Wednesday, September 9, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » परिमल नाथवाणी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा पर कांग्रेस का धरना

परिमल नाथवाणी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा पर कांग्रेस का धरना

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और सांसद डॉ. नासिर हुसैन के नेतृत्व में प्रदर्शन; चुनाव आयोग पर दोहरा मापदंड अपनाने और भाजपा के पक्षपात का लगाया आरोप।

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
परिमल नाथवाणी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा पर कांग्रेस का धरना
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रांची में बड़ा हादसा: जिला स्कूल मैदान की पानी टंकी गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे, राहत-बचाव कार्य जारी

झारखंड कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला: 3,260 राजनीतिक दलों के जरिए ₹10,000 करोड़ के टैक्स खेल पर क्यों है चुप्पी?

झारखंड वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: दावा-आपत्ति सुनवाई में लागू होगा टोकन सिस्टम, CEO के. रवि कुमार के निर्देश

जल जीवन मिशन: उत्कृष्ट कार्य करने वाली झारखंड की 8 जल सहियाएं सम्मानित, सचिव अबु इमरान ने दी बधाई

रांची: 10 जून भाजपा समर्थित निर्दलीय राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवाणी का नामांकन रद्द करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने झारखंड विधानसभा के गेट संख्या-2 के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि परिमल नाथवाणी के नामांकन पत्र में कई गंभीर त्रुटियां हैं, जिसके संबंध में पार्टी की ओर से निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि यदि परिमल नाथवाणी का नामांकन रद्द नहीं किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर व्यापक जनांदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन भी विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का रवैया लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। झारखंड और मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नामांकन मामलों में अलग-अलग मानदंड अपनाकर आयोग ने पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया है। डॉ. नासिर हुसैन ने कहा कि झारखंड में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी को नामांकन पत्रों की त्रुटियां निर्धारित समय-सीमा के बाद भी सुधारने की अनुमति दी गई, जबकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को कानूनी रूप से असंगत आधारों पर निरस्त कर दिया गया। यह लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का यह दोहरा रवैया उसकी विश्वसनीयता को कमजोर करता है और यह संदेश देता है कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के लिए अलग नियम तथा विपक्षी उम्मीदवारों के लिए अलग नियम लागू किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। डॉ. नासिर हुसैन ने मांग की कि मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन तत्काल बहाल किया जाए तथा झारखंड में परिमल नाथवाणी के नामांकन की समीक्षा कर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि चुनावी नियमों का सभी उम्मीदवारों पर समान रूप से अनुप्रयोग होना चाहिए और निर्वाचन आयोग को दोनों राज्यों में अपनाए गए अलग-अलग मानदंडों पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण देना चाहिए।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में बिना किसी ठोस कारण के कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जबकि झारखंड में परिमल नाथवाणी के खिलाफ आपत्ति दर्ज होने के बावजूद उनके नामांकन को रद्द करने के बजाय लंबित रखा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी न्याय और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस विधायक एवं विधानसभा में उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि भाजपा की हॉर्स ट्रेडिंग की राजनीति से मुकाबला करना अलग बात है, लेकिन यहां मुद्दा लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रक्षा का है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिमल नाथवाणी ने अपने नामांकन पत्र में कई महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाने का प्रयास किया है।

धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा परिसर के पोर्टिको में भी धरना दिया और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सुबोध कांत सहाय, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. तौसीफ, राजीव रंजन प्रसाद, विनय सिन्हा दीपू, प्रदीप तुलस्यान, अभिलाष साहू, सतीश पाल मुंजनी, सुरेंद्र सिंह, शशि भूषण राय, सुधीर सिंह, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, कुमार राजा, रमा खलखो, रियाज अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags: केशव महतो कमलेश कांग्रेसझारखंड राजनीति 2026डॉ सैयद नासिर हुसैनदीपिका पांडेय सिंहपरिमल नाथवाणी नामांकन विवादरांची समाचारराज्यसभा चुनाव झारखंडविधानसभा धरना प्रदर्शन
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झामुमो विनोद पांडे, शेल पार्टियां बीजेपी, RUPP मनी लॉन्ड्रिंग, राजनीतिक चंदा घोटाला, चुनाव आयोग, जेएमएम

झामुमो विनोद पांडे, शेल पार्टियां बीजेपी, RUPP मनी लॉन्ड्रिंग, राजनीतिक चंदा घोटाला, चुनाव आयोग, जेएमएम

by firstreport desk2
8 hours ago
0

​शटर-बंद शेल पार्टियों के जरिए लोकतंत्र के 'चीरहरण' की साजिश: JMM महासचिव विनोद पांडे ने BJP, केंद्र और EC को...

