पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जिला के हरनौत में जदयू नेता स्व० अनिल कुमार सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० अनिल कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
इस अवसर पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद नीरज कुमार, पूर्व विधायक ई० सुनील, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बिहार में कानून का राज: 100 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, पटना में हर महीने लगेगा राज्य स्तरीय सहयोग शिविर – CM Samrat Choudhary
बिहार में 'न्याय के साथ विकास': शीघ्र न्याय के लिए बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, हर महीने पटना में लगेगा...












