मांडर : थाना क्षेत्र के ब्राम्बे स्थित गुलजार मोबाइल दुकान में शुक्रवार देर रात चोरों ने लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये के मोबाइल और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
दुकान संचालक गुलजार ने बताया कि उनकी दुकान रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर ब्राम्बे चौक के पास स्थित है। रोज की तरह शुक्रवार को उन्होंने दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी की घटना का पता चला।
चोरों ने दुकान के छप्पर का एस्बेस्टस तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नए-पुराने मोबाइल फोन, विभिन्न एसेसरीज तथा ड्रावर में रखे 5 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है।
गुलजार ने चोरी की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। मांडर थानेदार मनोज करमाली ने बताया कि फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी टीम सक्रिय है।
इस घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का आमंत्रण !
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी),...












