Friday, August 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार के हर ब्लॉक में बनेंगे अंबेडकर हॉस्टल, विदेश पढ़ाई के लिए ₹1 करोड़: लखेंद्र पासवान

बिहार के हर ब्लॉक में बनेंगे अंबेडकर हॉस्टल, विदेश पढ़ाई के लिए ₹1 करोड़: लखेंद्र पासवान

कल्याण मंत्री ने सरकारी सेवाओं में चयनित छात्रों को किया सम्मानित; नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप और दोगुनी छात्रवृत्ति के फैसले पर छात्रों ने जताया आभार।

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 months ago
in पटना, बिहार, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार के हर ब्लॉक में बनेंगे अंबेडकर हॉस्टल, विदेश पढ़ाई के लिए ₹1 करोड़: लखेंद्र पासवान
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

BPSC 70th Exam March: पटना में BPSC छात्रों पर चला वॉटर कैनन, राजभवन मार्च के दौरान गांधी मैदान में भारी पुलिस बल तैनात

CUJ Ranchi Protest: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस फीस वृद्धि के खिलाफ गेट पर बैठे छात्र, भूख हड़ताल का ऐलान

पटना: सचिवालय थाने से रिहा होते ही गरजे तेजस्वी यादव, बोले– ‘गोली चलाने का आदेश किसने दिया, जवाब दें सीएम’

बाढ़ में बह गईं किताबें, पर नहीं टूटा हौसला: Palamu में DC दिलीप प्रताप सिंह से बोली मासूम कृतिका— ‘सर, अब पढ़ाई कैसे होगी?’

पटना: बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री लखेंद्र पासवान आज पटना के महेंद्रू स्थित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास पहुंचे। यहाँ वे थियोसोफिकल छात्रावास, अरफाबाद GW छात्रावास, सैदपुर छात्रावास, ढेलवा गोसाईं छात्रावास एवं बाढ़ छात्रावास के पूर्ववर्ती (पुराने) छात्रों द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। इस गरिमामयी अवसर पर विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित एवं नियुक्ति प्राप्त करने वाले सैकड़ों प्रतिभावान युवाओं को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित वर्तमान एवं पूर्ववर्ती छात्रों, शिक्षकों तथा छात्रावास प्रबंधन से संवाद करते हुए माननीय मंत्री जी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल व जनसेवा से परिपूर्ण भविष्य की कामना की।

कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प की जीत

इस अवसर पर बोलते हुए श्री लखेंद्र पासवान ने कहा, “”बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के ‘अंतिम व्यक्ति के विकास’ के सपने को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार धरातल पर उतार रही है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि बिहार के सभी प्रखंडों (Blocks) में डॉ अंबेडकर कल्याण छात्रावास और सभी विधानसभा क्षेत्रों में डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही, ‘नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप स्कीम’ के तहत समाज के 123 मेधावी बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भेजा जा रहा है, जिसपर सरकार प्रति छात्र ₹1 करोड़ रुपये खर्च करेगी। हमारा विभाग ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

शिक्षा से होगा सामाजिक परिवर्तन

मंत्री जी ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है। राज्य सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक छात्रावास सुविधाएँ एवं सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि अधिक से अधिक युवा उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सकें।

छात्रों ने जताया सरकार की योजनाओं के प्रति आभार

कार्यक्रम के दौरान छात्रावास के छात्रों ने कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों की खुलकर सराहना की। छात्रों ने विशेष रूप से नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप, (National Overseas Scholarship) योजना के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया, जिसने वंचित वर्ग के छात्रों के लिए विदेश में पढ़ने के रास्ते खोले हैं। इसके साथ ही, हाल ही में सरकार द्वारा छात्रवृत्ति की राशि को दोगुना करने के ऐतिहासिक निर्णय की छात्रों ने भरपूर प्रशंसा की और कहा कि इससे उन्हें अपनी तैयारियों को और मजबूती देने में मदद मिल रही है। छात्रों ने कहा कि अगर विभाग द्वारा संचालित योजना का लाभ उन्हें नहीं मिलता तो आज जिस मुकाम पर हैं वहां पहुँचना मुश्किल होता। कार्यक्रम के अंत में मंत्री जी ने छात्रावास की आवश्यकताओं और छात्रों के बहुमूल्य सुझावों को भी सुना और उन पर त्वरित सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Tags: अनुसूचित जाति कल्याण विभाग बिहारछात्रवृत्ति दोगुनीडॉ अंबेडकर कल्याण छात्रावासनेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप बिहारपटना समाचारबिहार सरकारी योजनाएं 2026लखेंद्र पासवान मंत्री
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

