Tuesday, September 8, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » JPSC-JSSC-CGL Scam: BJP Protests Against Hemant Government; Demands CBI Probe

JPSC-JSSC-CGL Scam: BJP Protests Against Hemant Government; Demands CBI Probe

JPSC-JSSC-CGL धांधली की CBI जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर रांची उपायुक्त कार्यालय का घेराव। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- "हेमंत सरकार बेच रही युवाओं का भविष्य।"

firstreport desk2 by firstreport desk2
49 minutes ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
JPSC-JSSC-CGL Scam: BJP Protests Against Hemant Government; Demands CBI Probe
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड: ICRISAT की GIS तकनीक से बदलेगी कृषि, शिल्पी नेहा तिर्की की बड़ी पहल

रांची में दो दिवसीय राज्यस्तरीय VBD उन्मुखीकरण आयोजित: झारखंड में वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण की तैयारी तेज

SIR प्रक्रिया पर BJP का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, लगाया तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का आरोप

श्री बेला प्रसाद महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी बने: रांची कांग्रेस भवन में अभिनंदन सह विदाई समारोह का आयोजन

JPSC-JSSC-CGL धांधली: भाजपा ने किया रांची उपायुक्त कार्यालय का घेराव, आदित्य साहू बोले- ‘बिना CBI जांच नहीं मिलेगा न्याय’

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और CGL परीक्षाओं में हुई कथित व्यापक धांधली के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी, पूरे मामले की CBI जांच और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा ने रांची उपायुक्त (DC) कार्यालय का घेराव किया।

भाजपा रांची महानगर, रांची पूर्वी और रांची पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। जिला स्कूल मैदान से निकले इस विरोध जुलूस में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-युवा और समर्थक शामिल हुए।

“हेमंत सरकार भर्ती संस्थानों को कमाई का साधन बना चुकी है और युवाओं का भविष्य बेच रही है। छोटी मछलियों पर कार्रवाई का दिखावा करने के बजाय बड़े दोषियों पर शिकंजा कसा जाए।”

— आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड भाजपा

‘आंदोलन दबाने के लिए छात्रों पर दर्ज किए जा रहे फर्जी मुकदमे’

घेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों का आंदोलन अब केवल राज्य तक सीमित न रहकर पूरे देश का आंदोलन बन चुका है। सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए निर्दोष छात्रों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि राज्य में नौकरी के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि CID के माध्यम से केवल छोटी मछलियों को पकड़कर खानापूरी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अविलंब CBI जांच के आदेश नहीं दिए गए और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हुए, तो भाजपा चरणबद्ध और उग्र आंदोलन करेगी।

वरिष्ठ नेताओं ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

घेराव प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने भी राज्य सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की:

दीपक प्रकाश (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष): परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लोकतंत्र की प्राथमिक आवश्यकता है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

सी.पी. सिंह (रांची विधायक): साल भर मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों पर मुकदमे दर्ज करना घोर अन्याय है। सरकार डर का माहौल बनाने के बजाय समस्याओं का समाधान करे।

नवीन जायसवाल (हटिया विधायक): लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी इन परीक्षाओं की धांधली के खिलाफ भाजपा सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

रोशनी खलखो (रांची महापौर): शांतिपूर्ण मांग रख रहे युवाओं पर अत्याचार स्वीकार्य नहीं है। सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

बड़े पैमाने पर जुटे कार्यकर्ता

इस विरोध प्रदर्शन में रांची उप महापौर नीरज कुमार, प्रदेश मंत्री अमित कुमार, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, रांची पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय महतो ‘धीरज’,प्रदेश महामंत्री रमेश सिंह , रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, समरी लाल, गंगोत्री कुजूर सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags: JPSC Scam JSSC CGL Exam Controversy Jharkhand BJP Protest Aditya Sahu Hemant Soren Government Ranchi DC Office Protest CBI Investigation Demand Jharkhand Student Agitation
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

BJP vs Congress in Jharkhand: ‘भाजपा को हर मुसलमान में घुसपैठिया दिखता है’ – कांग्रेस का करारा हमला

BJP vs Congress in Jharkhand: ‘भाजपा को हर मुसलमान में घुसपैठिया दिखता है’ – कांग्रेस का करारा हमला

by firstreport desk2
3 hours ago
0

"भाजपा को हर मुसलमान में घुसपैठिया दिखता है, क्योंकि उसके पास जनता के मुद्दों का जवाब नहीं" : कांग्रेस रांची:...

