंज: CEO के. रवि कुमार ने बेलपहाड़ी में पहाड़िया समुदाय से की मुलाकात, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का दिया निर्देश

September 5, 2026
झारखंड: फर्जी कागजात से वोटर आईडी बनाने की कोशिश में 5 पर FIR, 4 दिवसीय दौरे पर संथाल पहुंचे CEO के. रवि कुमार

झारखंड: फर्जी कागजात से वोटर आईडी बनाने की कोशिश में 5 पर FIR, 4 दिवसीय दौरे पर संथाल पहुंचे CEO के. रवि कुमार

September 5, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.