Thursday, May 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » आदिवासी संघर्ष मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक !

आदिवासी संघर्ष मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक !

बिरसा की विरासत से प्रेरणा लेकर जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की लड़ाई के लिए उलगुलान का आह्वान .

firstreport desk2 by firstreport desk2
12 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
आदिवासी संघर्ष मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद  की बैठक !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :
आदिवासी संघर्ष मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज SDC हॉल, रांची में जारी है, जिसमें देशभर से आए आदिवासी, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा, पर्यावरण, संस्कृति और पारंपरिक अधिकारों पर बढ़ते कॉरपोरेट कब्जे और सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह बैठक एकजुट संघर्ष का रूप ले रही है। यह बैठक 9 जून को बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कन्वेंशन की प्रस्तावना है, जहां आदिवासी समाज की निर्णायक भूमिका और देशव्यापी आंदोलन की दिशा तय की जाएगी।
बैठक की शुरुआत भाकपा (माले) के महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य ने की। उन्होंने कहा– कि आज देश में आदिवासियों की जमीन की लूट एक संगठित प्रक्रिया बन गई है। सरकारें कॉरपोरेट परस्त नीतियों के तहत सीएनटी-एसपीटी जैसे कानूनी संरक्षणों को निष्प्रभावी बना रही हैं। खनिजों की लूट और वन क्षेत्रों पर अतिक्रमण को विकास के नाम पर जायज़ ठहराया जा रहा है। जो भी इस लूट के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें दमन, गिरफ्तारी, और फर्जी मुकदमों का सामना करना पड़ता है। विचारों को बलपूर्वक खत्म करने की यह कोशिश फासीवादी है और हम इसका प्रतिरोध करेंगे। बिरसा मुंडा ने हमें सिखाया कि जहाँ दमन होगा, वहाँ से उलगुलान फूटेगा। इसी भावना से हमें आगे बढ़ना है।
कॉमरेड दीपंकर ने आगे कहा कि मोदी सरकार और संघ परिवार आदिवासियों की सांस्कृतिक अस्मिता और पहचान को मिटाने पर आमादा है। “जहां भाजपा का कब्जा है, वहां भाकपा (माले) की संघर्षधारा खड़ी होगी। हमें आदिवासी समाज के हर संघर्ष को एक साझा आंदोलन में तब्दील करना है।

बैठक में आदिवासी संघर्ष मोर्चा के प्रभारी व भाकपा (माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड क्लिफ्टन ने कहा देशभर से आए प्रतिनिधि आज अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा कर रहे हैं। सभी जगहों पर एक ही पैटर्न है – संसाधनों की लूट, संस्कृति पर हमला, और आदिवासियों की आवाज को कुचलना। लेकिन अब यह संघर्ष टुकड़ों में नहीं, एक राष्ट्रीय मोर्चे के तहत लड़ा जाएगा। आदिवासी संघर्ष मोर्चा इस नई लड़ाई का नेतृत्व करेगा।
सिकटा के विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा यह सिर्फ जमीन की नहीं, अस्मिता, इतिहास और भविष्य की लड़ाई है। मोदी सरकार आदिवासियों को उनकी जड़ों से उखाड़ना चाहती है। लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। बिरसा की प्रेरणा से यह आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। 9 जून को इस ऐतिहासिक कन्वेंशन से देश को नया संदेश जाएगा।”
उड़ीसा से आए त्रिपति गमांगो ने कहा ओडिशा में भी आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने की सरकारी प्रक्रिया तेज हो गई है। पारंपरिक अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है और विरोध करने वालों पर दमन बढ़ रहा है।
असम की आदिवासी नेत्री प्रतिमा एपीजी ने कहा कि भाजपा की बुलडोजर राजनीति आदिवासियों को डराने, धमकाने और कुचलने का काम कर रही है। पारंपरिक अधिकारों और सांस्कृतिक विरासत को नष्ट किया जा रहा है। लेकिन देश के कोने-कोने से उठ रही आवाज़ें अब एकजुट हो रही हैं।9 जून को बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर राष्ट्रीय कन्वेंशन

9 जून को सुबह 11 बजे से SDC हॉल में राष्ट्रीय कन्वेंशन का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत भाकपा (माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, झारखंड की चर्चित नेत्री दामिनी बरला, प्रतिमा इंपीजी त्रिपति गमांगो, क्लिफ्टन जेम्स हार्नेस,और देशभर से आए अन्य संघर्षशील प्रतिनिधियों के संबोधन से होगी। कन्वेंशन से पहले बिरसा मुंडा की समाधि पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

ये भीपढ़िये

सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

उपायुक्त के निर्देश पर डीएमएफटी मद से 22 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण !

झारखंड राज्यसभा में महागठबंधन मजबूत एक सीट पर कांग्रेस का दावा स्वाभाविक – ऋषीकेश सिंह !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

एक संगठित आंदोलन का बिगुल

यह कन्वेंशन सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं बल्कि जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के लिए एक संगठित उलगुलान की घोषणा होगी। कार्यक्रम के माध्यम से देश को यह स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि जहाँ भी भाजपा और कॉरपोरेट लूट का राज होगा, वहाँ भाकपा (माले) और आदिवासी संघर्ष मोर्चा निर्णायक लड़ाई के लिए डटकर खड़े होंगे।

Tags: #Two-day #national council meeting #of Adivasi# Sangharsh Morcha .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी मीडिया विभाग का पुनर्गठन नई टीम गठित !

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी मीडिया विभाग का पुनर्गठन नई टीम गठित !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग द्वारा प्रारंभ किए गए टैलेंट हंट अभियान के तहत झारखंड...

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अद्यतन...

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त घोटाला, दवा बर्बादी और एंबुलेंस...

झारखंड प्रदेश में  वृद्धि के खिलाफ आज पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान – कांग्रेस !

झारखंड प्रदेश में वृद्धि के खिलाफ आज पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान – कांग्रेस !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रॉंची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज...

झारखंड बीजेपी लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव !

झारखंड बीजेपी लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा का चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी को उतारेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित "आदिनिवास ऐप" के शुभारंभ कार्यक्रम में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    58 shares
    Share 23 Tweet 15
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    57 shares
    Share 23 Tweet 14
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    44 shares
    Share 18 Tweet 11
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    40 shares
    Share 16 Tweet 10
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    55 shares
    Share 22 Tweet 14

अभी अभी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

May 27, 2026
झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

May 27, 2026
झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

May 27, 2026
झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

May 27, 2026
सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

May 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.