रांची :झारखंड रिम्स रांची में इंटर्नशिप कर रहे डॉ. अमन कुमार सिंह को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन – मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क (IMA MSN) के सेंट्रल ज़ोन कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण पद के अंतर्गत वे झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों की शैक्षणिक, संगठनात्मक और नेतृत्व से जुड़ी गतिविधियों का समन्वय करेंगे।
डॉ. अमन इससे पूर्व IMA MSN झारखंड के स्टेट कन्वेनर थे और राज्य स्तर पर छात्र हितों के लिए प्रभावशाली भूमिका निभा चुके हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा, “IMA द्वारा मुझे सेंट्रल ज़ोन का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं छात्रों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने और उनके विकास के लिए लगातार काम करता रहूंगा।”
झारखंड भाजपा कार्यसमिति: हेमंत सरकार के खिलाफ जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान !
झारखंड भाजपा कार्यसमिति का समापन: सौदान सिंह और आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिया हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन का...