झारखंड: स्वास्थ्य व्यवस्था में शामिल होगी Pre-Conception Care, रांची में राज्य स्तरीय परामर्श बैठक का हुआ आयोजन

झारखंड: स्वास्थ्य व्यवस्था में शामिल होगी Pre-Conception Care, रांची में राज्य स्तरीय परामर्श बैठक का हुआ आयोजन

by firstreport desk2
8 hours ago
0

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में शामिल होगी 'Pre-Conception Care', रांची में राज्य स्तरीय परामर्श बैठक आयोजित रांची: झारखंड सरकार और...

झारखण्ड: SIR के लिए नया जाति या आवासीय प्रमाण-पत्र बनवाना जरूरी नहीं, CEO के. रवि कुमार के सख्त निर्देश

झारखण्ड: SIR के लिए नया जाति या आवासीय प्रमाण-पत्र बनवाना जरूरी नहीं, CEO के. रवि कुमार के सख्त निर्देश

by firstreport desk2
9 hours ago
0

एसआईआर (SIR) के लिए नया जाति या आवासीय प्रमाण-पत्र बनवाना जरूरी नहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने CSC संचालकों को दिए...

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बढ़ा हवाई यात्रियों का दबाव, एक दिन में 6,000 से अधिक लोगों ने की यात्रा

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बढ़ा हवाई यात्रियों का दबाव, एक दिन में 6,000 से अधिक लोगों ने की यात्रा

by firstreport desk2
11 hours ago
0

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बढ़ा हवाई यात्रियों का दबाव, एक दिन में 6,000 से अधिक लोगों ने की...

जमशेदपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा: झारखंड की मतदाता सूची में मिले 3 अफगानी नागरिक, FIR दर्ज करने के निर्देश

जमशेदपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा: झारखंड की मतदाता सूची में मिले 3 अफगानी नागरिक, FIR दर्ज करने के निर्देश

by firstreport desk2
12 hours ago
0

जमशेदपुर/रांची: झारखंड में चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Snake Rescue: धोनी के फार्म हाउस में निकला 18 साल पुराना कोबरा, एक्सपर्ट ने किया रेस्क्यू

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Snake Rescue: धोनी के फार्म हाउस में निकला 18 साल पुराना कोबरा, एक्सपर्ट ने किया रेस्क्यू

by firstreport desk2
13 hours ago
0

एमएस धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस में निकला 18 साल पुराना विशाल कोबरा, स्नेक एक्सपर्ट ने किया सुरक्षित रेस्क्यू...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • रिम्स रांची में बेसिक नी आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स 2026 का सफल आयोजन | RIMS Knee Replacement Workshop

    रिम्स रांची में बेसिक नी आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स 2026 का सफल आयोजन | RIMS Knee Replacement Workshop

    57 shares
    Share 23 Tweet 14
  • झारखंड: स्वास्थ्य व्यवस्था में शामिल होगी Pre-Conception Care, रांची में राज्य स्तरीय परामर्श बैठक का हुआ आयोजन

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • रांची में दो दिवसीय राज्यस्तरीय VBD उन्मुखीकरण आयोजित: झारखंड में वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण की तैयारी तेज

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    203 shares
    Share 81 Tweet 51

अभी अभी

रांची में बड़ा हादसा: जिला स्कूल मैदान की पानी टंकी गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे, राहत-बचाव कार्य जारी

रांची में बड़ा हादसा: जिला स्कूल मैदान की पानी टंकी गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे, राहत-बचाव कार्य जारी

September 9, 2026
BJP vs Congress in Jharkhand: ‘भाजपा को हर मुसलमान में घुसपैठिया दिखता है’ – कांग्रेस का करारा हमला

झारखंड कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला: 3,260 राजनीतिक दलों के जरिए ₹10,000 करोड़ के टैक्स खेल पर क्यों है चुप्पी?

September 9, 2026
झारखंड वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: दावा-आपत्ति सुनवाई में लागू होगा टोकन सिस्टम, CEO के. रवि कुमार के निर्देश

झारखंड वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: दावा-आपत्ति सुनवाई में लागू होगा टोकन सिस्टम, CEO के. रवि कुमार के निर्देश

September 9, 2026
जल जीवन मिशन: उत्कृष्ट कार्य करने वाली झारखंड की 8 जल सहियाएं सम्मानित, सचिव अबु इमरान ने दी बधाई

जल जीवन मिशन: उत्कृष्ट कार्य करने वाली झारखंड की 8 जल सहियाएं सम्मानित, सचिव अबु इमरान ने दी बधाई

September 9, 2026
झामुमो विनोद पांडे, शेल पार्टियां बीजेपी, RUPP मनी लॉन्ड्रिंग, राजनीतिक चंदा घोटाला, चुनाव आयोग, जेएमएम

झामुमो विनोद पांडे, शेल पार्टियां बीजेपी, RUPP मनी लॉन्ड्रिंग, राजनीतिक चंदा घोटाला, चुनाव आयोग, जेएमएम

September 9, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.