जमशेदपुर: छात्रों पर झूठे मुकदमे और झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ BJP का महाप्रदर्शन, CBI जांच की मांग

जमशेदपुर: छात्रों पर झूठे मुकदमे और झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ BJP का महाप्रदर्शन, CBI जांच की मांग

by firstreport desk2
4 hours ago
0

छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस ले सरकार, JSSC-JPSC धांधली की हो CBI जांच: BJP का जमशेदपुर में महाप्रदर्शन जमशेदपुर:...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL, CDPO, FRO और FSO भर्ती रद्द करने के सरकारी आदेश पर लगाई रोक

झारखंड: 15 सितंबर तक भरें फॉर्म-6, SIR मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अंतिम तिथि नजदीक — सीईओ के. रवि कुमार

by firstreport desk2
5 hours ago
0

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का निर्देश: 15 सितम्बर तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में शामिल हों पात्र युवा, कोई नागरिक पंजीकरण...

Giridih Assembly Bypoll 2026: क्या मतदाता पुनरीक्षण के बीच टलेगा गिरिडीह उपचुनाव? जानें क्या कहते हैं नियम

Giridih Assembly Bypoll 2026: क्या मतदाता पुनरीक्षण के बीच टलेगा गिरिडीह उपचुनाव? जानें क्या कहते हैं नियम

by firstreport desk2
23 hours ago
0

मतदाता पुनरीक्षण कार्य के बीच नहीं हो सकता गिरिडीह का उपचुनाव, जानिए क्या कहते हैं नियम और कब है संभावना...

झारखंड शिक्षक भर्ती, प्रतुल शाह देव, हेमंत सोरेन, झारखंड शिक्षा व्यवस्था

छात्रों पर दर्ज गंभीर मुकदमे वापस लेने पर हाईकोर्ट क्यों नहीं गई झारखंड सरकार? : प्रतुल शाहदेव

by firstreport desk2
23 hours ago
0

गंभीर धाराओं में फंसे छात्रों के लिए हाईकोर्ट क्यों नहीं गई सरकार?: प्रतुल शाहदेव रांची: झारखंड भाजपा के मुख्य प्रदेश...

कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

चतरा विधायक के बेटे के अपहरण और मारपीट पर बोले आदित्य साहू: झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त | Ranchi News

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची में एमिटी यूनिवर्सिटी गेट से चतरा विधायक के बेटे का अपहरण व मारपीट, आदित्य साहू बोले– 'झारखंड में कानून-व्यवस्था...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • रिम्स रांची में बेसिक नी आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स 2026 का सफल आयोजन | RIMS Knee Replacement Workshop

    रिम्स रांची में बेसिक नी आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स 2026 का सफल आयोजन | RIMS Knee Replacement Workshop

    55 shares
    Share 22 Tweet 14
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    202 shares
    Share 81 Tweet 51
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    194 shares
    Share 78 Tweet 49
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    205 shares
    Share 82 Tweet 51
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    177 shares
    Share 71 Tweet 44

अभी अभी

झारखंड: ICRISAT की GIS तकनीक से बदलेगी कृषि, शिल्पी नेहा तिर्की की बड़ी पहल

झारखंड: ICRISAT की GIS तकनीक से बदलेगी कृषि, शिल्पी नेहा तिर्की की बड़ी पहल

September 8, 2026
रांची में दो दिवसीय राज्यस्तरीय VBD उन्मुखीकरण आयोजित: झारखंड में वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण की तैयारी तेज

रांची में दो दिवसीय राज्यस्तरीय VBD उन्मुखीकरण आयोजित: झारखंड में वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण की तैयारी तेज

September 8, 2026
SIR प्रक्रिया पर BJP का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, लगाया तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का आरोप

SIR प्रक्रिया पर BJP का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, लगाया तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का आरोप

September 8, 2026
श्री बेला प्रसाद महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी बने: रांची कांग्रेस भवन में अभिनंदन सह विदाई समारोह का आयोजन

श्री बेला प्रसाद महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी बने: रांची कांग्रेस भवन में अभिनंदन सह विदाई समारोह का आयोजन

September 8, 2026
JPSC-JSSC-CGL Scam: BJP Protests Against Hemant Government; Demands CBI Probe

JPSC-JSSC-CGL Scam: BJP Protests Against Hemant Government; Demands CBI Probe

September 8, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.