राँची :होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल एक बार फिर चर्चा में है।
जेल में शराब और जीएसटी घोटाले के आरोपियों का कथित ‘डांस पार्टी’ का वीडियो वायरल होने के बाद अब जांच की आंच जेल प्रशासन के एक और अधिकारी तक पहुंची है। इस बार, जेल प्रशासन ने मात्र 5 दिन पहले ही असिस्टेंट जेलर के पद पर आसीन हुए दिनेश प्रसाद वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है। दिनेश प्रसाद वर्मा को तत्काल प्रभाव से होटवार जेल से हटाकर धनबाद जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। उनकी जगह पर, गुमला मंडल कारा में तैनात लवकुश कुमार की पोस्टिंग होटवार जेल में असिस्टेंट जेलर के रूप में की गई है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का आमंत्रण !
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी),...












