पटना :सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश में सड़कों से अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। विभाग नगर निगमों के साथ मिलकर इस संयुक्त ड्राइव को चला रहा है, जिसके तहत सभी जिलों के जिला परिवहन अधिकारियों (डीटीओ) को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। यह अभियान मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, पैदल यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुरू किया गया है।
परिवहन सचिव राज कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अतिक्रमण अभियान जारी है। फुटपाथ, मुख्य सड़कें, चौराहे और हाईवे पर अवैध कब्जे जैसे ठेले, दुकानें, शेड, अस्थायी निर्माण और पार्किंग संबंधी अतिक्रमणों को प्राथमिकता से हटाया जा रहा है। इसमें नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन, पुलिस और ट्रैफिक विभाग की मदद से कार्रवाई कर रही हैं। जहां आवश्यक हो, वहां अवैध सामग्री जब्त की जा रही है और दोषियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो जाती हैं, फुटपाथ भी चलने लायक नहीं होते और आपातकालीन सेवाओं को पहुंचने में देरी होती है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। सभी डीटीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में नियमित मॉनिटरिंग करें, संयुक्त टीमों का गठन करें और अभियान को निरंतर चलाते रहें।
BPSC 70th Exam March: पटना में BPSC छात्रों पर चला वॉटर कैनन, राजभवन मार्च के दौरान गांधी मैदान में भारी पुलिस बल तैनात
BPSC 70th Exam Protest: पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल, BPSC 70वीं परीक्षा रद्द करने की मांग...












