Saturday, September 5, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » दलमा और मांडू की दुर्लभ संरचनाओं को मिले ‘जियोलॉजिकल हैरिटेज’ का दर्जा: विधायक सरयू राय ने राज्यपाल व सीएम को लिखा पत्र

दलमा और मांडू की दुर्लभ संरचनाओं को मिले ‘जियोलॉजिकल हैरिटेज’ का दर्जा: विधायक सरयू राय ने राज्यपाल व सीएम को लिखा पत्र

विश्व पर्यावरण दिवस पर सरयू राय की बड़ी मांग; कहा— अज्ञानता और मानवीय हस्तक्षेप से विनष्ट हो सकती हैं 160 करोड़ वर्ष पुरानी प्राकृतिक धरोहरें, सरकारी संरक्षण मिलना बेहद जरूरी।

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 months ago
in जमशेदपुर, झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
दलमा और मांडू की दुर्लभ संरचनाओं को मिले ‘जियोलॉजिकल हैरिटेज’ का दर्जा: विधायक सरयू राय ने राज्यपाल व सीएम को लिखा पत्र
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रांची के आई क्रिएट एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

लातेहार: गायब बेटे की शिकायत लेकर पहुंचे पिता को मनिका थाना पुलिस ने पीटा, बीजेपी दफ्तर पहुंचा पीड़ित परिवार

MMDR Bill: 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष कांग्रेस का राज्यस्तरीय प्रदर्शन, BJP सांसदों पर साधा निशाना

साहिबगंज: CEO के. रवि कुमार ने बेलपहाड़ी में पहाड़िया समुदाय से की मुलाकात, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का दिया निर्देश

जमशेदपुर/रांची: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दलमा महासागरीय ज्वालामुखी क्षेत्र में अवस्थित संरचनाओं तथा मांडू के दूधी नाला क्षेत्र में अवस्थित महादेशीय हिमनदों से निर्मित भू संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज (भूगर्भीय धरोहर) घोषित करने की मांग की है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री को अलग-अलग लिखे पत्रों में सरयू राय ने कहा है कि झारखंड में दो दुर्लभ भूगर्भीय संरचनाएँ मौजूद हैं, जिन्हें भूगर्भीय धरोहर घोषित करना श्रेयस्कर होगा। पहली भूगर्भीय संरचना पश्चिम सिंहभूम जिला के दलमा वन क्षेत्र में है और दूसरी संरचना हजारीबाग जिला में मांडू के समीप स्थित दूधी नाला में है। दोनों ही संरचनाएँ प्रकृति की अमूल्य भूगर्भीय धरोहर हैं, जिनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। सरयू राय के अनुसार, उपर्युक्त दोनों स्थानों पर स्थित प्रकृति के अनमोल उपहारों को अविलम्ब भूगर्भीय धरोहर घोषित कर सुरक्षित एवं संरक्षित किया जाना चाहिए अन्यथा अज्ञानतावश मानवीय हस्तक्षेप से इनके विनष्ट होने का ख़तरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसी घोषणा के लिए आज का दिन यानी विश्व पर्यावरण दिवस सर्वथा उपयुक्त है। इसीलिए बहुत उम्मीद के साथ इस विषय की ओर आपका ध्यान आकृष्ट कर रहा हूँ।

