Home » सीएम सम्राट चौधरी से मिले पूर्व सांसद सुशील सिंह: NH-139 फोरलेन पर हुआ बड़ा फैसला
भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुख्यमंत्री आवास लोक सेवक भवन में मुलाकात की इस दौरान लोकसभा क्षेत्र एवं औरंगाबाद जिले के विकास एवं राजनीतिक से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई एवं मुख्य रूप से NH-139 सड़क का फोरलेनिंग और बिहार- झारखण्ड के अन्तर्राज्जीय परियोजना बटाने जलाशय योजना से संबंधित विस्तृत रूप से चर्चा हुई।पूर्व सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-139 (NH-139) पटना-अरवल औरंगाबाद-हरिहरगंज (झारखण्ड सीमा) एवं पड़वा मोड़ (पलामू जिला) तक जाने वाली सड़क की चौड़ीकरण (फोरलेनिंग) का प्रस्ताव तकनीकी के साथ विधिवत तरीके से केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजने का आदेश पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार के द्वारा देने की कृपा की जाए।कारण 5 जून को जब NHAI के सचिव से मिले तो उन्होंने बताया कि विहार सरकार अपनी रिपोर्ट में सिर्फ लागत और दुरी हि भेजा है आप बिहार से बिस्तृत रिपोर्ट तैयार करवा कर भेजवाएं मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आपने सचिव लौकेश कुमार सिंह को आदेश दिया कि सड़क का NHAI से सम्पर्क कर जैसा रिपोर्ट का माँग हो रहा है बना कर भेजें यह पथ कई राज्यों छतीसगढ़,झारखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सो को राजधानी पटना और उत्तर बिहार के बड़े हिस्से को जोड़ने वाली अन्तर्राज्जीय राष्ट्रीय राजमार्ग है।अतएव जनहित मे उपर्युक्त विषय से संबंधित आदेश संबंधितो को देने की कृपा की जाए एवं बटाने जलाशय परियोजना के बारे में बताया कि यह सिंचाई परियोजना बटाने जलाशय योजना जो लगभग 14 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई करने वाली योजना है जिसका बाँया नहर बिहार के हिस्से में अत्यंत जीर्ण सीव्र और दाँया नहर अधूरा है डैम एवं बराज का कार्य पूर्ण भी है लेकिन डैम का फाटक ऊपर उठाकर वेल्डिंग कर दिया गया है जिससे ब्रांच में पानी जमा नहीं होता और सिंचाई नहीं हो पाता है।डैम के डूब क्षेत्र में आने वाली भूमि के मुआवजा का मुद्दा अभी तक अनसुलझा है।अतः आग्रह होगा कि दोनों राज्यों के संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर सिंचाई हित में परियोजना का पूर्ण करने का आदेश देने का कृपा किया जाए।साथ में देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह थे।
