रांची :जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में गिरफ्तार रेलवे इंजीनियर विजय शाह को झारखंड सीआईडी ने गुरुवार को रांची स्थित अदालत में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि विजय शाह को यूपी के गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया था। सीआईडी टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाई, जहां कड़े सुरक्षा इंतज़ाम के बीच अदालत में पेशी कराई गई।
सीआईडी इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों व नेटवर्क की जांच में जुटी है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।
झारखंड: SIR के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी के निर्देश, CEO के. रवि कुमार ने जिलावार समीक्षा की !
झारखंड: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा, CEO के. रवि कुमार ने दिए मतदाता सूची में पात्र युवाओं के नाम...












