BLO चुनाव आयोग और नागरिकों के बीच पहली कड़ी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार !
नई दिल्ली / गोवा: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने Booth Level Officers (BLOs) को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ बताया है। गोवा में आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएलओ ही नागरिकों और चुनाव आयोग के बीच का पहला प्रत्यक्ष संपर्क बिंदु (First Point of Contact) होते हैं।













