नई दिल्ली :बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य के प्रत्येक कोने तक ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाया जाएगा, जिससे समावेशी विकास और समृद्धि सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण सशक्तिकरण को लेकर गंभीर है। और इस दिशा में मजबूती के साथ काम कर रही है।
बैठक के प्रमुख बिंदु:
लंबित राशि का भुगतान: बैठक में झारखंड सरकार के लिए लंबित राशि को शीघ्र जारी करने की आवश्यकता पर चर्चा हुई, ताकि ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का सुचारु रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन: ग्रामीण विकास मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन को और अधिक प्रभावी एवं सरल बनाने पर बल दिया गया, ताकि इनका लाभ राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों तक तेजी से पहुँच सके।
रोजगार सृजन पर फोकस: बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई, जिससे राज्य में सतत आजीविका को बढ़ावा मिल सके।
सहयोग को और मजबूत करना: राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग के माध्यम से ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन पर चर्चा हुई।
झारखंड: 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की 5वीं बैठक, मतदाता सूची सुधार पर होगी चर्चा !
झारखंड: 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की 5वीं बैठक, मतदाता सूची सुधार पर होगी चर्चा...












