Friday, October 16, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया पुस्तक ‘Essential Companion of An AIS Officer’ का विमोचन, अधिकारियों को मिलेगा बड़ा प्रशासनिक संबल

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया पुस्तक ‘Essential Companion of An AIS Officer’ का विमोचन, अधिकारियों को मिलेगा बड़ा प्रशासनिक संबल

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रकाशित अद्यतन संदर्भ पुस्तक; लोक सेवा के नियमों, अनुशासनिक कार्रवाइयों और 2025 तक के नवीनतम न्यायिक निर्णयों व परिपत्रों का है अनूठा संकलन।

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in पटना, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया पुस्तक ‘Essential Companion of An AIS Officer’ का विमोचन, अधिकारियों को मिलेगा बड़ा प्रशासनिक संबल
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

‘1 खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते’: CEC पर विवादित टिप्पणी कर फंसे मुकेश सहनी

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सातवां वेतन! बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का बड़ा वादा | Bihar News

“AK-47 रखकर मुझे फंसाया गया, करा लें नार्को टेस्ट”: JDU MLC नीरज कुमार पर बरसे अनंत सिंह, बिहार की राजनीति में भूचाल

पटना में गंगा आरती में शामिल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया, देखें खूबसूरत तस्वीरें

पटना : मुख्य जाँच आयुक्त निदेशालय, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘Essential Companion of An AIS Officer’ का विमोचन मंगलवार को मुख्य सचिवालय के सभाकक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई वरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग डॉ बी राजेन्दर के स्वागत संबोधन से हुआ। इसके बाद महानिदेशक-सह-मुख्य जाँच आयुक्त श्री दीपक कुमार सिंह ने पुस्तक का परिचय प्रस्तुत करते हुए इसके उद्देश्य एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक अखिल भारतीय सेवा (AIS) के नए एवं सेवारत अधिकारियों के प्रशिक्षण, क्षमता संवर्द्धन तथा अनुशासनिक कार्रवाईयों के प्रभावी संचालन को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि पुस्तक में लोक सेवाओं से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों, अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1969, अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमावली, 1968, अभियोजन स्वीकृति से जुड़े प्रावधानों तथा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अपील एवं समीक्षा संबंधी वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 के नवीनतम परिपत्रों और दिशा-निर्देशों को समाहित किया गया है। इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों का भी इसमें संकलन किया गया है। मुख्य सचिव श्री अमृत ने पुस्तक का विमोचन करते हुए इसे प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की संकलित और अद्यतन सामग्री अधिकारियों को सेवा संबंधी नियमों, अनुशासनिक प्रक्रियाओं तथा प्रशासनिक निर्णयों के संबंध में बेहतर समझ विकसित करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि मुख्य जांच आयुक्त के नेतृत्व में उनकी टीम लगातार बेहतरीन कार्य कर रही है। उनकी टीम डॉक्यूमेंटेशन, ट्रेनिंग एवं कैपेसिटी बिल्डिंग की दिशा में बेहतर प्रयास कर रही है। यह फ्यूचर जेनरेशन के लिए उपयोगी कार्य है।

कार्यक्रम के अंत में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने पुस्तक के प्रकाशन को प्रशासनिक क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसके लिए मुख्य जाँच आयुक्त निदेशालय के प्रयासों की सराहना की।
प्रशासनिक अधिकारियों के बीच इस पुस्तक को एक उपयोगी मार्गदर्शिका के रूप में देखा जा रहा है, जो सेवा संबंधी नियमों और प्रक्रियाओं की समग्र जानकारी उपलब्ध कराएगी। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अरविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

Tags: AIS Officer Bookदीपक कुमार सिंहपटना समाचारप्रत्यय अमृतबिहार नौकरशाहीबिहार न्यूज़बिहार प्रशासनिक सेवाबिहार मुख्य सचिवसामान्य प्रशासन विभाग बिहार
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

by firstreport desk2
2 months ago
0

बिहार: जहरीली शराब का कहर जारी, 4 और दुखद मौतें; शराबबंदी पर मौन सरकार और मिलीभगत के गंभीर आरोप पटना:...

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

by firstreport desk2
2 months ago
0

सोन नदी जल बंटवारा: बिहार और झारखंड के बीच 25 साल पुराना अंतर्राज्यीय जल विवाद सुलझा, अमित शाह की उपस्थिति...

BPSC 70th Exam March: पटना में BPSC छात्रों पर चला वॉटर कैनन, राजभवन मार्च के दौरान गांधी मैदान में भारी पुलिस बल तैनात

BPSC 70th Exam March: पटना में BPSC छात्रों पर चला वॉटर कैनन, राजभवन मार्च के दौरान गांधी मैदान में भारी पुलिस बल तैनात

by firstreport desk2
2 months ago
0

BPSC 70th Exam Protest: पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल, BPSC 70वीं परीक्षा रद्द करने की मांग...

पटना: सचिवालय थाने से रिहा होते ही गरजे तेजस्वी यादव, बोले– ‘गोली चलाने का आदेश किसने दिया, जवाब दें सीएम’

पटना: सचिवालय थाने से रिहा होते ही गरजे तेजस्वी यादव, बोले– ‘गोली चलाने का आदेश किसने दिया, जवाब दें सीएम’

by firstreport desk2
2 months ago
0

पटना: सचिवालय थाने से रिहा होते ही गरजे तेजस्वी यादव, बोले– ‘गोली चलाने का आदेश किसने दिया, जवाब दें सीएम’...

PK का बड़ा बयान: “तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं, रोज करें प्रदर्शन; बिहार में जाति-धर्म छोड़ अब रोजगार पर चर्चा खुशी की बात”

PK का बड़ा बयान: “तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं, रोज करें प्रदर्शन; बिहार में जाति-धर्म छोड़ अब रोजगार पर चर्चा खुशी की बात”

by firstreport desk2
2 months ago
0

PK का बड़ा हमला: 'तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं, रोज प्रदर्शन करें; कल तक जो एनकाउंटर की बात करते थे,...

पटना में तेजस्वी यादव का राजभवन मार्च: छात्रों पर लाठीचार्ज और AK-47 फायरिंग के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

पटना में तेजस्वी यादव का राजभवन मार्च: छात्रों पर लाठीचार्ज और AK-47 फायरिंग के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

by firstreport desk2
2 months ago
0

बिहार में राजनीतिक घमासान: छात्रों पर लाठीचार्ज और AK-47 चलाने के विरोध में सड़क पर उतरे तेजस्वी यादव, पुलिस ने...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    56 shares
    Share 22 Tweet 14
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    247 shares
    Share 99 Tweet 62
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    254 shares
    Share 102 Tweet 64
  • IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    216 shares
    Share 86 Tweet 54

अभी अभी

झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

October 16, 2026
झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

October 16, 2026
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

October 16, 2026
जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

October 15, 2026
रिम्स में ₹466 करोड़ से होगा कायाकल्प: 10 नए विभाग, PG व सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने का फैसला !

रिम्स में ₹466 करोड़ से होगा कायाकल्प: 10 नए विभाग, PG व सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने का फैसला !

October 15, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.