रांची : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित संत जॉन्स स्कूल में चार छात्रों ने अपने ही स्कूल के चार शिक्षकों पर बेरहमी से पिटाई करने का गंभीर आरोप लगाया है।
छात्रों का कहना है कि शिक्षकों ने उन्हें डंडे और स्टील के पाइप से बुरी तरह पीटा।
आरोप लगाने वाले छात्रों ने बताया कि जिन शिक्षकों ने उन्हें मारा, उनके नाम हैं —
प्रवीण एक्का, नेलसन लकड़ा, आलोक दा और अभिजीत।
फिलहाल मामले की जानकारी लोअर बाजार थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का आमंत्रण !
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी),...












