रांची : राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल के पास स्थित छठ तालाब के समीप सोमवार को एक अजीबोगरीब घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। यहां एक युवक अचानक बिजली के ऊंचे पोल पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
राहगीरों और श्रद्धालुओं ने जब युवक को पोल पर चढ़ा देखा तो किसी अनहोनी की आशंका से दहशत फैल गई। घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सूचना रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन तक पहुंचाई गई। उन्होंने तत्काल बरियातू थाना प्रभारी को मौके पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निर्देश मिलते ही बरियातू थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग को भी सतर्क किया गया। इसी बीच, पुलिस और फायर ब्रिगेड को अपनी ओर आते देख युवक ने खुद ही पोल से नीचे उतरने की कोशिश की। इस दौरान हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से उसे हल्का झटका लगा, जिसके बाद उसने छलांग लगा दी।
नीचे गिरने से युवक घायल हो गया, जिसे तुरंत पुलिस ने अपने संरक्षण में लेकर रिम्स अस्पताल
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का आमंत्रण !
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी),...












