चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर ने शनिवार सुबह वीरगति प्राप्त की। यह विस्फोट जराईकेला थाना क्षेत्र के समठा इलाके में शुक्रवार शाम हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। विस्फोट की चपेट में आने से इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र गागराई और हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत चाईबासा से राउरकेला के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महेंद्र लश्कर ने दम तोड़ दिया। वहीं, इंस्पेक्टर और एसआई रामचंद्र गागराई का इलाज जारी है।
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, ताकि विस्फोट के लिए जिम्मेदार नक्सलियों का पता लगाया जा सके।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का आमंत्रण !
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी),...












