Friday, October 30, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » जल, जंगल,जमीन पर हमला मंजूर नहीं !

जल, जंगल,जमीन पर हमला मंजूर नहीं !

जल,जंगल,जमीन और संविधान की रक्षा के लिए रांची में राष्ट्रीय कन्वेंशन का आयोजन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
जल, जंगल,जमीन पर हमला मंजूर नहीं !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : जल, जंगल,जमीन पर हमला मंजूर नहीं,आदिवासियों पर हमला मंजूर नहीं – न कॉरपोरेट लूट, न जनसंहार – हर उलगुलानी प्रतिरोध के लिए तैयार रहो।” इसी नारे के साथ को लेकर 8 और 9 जून को रांची स्थित HDC हॉल में दो दिवसीय राष्ट्रीय कन्वेंशन का आयोजन किया जा रहा है। इस कन्वेंशन का आह्वान आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने किया है, जिसमें देशभर के जल-जंगल-जमीन, पर्यावरण, आदिवासी अधिकारों और संविधानिक हकों के लिए संघर्षरत आंदोलनों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

इस कन्वेंशन को लेकर रांची के महेंद्र सिंह भवन (भाकपा माले राज्य कार्यालय) में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसे राष्ट्रीय प्रभारी क्लिफ्टन, भाकपा माले राज्य सचिव मनोज भक्त,राष्ट्रीय संयोजक देवकीनंदन वेदियां, राज्य संयोजक जगर्नाथ उरांव, आदिवासी नेता सुशीला तिग्गा ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। प्रेस को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने वर्तमान केंद्र सरकार और झारखंड में भाजपा– संघ की नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि देशभर में जल, जंगल और जमीन की लूट तेज़ी से बढ़ी है। प्राकृतिक संसाधनों को कॉरपोरेट घरानों को सौंपा जा रहा है, जबकि इन संसाधनों पर पारंपरिक अधिकार रखने वाले आदिवासियों को जबरन बेदखल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज सिर्फ जमीन और जंगल से जुड़ा नहीं है, बल्कि उनकी संस्कृति, भाषा, धर्म और परंपराएं भी इसी से जुड़ी हुई हैं। लेकिन मौजूदा सरकारें विकास के नाम पर इन सभी को तहस-नहस करने पर तुली हुई हैं। कहीं “पर्यटन परियोजना” के नाम पर, तो कहीं “सुरक्षा अभियान” के नाम पर आदिवासियों को उनके जल-जंगल-जमीन से खदेड़ा जा रहा है। छत्तीसगढ़ जैसे इलाकों में माओवाद के नाम पर आदिवासियों पर दमन चल रहा है, जो दरअसल संसाधनों पर कब्जा करने की साजिश है।

ये भीपढ़िये

झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल: रामगढ़ के चुट्टूपालू में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया ड्रोन तकनीक का सफल परीक्षण !

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस 2026: 22 नवंबर को सेंट्रल हॉल में होगा सादगीपूर्ण आयोजन, सम्मान समारोह रहेगा बरकरार !

राँची में चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा: 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल रहेंगे बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी !

हेमन्त सोरेन कैबिनेट बैठक: पोलिटेकनिक इंटर्नशिप, स्वास्थ्य कानून और पशु आहार कारखाने समेत कई बड़े फैसलों को मंजूरी !

इसके साथ-साथ, भाजपा और संघ परिवार झारखंड समेत पूरे देश में आदिवासियों के बीच सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की कोशिश में लगे हैं। उनकी परंपराओं को हिंदू धर्म में समाहित करने की कोशिश हो रही है, जिससे आदिवासियों की अलग सांस्कृतिक पहचान को खत्म किया जा सके। सरना धर्म को संवैधानिक मान्यता देने की आदिवासियों की पुरानी मांग को लगातार नजरअंदाज़ किया जा रहा है, और उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि आदिवासी समाज ने हमेशा से अपने जल-जंगल-जमीन, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव से लेकर जयपाल सिंह मुंडा और भीमराव अंबेडकर तक की विरासत हमें यह सिखाती है कि जब भी राज्य और पूंजीपतियों की मिलीभगत से जनता के अधिकारों पर हमला होता है, तब संघर्ष ही रास्ता होता है। यह कन्वेंशन उसी विरासत को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।

इस कन्वेंशन में भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, देशभर से आदिवासी आंदोलनों के नेता, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, पर्यावरण संघर्षों से जुड़े लोग और झारखंड के विभिन्न हिस्सों से जन आंदोलनों से जुड़े साथी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य है कि जल-जंगल-जमीन, भाषा-संस्कृति, पर्यावरण, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक साझा मंच बने और आगामी संघर्ष की दिशा तय की जाए।