PK का बड़ा बयान: “तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं, रोज करें प्रदर्शन; बिहार में जाति-धर्म छोड़ अब रोजगार पर चर्चा खुशी की बात”

PK का बड़ा बयान: “तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं, रोज करें प्रदर्शन; बिहार में जाति-धर्म छोड़ अब रोजगार पर चर्चा खुशी की बात”

by firstreport desk2
1 week ago
0

PK का बड़ा हमला: 'तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं, रोज प्रदर्शन करें; कल तक जो एनकाउंटर की बात करते थे,...

पटना में तेजस्वी यादव का राजभवन मार्च: छात्रों पर लाठीचार्ज और AK-47 फायरिंग के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

पटना में तेजस्वी यादव का राजभवन मार्च: छात्रों पर लाठीचार्ज और AK-47 फायरिंग के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

by firstreport desk2
1 week ago
0

बिहार में राजनीतिक घमासान: छात्रों पर लाठीचार्ज और AK-47 चलाने के विरोध में सड़क पर उतरे तेजस्वी यादव, पुलिस ने...

नालंदा मिड-डे मील हादसा: बच्चों ने मांगा नमक तो परोस दिया सर्फ, 25 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती !

नालंदा मिड-डे मील हादसा: बच्चों ने मांगा नमक तो परोस दिया सर्फ, 25 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती !

by firstreport desk2
1 week ago
0

नालंदा में मिड-डे मील में बड़ी लापरवाही: बच्चों ने माँगा नमक तो सब्जी में डाल दिया सर्फ, 25 से ज्यादा...

चुनाव आयोग ने बिहार से लॉन्च किया ELC 2.0; CEC ज्ञानेश कुमार बोले- ‘लोकतंत्र को जानें और नेतृत्व करें’

चुनाव आयोग ने बिहार से लॉन्च किया ELC 2.0; CEC ज्ञानेश कुमार बोले- ‘लोकतंत्र को जानें और नेतृत्व करें’

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

ECI ने पटना से लॉन्च किया ELC 2.0; CEC ज्ञानेश कुमार बोले– युवा मतदाताओं का विश्वास ही लोकतंत्र का भविष्य...

बिहार के लखीसराय अशोकधाम में बड़ा हादसा: सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के लखीसराय अशोकधाम में बड़ा हादसा: सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

ब्रेकिंग न्यूज़: लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा; 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत,...

विधायक पद की शपथ लेकर बोले प्रशांत किशोर- ‘जिस सदन के कर्पूरी-लालू और नीतीश सदस्य रहे, वहां पहुंचना गौरव की बात’

विधायक पद की शपथ लेकर बोले प्रशांत किशोर- ‘जिस सदन के कर्पूरी-लालू और नीतीश सदस्य रहे, वहां पहुंचना गौरव की बात’

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • CUJ Ranchi Protest: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस फीस वृद्धि के खिलाफ गेट पर बैठे छात्र, भूख हड़ताल का ऐलान

    CUJ Ranchi Protest: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस फीस वृद्धि के खिलाफ गेट पर बैठे छात्र, भूख हड़ताल का ऐलान

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    169 shares
    Share 68 Tweet 42
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    161 shares
    Share 64 Tweet 40
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    185 shares
    Share 74 Tweet 46

अभी अभी

MMDR संशोधन कानून 2026 के खिलाफ दुमका में कांग्रेस का प्रदर्शन, दीपिका पांडेय सिंह बोलीं— “वापसी तक संघर्ष जारी”

MMDR संशोधन कानून 2026 के खिलाफ दुमका में कांग्रेस का प्रदर्शन, दीपिका पांडेय सिंह बोलीं— “वापसी तक संघर्ष जारी”

August 27, 2026
CEC Gyanesh Kumar in Chennai: चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ELC 2.0 और ECINET, जानें मुख्य बातें

CEC Gyanesh Kumar in Chennai: चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ELC 2.0 और ECINET, जानें मुख्य बातें

August 27, 2026
झारखंड के खनिज पर सेस का फैसला हमारा, भाजपा को दर्द क्यों? – झामुमो

झारखंड के खनिज पर सेस का फैसला हमारा, भाजपा को दर्द क्यों? – झामुमो

August 27, 2026
बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की बड़ी पहल | रांची बैठक 2026

बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की बड़ी पहल | रांची बैठक 2026

August 27, 2026
कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

August 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.