रांची :माओवादियों ने ‘प्रतिरोध सप्ताह’ की घोषणा की है और 15 अक्टूबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है.इस ऐलान के बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है और राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चौकसी बरत रही हैं. राज्य के विभिन्न हिस्सों में हजारों जवानों को तैनात कर दिया गया है, ताकि आम नागरिक बिना किसी भय के अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां जारी रख सकें.वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि जनता को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और सामान्य जीवन बाधित नहीं होगा. सरकार और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीमावर्ती जिलों तक चौकसी बढ़ा दी है. बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से सटे क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. वहीं, हालिया अभियानों की वजह से माओवादियों की गतिविधियां अब सीमित इलाकों तक सिमट गई हैं, फिर भी किसी ढील की गुंजाइश
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का आमंत्रण !
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी),...












