Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्य सचिव द्वारा बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के अंतर्गत डिजिटल नवाचारों का शुभारंभ !

मुख्य सचिव द्वारा बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के अंतर्गत डिजिटल नवाचारों का शुभारंभ !

यह कार्यक्रम सचिवालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें अनेक विभागीय पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in पटना, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्य सचिव द्वारा बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के अंतर्गत डिजिटल नवाचारों का शुभारंभ !
4
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

PK का बड़ा बयान: “तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं, रोज करें प्रदर्शन; बिहार में जाति-धर्म छोड़ अब रोजगार पर चर्चा खुशी की बात”

पटना में तेजस्वी यादव का राजभवन मार्च: छात्रों पर लाठीचार्ज और AK-47 फायरिंग के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

नालंदा मिड-डे मील हादसा: बच्चों ने मांगा नमक तो परोस दिया सर्फ, 25 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती !

चुनाव आयोग ने बिहार से लॉन्च किया ELC 2.0; CEC ज्ञानेश कुमार बोले- ‘लोकतंत्र को जानें और नेतृत्व करें’

पटना: बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी (BPSMS) के तत्वावधान में आज राज्य सरकार के मुख्य सचिव द्वारा नागरिक सेवा वितरण को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण योजनाओं, पोर्टल एवं मोबाइल ऐप्स का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम सचिवालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें अनेक विभागीय पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इन नवाचारों का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना, नागरिकों की सेवा तक पहुंच को सुगम करना और संविदा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर “बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, 2011” के अंतर्गत एक नई सुविधा — ऑनलाइन अपील एवं पुनर्विलोकन पोर्टल का शुभारंभ किया गया। अब नागरिक, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं में किसी भी प्रकार की देरी या अस्वीकृति की स्थिति में https://rtpsappeal.bihar.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपील और पुनर्विलोकन ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। यह पोर्टल डिजिटल हस्ताक्षर, पेपरलेस प्रक्रिया और डैशबोर्ड आधारित मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करना और उन्हें निःशुल्क, पारदर्शी एवं डिजिटल अपील की सुविधा प्रदान करना है।
कार्यक्रम के दौरान बिहार HRMS (Human Resource Management System) का एंड्रॉइड मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया, जो अब Google Play Store पर उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से राज्य के सभी नियमित कर्मचारी अपने लॉगिन से छुट्टी के लिए आवेदन, सेवा से संबंधित दावे, सर्विस बुक की जानकारी एवं उसमें सुधार जैसे कार्य आसानी से कर सकेंगे। ऐप की यह सुविधा कर्मचारियों को कार्यालय के बाहर से भी त्वरित सेवाएं प्राप्त करने में सहायक होगी। iOS वर्जन का विकास प्रगति पर है और शीघ्र ही वह भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अतिरिक्त HRMS प्रणाली के दूसरे चरण के मॉड्यूल का भी Go-Live किया गया, जिसमें कर्मचारी स्वयं सेवा, अनुशासनात्मक कार्रवाई, वेतन प्रबंधन, पेंशन और बीमा, प्रशिक्षण, स्थानांतरण, पदोन्नति, प्रदर्शन मूल्यांकन और सेवा समाप्ति जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को डिजिटाइज़ किया गया है। इन मॉड्यूल्स के लागू होने से राज्य सरकार के मानव संसाधन प्रबंधन में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही बढ़ेगी। साथ ही, इनका एक व्यावहारिक उपयोग सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण, ई-सेवा पुस्तिका और स्वयं सेवा से संबंधित तीन मॉड्यूल्स की विस्तृत मार्गदर्शिका का भी विमोचन किया गया।
इस समारोह में एक और महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल के तहत संविदा कर्मियों के लिए समूह स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ हुआ। इस उद्देश्य से बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और SBI जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के बीच एक त्रैवार्षिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस योजना के अंतर्गत कुल 3,560 संविदा कर्मियों — जिनमें विभाग, जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत 2,850 कार्यपालक सहायक, 608 आईटी सहायक और 102 आईटी प्रबंधक शामिल हैं — को ₹5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। इसका वार्षिक प्रीमियम ₹1.42 करोड़ + GST पूरी तरह से मिशन कार्यालय द्वारा वहन किया जाएगा।
इस स्वास्थ्य बीमा योजना की प्रमुख विशेषताओं में पहले दिन से बीमा कवरेज की सुविधा, किसी भी पूर्ववर्ती बीमारी के लिए प्रतीक्षा अवधि का न होना और देशभर में 17,500 से अधिक नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस उपचार की उपलब्धता शामिल है। इनमें से बिहार में 375 और पटना में 185 अस्पताल सम्मिलित हैं। योजना में सामान्य इलाज से लेकर ICU उपचार, आधुनिक चिकित्सा, आयुष सेवाएं तथा मातृत्व लाभ भी शामिल हैं। मातृत्व लाभ के अंतर्गत सामान्य प्रसव के लिए ₹20,000 और सिजेरियन के लिए ₹50,000 तक की विशेष कवरेज उपलब्ध है। अस्पताल में भर्ती से पूर्व और पश्चात होने वाले खर्चों को भी योजना में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त SBI वेतन खाता धारकों को विशेष बैंकिंग सेवाएं और 24×7 समर्पित क्लेम सहायता टीम की सुविधा भी प्राप्त होगी, जो मात्र एक घंटे में पूर्व अनुमोदन और तीन घंटे में डिस्चार्ज क्लियरेंस सुनिश्चित करेगी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव, बिहार ने कहा, “सामान्य प्रशासन विभाग और बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी द्वारा तकनीकी उन्नयन और समय की माँग को ध्यान में रखते हुए किए गए इन नवाचारों के माध्यम से ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं।” उन्होंने इन पहलों को सुशासन की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।
विकास आयुक्त, बिहार ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह योजना संविदा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अत्यंत लाभकारी कदम है। साथ ही, तकनीक आधारित यह प्लेटफॉर्म पारदर्शिता और सुशासन को मजबूत करता है।”
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव सह मिशन निदेशक, सचिव सह अपर मिशन निदेशक, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिव, IPRD निदेशक, एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक, सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी, बीपीएसएमएस, एनआईसी पटना, विभागीय पीजीआरओ, आईटी प्रबंधक एवं केपीएमजी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इन सभी पहलों का उद्देश्य बिहार राज्य में सुशासन, सेवा पारदर्शिता और कर्मचारी कल्याण को एक नई दिशा देना है। डिजिटल नवाचारों के माध्यम से न केवल नागरिकों को सरकारी सेवाओं की निर्बाध पहुंच मिल सकेगी, बल्कि राज्य सरकार के संविदा कर्मियों को भी सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा का भरोसा प्राप्त होगा। यह कार्यक्रम बिहार में प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगा।

