Friday, September 4, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति के 51 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात !

झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति के 51 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात !

आदिवासियों के धार्मिक तीर्थ स्थल मरांङ बुरू के संरक्षण से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति के 51 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात !
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के 51 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने एक ज्ञापन के माध्यम से मरांङ बुरू (पारसनाथ) पीरटांड, गिरिडीह (झारखण्ड) संथाल आदिवासियों के धार्मिक तीर्थ स्थल को संरक्षित करने एवं प्रबंधन निगरानी, नियंत्रण एवं अनुश्रवण के लिए ग्राम सभा को जिम्मेवारी देने संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मांगों से अवगत कराया। मौके पर विशेष रूप से दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री फागू बेसरा, मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के अध्यक्ष रामलाल मुर्मू एवं साहित्यकार भोगला सोरेन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के सदस्यों ने अवगत कराया कि मरांङ बुरू (पारसनाथ पर्वत) पीरटांड, गिरिडीह (झारखण्ड) युगों-युगों से प्राचीन काल से हम संथाल समुदाय “मरांङ बुरू” को ईश्वर के रूप में पूजा करते आ रहें हैं। छोटानगपुर काश्तकारी अधिनियम 1908, सर्वे भूमि अधिकार अभिलेख, कमीश्नरी कोर्ट, पटना हाई कोर्ट एवं प्रीवी कौन्सील कोर्ट से संथाल आदिवासियों को प्रथागत अधिकार (Customary right) प्राप्त है ,अत: झारखण्ड़ सरकार से माँग है कि मरांङ बुरू (पारसनाथ पर्वत) को संथालों का धार्मिक तीर्थ स्थल घोषित किया जाए।

मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) की अन्य मांगे

भूमि एवं धार्मिक स्थल संविधान के अनुसार राज्यों का विषय है। झारखण्ड सरकार से माँग है कि आदिवासियों के धार्मिक स्थल मरांङ बुरू, लुगू बुरू, अतु/ग्राम, जाहेर थान (सरना), माँझी थान, मसना, हड़गडी आदि धार्मिक स्थल की रक्षा के लिए आदिवासी धार्मिक स्थल संरक्षण अधिनियम बनाया जाए। भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मन्त्रालय संशोधन मेमोरंडम पत्र F.No 11-584/2014-WL दिनाक 05 जनवरी 2023 एवं झारखण्ड सरकार पर्यटन, कला, संस्कृक्ति विभाग के पत्रांक 1391, दिनांक 22.10.2016 एवं विभागीय पत्रांक 14/2010-1995 दिनांक 21.12.2022 का दिशा-निर्देश जिसमें मौस मदीरा के सेवन एवं खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। मरांङ बुरू (पारसनाथ पहाड़) को सिर्फ जैन समुदाय का सम्मेद शिखर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल का उल्लेख किया गया है, जो जैन समुदाय के पक्ष में एक तरफा एवं असंवैधानिक आदेश है। उसे रद्द किया जाए।

ये भीपढ़िये

धनबाद ओबी डम्प विवाद: झारखंड विधानसभा विशेष समिति की बैठक में BCCL और टाटा पर कड़े निर्देश

झारखंड में बनेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप: सीएम हेमंत सोरेन ने दिए स्मार्ट सिटी के विस्तार और सैटलाइट शहरों के निर्माण के निर्देश

झारखंड में बंद कोयला खदानों का होगा वैज्ञानिक कायाकल्प: गिरिडीह और करमा OCP का पायलट प्रोजेक्ट हेतु चयन

रांची में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न: तकनीक, AI और समावेशी लोकतंत्र पर मंथन | CEO Jharkhand

मरांङ बुरू (पारसनाथ पर्वत) संथालों आदिवासियों के धार्मिक तीर्थ स्थल को सुप्रीम कोर्ट केस संख्या 180/2011 एवं अनुसूचित जनजाति और अन्य पराम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के धारा 3 अंतर्गत सामुहिक वन भूमि अधिकार के तहत संरक्षण, प्रबंधन, निगरानी नियंत्रण एवं अनुश्रवण की जिम्मेवारी वहाँ के आदिवासियों के ग्राम सभा को सौपा जाए।
अनुसूचित जनजाति और अन्य पराम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 सम्पूर्ण देश में लागू है। परन्तु बिना ग्राम सभा की सहमति से भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिसूचना संख्या 2795 (अ) दिनांक 02 अगस्त 2019 के तहत मरांग बुरू (पारसनाथ पर्वत) को पारिस्थितिकी संवेदी जोन (Eco Sensitive Zone) घोषित किया गया है, जो असंवैधानिकहै। केन्द्र एवं राज्य सरकार से मांग है कि इसे रद्द करते हुए मरांङ बुरू (पारसनाथ पर्वत) पर संथाल आदिवासियों के प्रथागत अधिकार (Customary right) को संरक्षित किया जाए।
मरांङ बुरू युग जाहेर, वाहा-बोंगा पूजा महोत्सव फागुन शुल्क पक्ष तृतीय तिथि को राजकीय महोत्सव घोषित किया जाए।
मरांङ बुरू (पारसनाथ पर्वत) में जैन समुदाय के द्वारा वन भूमि पर अवैध ढंग से मठ-मंदिर, धर्मशाला आदि निर्माण किया गया है, अवैध ढंग से निर्माण को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों पर विधिसम्मत यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के झारखंड, उड़ीसा, बंगाल एवं छत्तीसगढ़ के बुद्धिजीवी सदस्य शामिल थे

