Home » बिरसा चौक पर राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, दिया बड़ा संदेश
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बिरसा चौक, राँची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का त्याग, संघर्ष एवं समाज के उत्थान के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जनजातीय समाज में आत्मसम्मान, स्वाभिमान एवं जागरूकता का संचार करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत की। उनके आदर्श एवं विचार भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सबको समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान तथा राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।