रांची :एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर लेकर राॅंची आ रहे हैं और न्यू मार्केट चौक, रातू रोड के पास अपने सहयोगियों को इसकी सप्लाई करने वाले हैं। इस सूचना के बाद के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न्यू मार्केट चौक स्थित टेम्पो स्टैंड के पीछे सादे कपड़ों में इंतजार करना शुरू कर दिया। मंगलवार की रात करीब 10:15 बजे एक महिला टेम्पो स्टैंड के पीछे एक दुकान के पास आकर खड़ी हुई, जिसके कुछ देर बाद तीन-चार व्यक्ति उससे बातचीत करने लगे। पुलिस को संदेह हुआ और जैसे ही टीम उनकी ओर बढ़ी, सभी लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके एक महिला गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। गिरफ्तार महिला ने अपना नाम सेजल उर्फ साहिस्ता प्रवीण उर्फ सेजल गुप्ता तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 92.46 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
पूछताछ में सेजल ने बताया कि वह यह ब्राउन शुगर सासाराम, बिहार के बबन साह उर्फ मौसा जी और सूरज कुमार से लेकर आ रही थी। उसका पूरा परिवार ब्राउन शुगर कारोबार में लिप्त है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का आमंत्रण !
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी),...