कन्वेंशन की चर्चा करते हुए आयोजकों ने कहा कि यह समय संगठित होकर प्रतिरोध का है। जब सरकारें संविधान की धज्जियाँ उड़ाने पर आमादा हैं, जब जलवायु संकट के दौर में पर्यावरण को व्यापार के हवाले किया जा रहा है, जब आदिवासी समाज की अस्मिता और ज़मीन पर हमला हो रहा है – तब यह ज़रूरी है कि हम सब मिलकर एक मजबूत राष्ट्रीय प्रतिरोध खड़ा करें।

Tags: #Attack on water # forest #and land# is not acceptable .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

Ranchi Police Encounter: रांची के कांके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात शाहिद के पैर में लगी गोली !

Ranchi Police Encounter: रांची के कांके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात शाहिद के पैर में लगी गोली !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची में पुलिस और अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़: पेट्रोल पंप फायरिंग का आरोपी शाहिद गोली लगने से घायल, एक...

झारखंड: 25-26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, SIR और वर्तमान मुद्दों पर हेमंत सोरेन सरकार करेगी चर्चा !

झारखंड: 25-26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, SIR और वर्तमान मुद्दों पर हेमंत सोरेन सरकार करेगी चर्चा !

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड: 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, SIR और वर्तमान मुद्दों पर होगी चर्चा रांची: झारखंड की...

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 संपन्न, सीएम हेमंत सोरेन ने विजेताओं को किया सम्मानित !

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 संपन्न, सीएम हेमंत सोरेन ने विजेताओं को किया सम्मानित !

by firstreport desk2
4 days ago
0

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, सीएम हेमंत सोरेन ने विजेताओं को किया सम्मानित ! रांची: राजधानी रांची...

झारखंड: 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की 5वीं बैठक, मतदाता सूची सुधार पर होगी चर्चा !

झारखंड: 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की 5वीं बैठक, मतदाता सूची सुधार पर होगी चर्चा !

by firstreport desk2
4 days ago
0

झारखंड: 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की 5वीं बैठक, मतदाता सूची सुधार पर होगी चर्चा...

झारखंड भाजपा कार्यसमिति: हेमंत सरकार के खिलाफ जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान !

झारखंड भाजपा कार्यसमिति: हेमंत सरकार के खिलाफ जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान !

by firstreport desk2
5 days ago
0

झारखंड भाजपा कार्यसमिति का समापन: सौदान सिंह और आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिया हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन का...

झारखंड भाजपा में आंतरिक कलह और गुटबाजी पर कांग्रेस का हमला, 2029 के दावों पर सवाल !

झारखंड भाजपा में आंतरिक कलह और गुटबाजी पर कांग्रेस का हमला, 2029 के दावों पर सवाल !

by firstreport desk2
6 days ago
0

झारखंड भाजपा की गुटबाजी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकारोक्ति ने खोली पोल, खंड-खंड में बंटी भाजपा 2029 में किस दम...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    267 shares
    Share 107 Tweet 67
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    247 shares
    Share 99 Tweet 62
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    235 shares
    Share 94 Tweet 59
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    272 shares
    Share 109 Tweet 68
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    73 shares
    Share 29 Tweet 18

अभी अभी

झारखंड में युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए ELC अभियान तेज – CEO K. Ravi Kumar !

झारखंड में युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए ELC अभियान तेज – CEO K. Ravi Kumar !

October 30, 2026
तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तीखा हमला: अनंत सिंह के सरेंडर आदेश पर बोले- ‘गद्दारी करते ही सरकार अच्छी हो गई’

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तीखा हमला: अनंत सिंह के सरेंडर आदेश पर बोले- ‘गद्दारी करते ही सरकार अच्छी हो गई’

October 30, 2026
अनंत सिंह को SC से बड़ा झटका: 1 दिसंबर तक सरेंडर के आदेश पर बोले JDU MLC नीरज कुमार- “यह न्यायपालिका का मामला है”

अनंत सिंह को SC से बड़ा झटका: 1 दिसंबर तक सरेंडर के आदेश पर बोले JDU MLC नीरज कुमार- “यह न्यायपालिका का मामला है”

October 30, 2026
अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने पर बोले मोकामा विधायक- ‘अदालत पर भरोसा है, करूंगा सरेंडर’

अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने पर बोले मोकामा विधायक- ‘अदालत पर भरोसा है, करूंगा सरेंडर’

October 30, 2026
झारखंड में कर-चोरी पर लगेगा अंकुश: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy में करार, विकसित होगी AI आधारित IRIS प्रणाली !

झारखंड में कर-चोरी पर लगेगा अंकुश: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy में करार, विकसित होगी AI आधारित IRIS प्रणाली !

October 29, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.