रांची :राँची के पुंदाग इलाके में चोरों ने एक जेवर दुकान को अपना निशाना बनाया, गैस कटर से जेवर दुकान का शटर काट कर चोर लाखों रुपये के गहने चुरा ले गए।
राँची के पुंदाग के शैल सिटी स्थित श्रेष्ठ ज्वेलर्स का है। इस जेवर दुकान को चोरों ने शुक्रवार की रात निशाना बनाया। जेवर दुकान का शटर काट कर पांच लाख से ज्यादा के गहने चोर अपने साथ उड़ा ले गए, मामले की जानकारी दुकानदार को शनिवार की सुबह हुई, जब मॉर्निंग वॉक करने वाले कुछ लोगों ने दुकान का शटर कटा हुआ देखा तो उन लोगों ने दुकानदार को मामले की जानकारी दी। जेवर दुकान के मालिक ने बताया कि पांच लाख से ज्यादा के जेवर चोरी किए गए हैं। हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि मौके पर एफएसएल की टीम से भी जांच करवाई गई है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगे हैं जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आठ से दस की संख्या में चोर सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हैं।
झारखंड भाजपा कार्यसमिति: हेमंत सरकार के खिलाफ जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान !
झारखंड भाजपा कार्यसमिति का समापन: सौदान सिंह और आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिया हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन का...












