Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को उनके बैंक खाते में 7000 रुपये प्रति परिवार !

मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को उनके बैंक खाते में 7000 रुपये प्रति परिवार !

आज 12 जिलों के 6 लाख 51 हजार 602 प्रभावित परिवारों को 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से 456 करोड़ 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in पटना, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को उनके बैंक खाते में 7000 रुपये प्रति परिवार  !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

PK का बड़ा बयान: “तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं, रोज करें प्रदर्शन; बिहार में जाति-धर्म छोड़ अब रोजगार पर चर्चा खुशी की बात”

पटना में तेजस्वी यादव का राजभवन मार्च: छात्रों पर लाठीचार्ज और AK-47 फायरिंग के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

नालंदा मिड-डे मील हादसा: बच्चों ने मांगा नमक तो परोस दिया सर्फ, 25 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती !

चुनाव आयोग ने बिहार से लॉन्च किया ELC 2.0; CEC ज्ञानेश कुमार बोले- ‘लोकतंत्र को जानें और नेतृत्व करें’

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वर्ष 2025 में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को डी०बी०टी० (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाता में 7000 रूपये प्रति परिवार की दर से आनुग्रहिक राहत (Gratuitous Relief GR) की राशि के भुगतान का माउस क्लिक कर शुभारम्भ किया। आज 12 जिलों के 6 लाख 51 हजार 602 प्रभावित परिवारों को 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से 456 करोड़ 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त माह में गंगा नदी के जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि के कारण गंगा के किनारे स्थित 11 जिलों यथा भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर एवं कटिहार में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे पहले पड़ोसी राज्य में भारी वर्षा के कारण नालन्दा जिला के 4 प्रखण्डों के 8 पंचायतों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। इस प्रकार कुल 12 जिलों के 66 प्रखण्डों में लगभग 38 लाख आबादी बाढ़ प्रभावित हुई है। बाढ़ के दौरान अब तक 2.19 लाख पॉलीथीन शीट्स तथा 57 हजार 639 ड्राई राशन पैकेट वितरित की गई। 14 बाढ़ राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जिसमें लगभग 15 हजार लोग रह रहे हैं। सामुदायिक रसोई केंद्र में अब तक लगभग 85 लाख लोग भोजन कर चुके हैं। शिविरों में मानव एवं पशु चिकित्सा के लिए भी सभी इंतजाम किए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 13 अगस्त को बाढ़ प्रभावित जिलों के साथ समीक्षा बैठक की थी और 14 अगस्त को पटना, वैशाली, बेगूसराय एवं मुंगेर जिलों के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति को देखा था। हमने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाने का निदेश दिया था। साथ ही 20 अगस्त 2025 तक बाढ़ प्रभावित परिवारों को आनुग्रहिक राहत (Gratuitous Relief- GR) की राशि का भुगतान शुरू करने का भी निदेश दिया था। मुझे खुशी है कि आज 12 जिलों के 6 लाख 51 हजार 602 प्रभावित परिवारों को 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से 456 करोड़ 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों ने बाढ़ से निपटने में बहुत अच्छा काम किया है लेकिन हम आप सभी से कहना चाहेंगे कि बाढ़ का समय अभी समाप्त नहीं हुआ है। सितम्बर महीने में भी भारी वर्षा और नदियों के जलस्तर में वृद्धि होती है। कभी-कभी बाढ़ भी आ जाती है इसलिए आप लोग पूरे तौर पर सतर्क रहिये और स्थिति पर नजर रखिये। बाढ़ जैसी स्थिति आने पर पीड़ित लोगों की पूरी संवेदनशीता के साथ मदद कीजिये। मेरा शुरू से मानना रहा है कि राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है।
कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग केअपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलों के जिलाधिकारी जुड़े हुए थे।

Tags: #Chief Minister transferred #Rs 7000# per family #to the flood affected #families #in their bank accounts .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार के लखीसराय अशोकधाम में बड़ा हादसा: सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के लखीसराय अशोकधाम में बड़ा हादसा: सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

ब्रेकिंग न्यूज़: लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा; 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत,...