उन्होंने लिखा कि दलमा क्षेत्र महासागरीय ज्वालामुखी का एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक अवशेष है, जिसकी आयु क़रीब 160 करोड़ वर्ष आँकी गई है। दलमा ज्वालामुखी क्षेत्र दूर अतीत में छोटानागपुर टेक्टोनिक प्लेट और सिंहभूम टेक्टोनिक प्लेट के टकराने से बना है। यह भूगर्भीय घटना खनिजों के निर्माण यथा तांबा, यूरेनियम, सोना आदि में सहायक सिद्ध हुईं है। चांडिल और जमशेदपुर के बीच सहरबेडा के समीप चिलगू बस स्टॉप के पास ज्वालामुखीय राख के जमाव के अवशेष, आग्लोमरेट, सड़क के किनारे विद्यमान हैं, जो अनुचित मानवीय हस्तक्षेप का शिकार हो रहे हैं। सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि दलमा अभयारण्य की ओर जाने वाले चढाई मार्ग पर “पिलो लावा” की संरचनाएं मौजूद हैं, जो भू वैज्ञानिकों के अध्ययन के दौरान पाई गई हैं। ऐसी संरचनाएँ महासागरों और सागरों के तल पर हुए ज्वालामुखी विस्फोट से बनती है। झारखंड खनिज प्रोग्रामिंग बोर्ड ने भी सैद्धांतिक रूप से इसे जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है। जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया भी भूगर्भीय महत्व की ऐसी प्राकृतिक संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज के रूप में घोषित करने का पक्षधर है। जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रांची टीम ने इस परियोजना पर प्राथमिक अध्ययन किया है और इसे भूगर्भीय धरोहर घोषित किए जाने के लिए सर्वथा उपयुक्त पाया है। आप सहमत होंगे कि विश्व पर्यावरण दिवस पर इसके संरक्षण की घोषणा एक सकारात्मक पहल होगी।

पत्र के अनुसार, दलमा महासागरीय ज्वालामुखी क्षेत्र अगर जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित हो जाए तो प्रकृति की अनुपम देन यह भूगर्भीय धरोहर भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित हो जाएगी। वर्तमान में झारखंड में केवल राजमहल फॉसिल पार्क ही भूगर्भीय हैरिटेज घोषित हुआ है जबकि राज्य में अनेक जियोलाजिकल हैरिटेज बिखरे पड़े हैं, जिनका संरक्षण वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक धरोहर होगी। राय ने मांडू के समीप स्थित दूधी नाला में 30 करोड़ वर्ष पुराने महादेशीय हिमनदों से निर्मित भू संरचनाओं के बारे में भी लिखा है। उनके अनुसार, यह नाला सहायक जलस्रोत के रूप में बोकारो नदी में मिलता है। भूगर्भीय अध्ययनों का निष्कर्ष है किसी कालखंड में यह महासागरीय क्षेत्र रहा होगा। यहां हिमनद हुआ करते होंगे। ये हिमनद महासागर में मिलते होंगे जिसके अवशेष यहाँ अभी तक संरक्षित हैं। जानकारी के अभाव में कुछ वर्ष पहले इस स्थल पर चेक डैम निर्माण की सरकारी योजना स्वीकृत हो गई थी, जिसके कारण प्रकृति के इस अनमोल उपहार के विनष्ट होने का ख़तरा उत्पन्न हो गया था। कतिपय भू-वैज्ञानिकों की सक्रियता के कारण यह विनष्ट होने से बच गया। ऐसे स्थल को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए इसे जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित करना परम आवश्यक प्रतीत होता है।

राय के अनुसार, ऐसे प्राकृतिक भू-दृश्य यदि सरकारी संरक्षण के अभाव में मानवीय हस्तक्षेप के कारण अज्ञानतावश विनष्ट हो जाते हैं तो प्रकृति इसे दोबारा नहीं बना पाएगी।पत्र के अंत में उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि राज्य के गौरव को विश्वस्तरीय भूगर्भीय मानचित्र पर योग्य स्थान दिलाने के लिए ऐसी प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने में सार्थक पहल करने की जरूरत है। विश्व पर्यावरण दिवस इसके लिए सर्वथा उपयुक्त अवसर है। इस अवसर पर दलमा महासागरीय ज्वालामुखी क्षेत्र एवं दूधी नाला हिमनद क्षेत्र को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित करने से राज्य के वैश्विक भूगर्भीय मानचित्र पर गौरवपूर्ण स्थान मिलना सुनिश्चित होगा।

Tags: #हेमंत सोरेनजमशेदपुर समाचारजियोलॉजिकल हैरिटेज झारखंडझारखंड न्यूज़ 2026झारखंड भूगर्भीय धरोहरदलमा ज्वालामुखी क्षेत्रमांडू दूधी नालासंतोष कुमार गंगवारसरयू राय
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड: फर्जी कागजात से वोटर आईडी बनाने की कोशिश में 5 पर FIR, 4 दिवसीय दौरे पर संथाल पहुंचे CEO के. रवि कुमार

झारखंड: फर्जी कागजात से वोटर आईडी बनाने की कोशिश में 5 पर FIR, 4 दिवसीय दौरे पर संथाल पहुंचे CEO के. रवि कुमार

by firstreport desk2
6 hours ago
0

संथाल परगना में फर्जी कागजात से वोटर बनने की साजिश का पर्दाफाश, 5 लोगों पर FIR दर्ज; CEO के. रवि...