Tags: #Chief Secretary launches# digital innovations# under Bihar Administrative #Reforms Mission Society .
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार के लखीसराय अशोकधाम में बड़ा हादसा: सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के लखीसराय अशोकधाम में बड़ा हादसा: सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

ब्रेकिंग न्यूज़: लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा; 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत,...

विधायक पद की शपथ लेकर बोले प्रशांत किशोर- ‘जिस सदन के कर्पूरी-लालू और नीतीश सदस्य रहे, वहां पहुंचना गौरव की बात’

विधायक पद की शपथ लेकर बोले प्रशांत किशोर- ‘जिस सदन के कर्पूरी-लालू और नीतीश सदस्य रहे, वहां पहुंचना गौरव की बात’

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर...

मधुबनी कस्टोडियल डेथ: प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

मधुबनी कस्टोडियल डेथ: प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

मधुबनी कस्टोडियल डेथ: 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर गरमाई राजनीति, प्रशांत किशोर ने SSP से मुलाकात कर दिया...

बिहार में परीक्षा माफियाओं पर कसेगा शिकंजा: 1 साल तक जेल में डालेगा ‘गुंडा एक्ट’, CM सम्राट चौधरी लाएंगे वर्ल्ड-क्लास टेक्नोलॉजी

बिहार में परीक्षा माफियाओं पर कसेगा शिकंजा: 1 साल तक जेल में डालेगा ‘गुंडा एक्ट’, CM सम्राट चौधरी लाएंगे वर्ल्ड-क्लास टेक्नोलॉजी

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

बिहार में परीक्षा माफियाओं की अब खैर नहीं! गड़बड़ी करने वालों पर लगेगा 'गुंडा एक्ट', 1 साल के लिए जाएंगे...

NH-139 फोरलेन को मिली हरी झंडी: पटना से हरिहरगंज तक बनेगा शानदार हाईवे, औरंगाबाद शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उठी फ्लाई ओवर की मांग!

NH-139 फोरलेन को मिली हरी झंडी: पटना से हरिहरगंज तक बनेगा शानदार हाईवे, औरंगाबाद शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उठी फ्लाई ओवर की मांग!

by firstreport desk2
2 months ago
0

NH-139 फोरलेन का रास्ता साफ: पटना से हरिहरगंज तक डीपीआर को मिली मंजूरी, औरंगाबाद में जाम से मुक्ति के लिए...

विद्या निकेतन दाउदनगर में RSS प्रान्त बौद्धिक प्रमुख उपेन्द्र त्यागी का संबोधन, ‘स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य’ पर दिया मार्गदर्शन

विद्या निकेतन दाउदनगर में RSS प्रान्त बौद्धिक प्रमुख उपेन्द्र त्यागी का संबोधन, ‘स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य’ पर दिया मार्गदर्शन

by firstreport desk2
2 months ago
0

विद्या निकेतन दाउदनगर में RSS प्रान्त बौद्धिक प्रमुख का आगमन: 'स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य' पर विद्यार्थियों को किया प्रेरित !...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    193 shares
    Share 77 Tweet 48
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    186 shares
    Share 74 Tweet 47
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    169 shares
    Share 68 Tweet 42

अभी अभी

NUSRL में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: मतदाता पंजीकरण और वैश्विक प्रणालियों पर 6 तकनीकी सत्रों का आयोजन

NUSRL में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: मतदाता पंजीकरण और वैश्विक प्रणालियों पर 6 तकनीकी सत्रों का आयोजन

September 2, 2026
रांची में मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, दिग्गजों ने दिए समावेशी चुनाव के सुझाव

रांची में मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, दिग्गजों ने दिए समावेशी चुनाव के सुझाव

September 2, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में 3 नए ट्रस्टियों का भी हुआ ऐलान

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में 3 नए ट्रस्टियों का भी हुआ ऐलान

September 2, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गोवा दौरा (CEC Gyanesh Kumar Goa Visit)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गोवा दौरा (CEC Gyanesh Kumar Goa Visit)

September 2, 2026
झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL, CDPO, FRO और FSO भर्ती रद्द करने के सरकारी आदेश पर लगाई रोक

झारखंड: BLA अब प्रतिदिन जमा कर सकेंगे अधिकतम 10 फॉर्म, CEO के. रवि कुमार ने दिए निर्देश

September 2, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.