Home » भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी श्रद्धांजलि
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कोकर, राँची स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का त्याग, संघर्ष एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जनजातीय समाज के स्वाभिमान, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्रीय चेतना को नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श एवं विचार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।