आज 10 अक्टूबर को राँची के गांधीनगर कॉलोनी में सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 119 लोगों की नि:शुल्क जाँच की गई और डॉक्टरी सलाह दी गई। शिविर में विशेषकर हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन का नि:शुल्क जाँच किया गया और सभी को नि:शुल्क दवा भी दिया गया ।
ज्ञात हो की सीसीएल द्वारा अपने हितधारकों तथा समाज के सभी जरूरतमंदों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठाते हैं।
शिविर के सफल आयोजन में डॉ प्रीति तिग्गा सीएमओ, सीएसआर, इंचार्ज, डॉ अनिता होरो, डॉ अनिता कुमारी, डॉ. नीलू कुमारी, डॉ अम्बरीश, डॉ शिल्पी झा, डॉ आशिमा, डॉ पायल, डॉ बेंजीमन, मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित एवं सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का आमंत्रण !
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी),...