भर्ती परीक्षा घोटाला: जेपीएससी-जेएसएससी फर्जीवाड़े की हो सीबीआई जांच: मृत्युंजय शर्मा

भर्ती परीक्षा घोटाला: जेपीएससी-जेएसएससी फर्जीवाड़े की हो सीबीआई जांच: मृत्युंजय शर्मा

by firstreport desk2
7 hours ago
0

भर्ती परीक्षा घोटाले का जाल गहरा, बड़े लोगों तक पहुंची आंच; सीबीआई जांच जरूरी : मृत्युंजय शर्मा ! रांची: झारखंड...

मोरहाबादी रांची श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2026

मोरहाबादी रांची श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2026

by firstreport desk2
1 day ago
0

मोरहाबादी के श्री कृष्ण जन्मोत्सव व दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, राज्य की समृद्धि की कामना...

झारखंड में छात्रों पर FIR के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल: 8 से 11 सितंबर तक 24 जिलों में DC-SP कार्यालय का घेराव

झारखंड में छात्रों पर FIR के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल: 8 से 11 सितंबर तक 24 जिलों में DC-SP कार्यालय का घेराव

by firstreport desk2
1 day ago
0

छात्रों पर मुकदमों के खिलाफ भाजपा का बड़ा ऐलान: 8 से 11 सितंबर तक झारखंड के सभी 24 जिलों में...

झारखंड में सत्ता परिवर्तन का दावा: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- राज्य में कल आ सकती है हमारी सरकार

झारखंड में सत्ता परिवर्तन का दावा: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- राज्य में कल आ सकती है हमारी सरकार

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड में सत्ता परिवर्तन के आसार, कल आ सकती है हमारी सरकार: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ! रांची :केंद्रीय सामाजिक...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL, CDPO, FRO और FSO भर्ती रद्द करने के सरकारी आदेश पर लगाई रोक

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दिए फॉर्म-6 प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

by firstreport desk2
2 days ago
0

मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने में तेजी लाएं: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार रांची। मुख्य...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    202 shares
    Share 81 Tweet 51
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    198 shares
    Share 79 Tweet 50
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    190 shares
    Share 76 Tweet 48
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    181 shares
    Share 72 Tweet 45

अभी अभी

रांची के आई क्रिएट एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

रांची के आई क्रिएट एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

September 5, 2026
लातेहार: गायब बेटे की शिकायत लेकर पहुंचे पिता को मनिका थाना पुलिस ने पीटा, बीजेपी दफ्तर पहुंचा पीड़ित परिवार

लातेहार: गायब बेटे की शिकायत लेकर पहुंचे पिता को मनिका थाना पुलिस ने पीटा, बीजेपी दफ्तर पहुंचा पीड़ित परिवार

September 5, 2026
MMDR Bill: 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष कांग्रेस का राज्यस्तरीय प्रदर्शन, BJP सांसदों पर साधा निशाना

MMDR Bill: 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष कांग्रेस का राज्यस्तरीय प्रदर्शन, BJP सांसदों पर साधा निशाना

September 5, 2026
साहिबगंज: CEO के. रवि कुमार ने बेलपहाड़ी में पहाड़िया समुदाय से की मुलाकात, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का दिया निर्देश

साहिबगंज: CEO के. रवि कुमार ने बेलपहाड़ी में पहाड़िया समुदाय से की मुलाकात, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का दिया निर्देश

September 5, 2026
झारखंड: फर्जी कागजात से वोटर आईडी बनाने की कोशिश में 5 पर FIR, 4 दिवसीय दौरे पर संथाल पहुंचे CEO के. रवि कुमार

झारखंड: फर्जी कागजात से वोटर आईडी बनाने की कोशिश में 5 पर FIR, 4 दिवसीय दौरे पर संथाल पहुंचे CEO के. रवि कुमार

September 5, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.