राँची : जिले के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित बिजली विभाग पावर हाउस से तार स्क्रैप चोरी करने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है।
डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह के कुल आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए चालीस बंडल स्क्रैप तार, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, पकड़े गए अपराधियों में गुड्डू होरो, रोहित कुमार, विवेक थापा, दीपक महली,पवन यादव, रॉकी नायक और आर्यन मुंडा शामिल हैं। इनमें से गुड्डू होरो और एक अन्य अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
झारखंड भाजपा कार्यसमिति: हेमंत सरकार के खिलाफ जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान !
झारखंड भाजपा कार्यसमिति का समापन: सौदान सिंह और आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिया हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन का...












