राँची : जिले में सीमेंट-छड़ कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुए गोलीबारी मामले में राँची पुलिस के द्वारा आधा दर्जन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।
कांड के उद्भेदन के लिए राँची पुलिस की कई टीम एक साथ काम कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों में जमीन कारोबारी और बिल्डर शामिल हैं, जबकि पकड़े गए लोगों में दो रांची के पुंदाग के बिल्डर-जमीन कारोबारी शामिल हैं। पुलिस की टीम हिरासत में लिए लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस की एक टीम आसपास के जिलों में शूटरों की तलाश के लिए गई है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का आमंत्रण !
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी),...