Tags: #A 51-member$ delegation# of the Marang #Buru Bachao Sangharsh# Samiti met Jharkhand# Chief Minister #Hemant Soren .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL, CDPO, FRO और FSO भर्ती रद्द करने के सरकारी आदेश पर लगाई रोक

voter list Jharkhand: छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने में तेजी लाएं—के. रवि कुमार

by firstreport desk2
1 day ago
0

voter list Jharkhand: छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने में तेजी लाएं—के. रवि कुमार ! रांची।...

NUSRL रांची में “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन !

NUSRL रांची में “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन !

by firstreport desk2
1 day ago
0

NUSRL रांची में "मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026" अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: दूसरे दिन विविध विषयों पर गहन मंथन ! रांची।...

नई दिल्ली में ‘विभागीय शिखर सम्मेलन-2026’: झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने PM मोदी से की ₹6,105 करोड़ केंद्रांश की मांग

नई दिल्ली में ‘विभागीय शिखर सम्मेलन-2026’: झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने PM मोदी से की ₹6,105 करोड़ केंद्रांश की मांग

by firstreport desk2
2 days ago
0

नई दिल्ली में 'विभागीय शिखर सम्मेलन-2026': झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने PM मोदी से की ₹6,105 करोड़ केंद्रांश की...

झारखंड के अधिकारों पर दिल्ली का पहरा क्यों?’: खनिज संशोधन पर झामुमो का बीजेपी पर तीखा प्रहार

छात्रों की पीठ के पीछे छिपकर राजनीति कर रही भाजपा, सीधे मैदान में उतरे: विनोद पांडेय | JMM News

by firstreport desk2
2 days ago
0

छात्रों की पीठ के पीछे छिपकर राजनीति कर रही भाजपा, सीधे मैदान में उतरकर मुकाबला करे: विनोद पांडेय रांची: झारखंड...

भाजपा को नए कानून का नहीं, अपने राजनीतिक चरित्र का संशोधन करना चाहिए: राकेश सिन्हा

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति पर कांग्रेस का हमला: कहा- चंदे की पाई-पाई का हिसाब सार्वजनिक करे ट्रस्ट

by firstreport desk2
2 days ago
0

राम मंदिर के नए CEO की नियुक्ति स्वागत योग्य, लेकिन चंदे की पाई-पाई का हिसाब भी सार्वजनिक हो: कांग्रेस !...

रांची में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कल से, दही हांडी और बाल गोपाल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी

रांची में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कल से, दही हांडी और बाल गोपाल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कल से आगाज: 3 सितंबर को बाल गोपाल प्रतियोगिता, 4 को मोरहाबादी में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    200 shares
    Share 80 Tweet 50
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    180 shares
    Share 72 Tweet 45
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    189 shares
    Share 76 Tweet 47

अभी अभी

मोरहाबादी रांची श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2026

मोरहाबादी रांची श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2026

September 4, 2026
झारखंड में छात्रों पर FIR के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल: 8 से 11 सितंबर तक 24 जिलों में DC-SP कार्यालय का घेराव

झारखंड में छात्रों पर FIR के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल: 8 से 11 सितंबर तक 24 जिलों में DC-SP कार्यालय का घेराव

September 4, 2026
झारखंड में सत्ता परिवर्तन का दावा: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- राज्य में कल आ सकती है हमारी सरकार

झारखंड में सत्ता परिवर्तन का दावा: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- राज्य में कल आ सकती है हमारी सरकार

September 4, 2026
झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL, CDPO, FRO और FSO भर्ती रद्द करने के सरकारी आदेश पर लगाई रोक

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दिए फॉर्म-6 प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

September 3, 2026
ELCs 2.0 से सशक्त बनेगा युवा वर्ग, CEC ज्ञानेश कुमार बोले- ‘सच्चाई और लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती’

ELCs 2.0 से सशक्त बनेगा युवा वर्ग, CEC ज्ञानेश कुमार बोले- ‘सच्चाई और लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती’

September 3, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.