विधायक पद की शपथ लेकर बोले प्रशांत किशोर- ‘जिस सदन के कर्पूरी-लालू और नीतीश सदस्य रहे, वहां पहुंचना गौरव की बात’

विधायक पद की शपथ लेकर बोले प्रशांत किशोर- ‘जिस सदन के कर्पूरी-लालू और नीतीश सदस्य रहे, वहां पहुंचना गौरव की बात’

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर...

मधुबनी कस्टोडियल डेथ: प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

मधुबनी कस्टोडियल डेथ: प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

मधुबनी कस्टोडियल डेथ: 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर गरमाई राजनीति, प्रशांत किशोर ने SSP से मुलाकात कर दिया...

बिहार में परीक्षा माफियाओं पर कसेगा शिकंजा: 1 साल तक जेल में डालेगा ‘गुंडा एक्ट’, CM सम्राट चौधरी लाएंगे वर्ल्ड-क्लास टेक्नोलॉजी

बिहार में परीक्षा माफियाओं पर कसेगा शिकंजा: 1 साल तक जेल में डालेगा ‘गुंडा एक्ट’, CM सम्राट चौधरी लाएंगे वर्ल्ड-क्लास टेक्नोलॉजी

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

बिहार में परीक्षा माफियाओं की अब खैर नहीं! गड़बड़ी करने वालों पर लगेगा 'गुंडा एक्ट', 1 साल के लिए जाएंगे...

NH-139 फोरलेन को मिली हरी झंडी: पटना से हरिहरगंज तक बनेगा शानदार हाईवे, औरंगाबाद शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उठी फ्लाई ओवर की मांग!

NH-139 फोरलेन को मिली हरी झंडी: पटना से हरिहरगंज तक बनेगा शानदार हाईवे, औरंगाबाद शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उठी फ्लाई ओवर की मांग!

by firstreport desk2
2 months ago
0

NH-139 फोरलेन का रास्ता साफ: पटना से हरिहरगंज तक डीपीआर को मिली मंजूरी, औरंगाबाद में जाम से मुक्ति के लिए...

विद्या निकेतन दाउदनगर में RSS प्रान्त बौद्धिक प्रमुख उपेन्द्र त्यागी का संबोधन, ‘स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य’ पर दिया मार्गदर्शन

विद्या निकेतन दाउदनगर में RSS प्रान्त बौद्धिक प्रमुख उपेन्द्र त्यागी का संबोधन, ‘स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य’ पर दिया मार्गदर्शन

by firstreport desk2
2 months ago
0

विद्या निकेतन दाउदनगर में RSS प्रान्त बौद्धिक प्रमुख का आगमन: 'स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य' पर विद्यार्थियों को किया प्रेरित !...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    193 shares
    Share 77 Tweet 48
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    186 shares
    Share 74 Tweet 47
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    169 shares
    Share 68 Tweet 42

अभी अभी

NUSRL में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: मतदाता पंजीकरण और वैश्विक प्रणालियों पर 6 तकनीकी सत्रों का आयोजन

NUSRL में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: मतदाता पंजीकरण और वैश्विक प्रणालियों पर 6 तकनीकी सत्रों का आयोजन

September 2, 2026
रांची में मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, दिग्गजों ने दिए समावेशी चुनाव के सुझाव

रांची में मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, दिग्गजों ने दिए समावेशी चुनाव के सुझाव

September 2, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में 3 नए ट्रस्टियों का भी हुआ ऐलान

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में 3 नए ट्रस्टियों का भी हुआ ऐलान

September 2, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गोवा दौरा (CEC Gyanesh Kumar Goa Visit)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गोवा दौरा (CEC Gyanesh Kumar Goa Visit)

September 2, 2026
झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL, CDPO, FRO और FSO भर्ती रद्द करने के सरकारी आदेश पर लगाई रोक

झारखंड: BLA अब प्रतिदिन जमा कर सकेंगे अधिकतम 10 फॉर्म, CEO के. रवि कुमार ने दिए निर्देश

September 2, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.