चान्हो : प्रखंड के तरंगा ख़िजुरटोली में लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार को नेजाम मरहूम के पुत्र मेराज खान का कच्चा मकान गिरकर मलवे में तब्दील हो गया। जिसके कारण पूरा परिवार बेघर हो गया। हालांकि घर गिरने से पूर्व ही परिवार के सभी लोग घर से बाहर निकल गए थे।
मंगलवार को क्षेत्र में हो रही द्वामाझम बारिश से मिट्टी कमजोर हो गई थी। उससे घर की दीवारें दरकने लगी और मकान पूरी तरह से गिर गया। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मेराज खान को सरकार की आपदा राहत योजना के तहत तत्काल आर्थिक मदद और अस्थायी आवास की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि वह और उसका परिवार सुरक्षित रह सकें।
पलामू DEO कार्यालय में बड़ी कार्रवाई: लिपिक निलंबित; मेडिकल लापरवाही के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा खुलासा
पलामू DEO कार्यालय में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, एक लिपिक निलंबित; मेडिकल लापरवाही के दावों पर प्रशासन का बड़ा स्पष्टीकरण !...












