Sunday, July 26, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » आंदोलन बेचने वाले हमें नैतिकता न सिखाएं: कांग्रेस पर बरसे आदित्य साहू

आंदोलन बेचने वाले हमें नैतिकता न सिखाएं: कांग्रेस पर बरसे आदित्य साहू

हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार; कहा— 16 विधायक वाली कांग्रेस बताए 28 का आंकड़ा कैसे करेगी पूरा, अपने कार्यकर्ताओं का छीना हक।

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
आंदोलन बेचने वाले हमें नैतिकता न सिखाएं: कांग्रेस पर बरसे आदित्य साहू
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रघुवर सरकार में रोजगार नहीं लाठियां मिलती थीं: कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव का पलटवार |

JPSC विवाद पर कांग्रेस का पलटवार: ‘रघुवर दास पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दें,

जेपीएससी धांधली और पेपर लीक पर भड़के रघुवर दास: बोले- नैतिक साहस है तो झारखंड सरकार से समर्थन वापस ले कांग्रेस

NEET Paper Leak Controversy: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को लिखी भावुक चिट्ठी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर राज्यसभा चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग करने के आरोप पर करारा प्रहार किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, लोकलाज से चलता है लेकिन कांग्रेस ने लोकलाज की सारी मर्यादाओं को लांघने का काम किया है।

श्री साहू ने कांग्रेस से पूछा है कि उनकी पार्टी के और बीजेपी के कितने सदस्य झारखंड विधानसभा में हैं ? झारखंड में कांग्रेस से कहीं अधिक सदस्य भारतीय जनता पार्टी के हैं। 16 विधायक रखकर कांग्रेस खुद हॉर्स ट्रेडिंग करने का काम कर दूसरे को उपदेश देने का काम रही है। कांग्रेस बतलाये कि वह 28 सदस्य कैसे पूरा करेगी? यह लोग खरीद फरोख्त करने का काम कर रहे हैं और उल्टा बीजेपी को आंख दिखाने का काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी पैसे की राजनीति नहीं करती है, खरीद फरोख्त पर हमारी पार्टी विश्वास नहीं करती है। इसलिए कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, तब कोई बात करनी चाहिए। आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरा को झारखंड एवं देश की जनता ने बार-बार देखा है। कांग्रेस ने देश को बर्बाद करने का काम किया है। यह वही कांग्रेस है जिन्होंने झारखंड के आंदोलन को 3 करोड़ रुपए में खरीदने का काम किया है। पैसों से लोगों को तौलना इनका स्वभाव रहा है। जिन जिन राज्यों में भी कांग्रेस की सरकार या इनके समर्थन से सरकार रही है उसको दीमक की तरह चाटने का काम कांग्रेस करती है। झारखंड को भी दीमक की तरह चाट रही है। झारखंड को बर्बाद करने के लिए राज्य को गलत दिशा में ले जा रही है। ये लोग भाजपा को नैतिकता की पाठ नहीं पढ़ाएं। सूचना है कि कांग्रेस अपने विधायकों को दूसरे राज्यों में ले जाने के लिए परेशान है। कांग्रेस को अपने विधायकों पर ही विश्वास नहीं है। बोली लगाने, डराने, धमकाने के लिए उन्हें अन्यत्र ले जाने की तैयारी है। कांग्रेस बतलाए कि वह विधायकों को बाहर क्यों ले जाना चाहती है ? आदित्य साहू ने कहा कि हमारी पार्टी की इच्छा थी कि कोई कार्यकर्ता ही राज्यसभा जाए। लेकिन बीजेपी के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है। बीजेपी चाहती तो जोड़ तोड़ की राजनीति से किसी कार्यकर्ता को राज्यसभा चुनाव भेज सकती थी लेकिन हम उस पार्टी और परिवार के सदस्य हैं जहां एक वोट से वाजपेई सरकार गिर रही थी तब उन्होंने जोड़ तोड़ की राजनीति की बजाय सत्ता गंवाना बेहतर समझा। इसलिए झारखंड भाजपा के कार्यकर्ता ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे वाजपेई जी के सपनों या विचारधारा को कष्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड को जोड़-तोड़ एवं खरीद फरोख्त की राजनीति, भ्रष्टाचार से उबारने का काम किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस से पूछा है कि उनके राज्यसभा प्रत्याशी कितने दिन झारखंड आए हैं ? क्या झारखंड में कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं थे? पैसे की बोली लगाकर, पैसा लेकर देश में जब कहीं जगह नहीं मिला तो झारखंड से प्रत्याशी बना दिया गया और कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं के हक और अधिकार को छीनने का काम किया गया। जबकि दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी लगातार दो बार झारखंड से राज्यसभा के सांसद रहे हैं। उनके कार्यकाल को सभी ने देखा है। सांसद रहते हुए उन्होंने गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए उल्लेखनीय काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी समर्थन मांगने आए थे। पार्टी ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता बहुत बारीकी से कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी व सारे घटनाक्रम को देख और समझ रही है, सही समय पर जनता माकूल जवाब देगी। इस दौरान प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह एवं अशोक बड़ाइक भी मौजूद रहे।

Tags: अमर कुमार बाउरीआदित्य साहूकांग्रेस हॉर्स ट्रेडिंग आरोपझारखंड राजनीति 2026परिमल नाथवानीप्रतुल शाहदेवभाजपा झारखंडरांची समाचारराज्यसभा चुनाव झारखंड
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड में ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च: सरकारी मुकदमों का होगा डिजिटल प्रबंधन

झारखंड में ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च: सरकारी मुकदमों का होगा डिजिटल प्रबंधन

by firstreport desk2
1 day ago
0

🚀 झारखंड में 'विधि पोर्टल 2.0' की शुरुआत: सरकारी मुकदमों के डिजिटल प्रबंधन को मिलेगी नई रफ्तार ! रांची :...

झारखंड: अवैध शराब पर कसेगा शिकंजा, उत्पाद विभाग में होंगी बंपर भर्तियां; CM हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश

झारखंड: अवैध शराब पर कसेगा शिकंजा, उत्पाद विभाग में होंगी बंपर भर्तियां; CM हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश

by firstreport desk2
1 day ago
0

अवैध शराब पर पूर्ण बैन, बंपर बहाली और नई नीतियां: CM हेमंत सोरेन का उत्पाद विभाग को कड़ा निर्देश !...

जगन्नाथपुर रथ मेला 2026: सांस्कृतिक मंच पर लोक कला और जन-जागरूकता का भव्य संगम, पद्मश्री मधुमंसूरी ने की सराहना

जगन्नाथपुर रथ मेला 2026: सांस्कृतिक मंच पर लोक कला और जन-जागरूकता का भव्य संगम, पद्मश्री मधुमंसूरी ने की सराहना

by firstreport desk2
2 days ago
0

🚩 रांची: जगन्नाथपुर रथ मेला में लोक संस्कृति और जन-जागरूकता का संगम, पद्मश्री मधुमंसूरी हंसमुख ने की IPRD के प्रयासों...

झारखंड में खुलेगा Film & Television Institute | SRFTI कोलकाता के सहयोग से सूचना भवन से होगी शुरुआत

झारखंड में खुलेगा Film & Television Institute | SRFTI कोलकाता के सहयोग से सूचना भवन से होगी शुरुआत

by firstreport desk2
2 days ago
0

🎬 झारखंड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात: रांची के सूचना भवन से शुरू होगा 'झारखंड फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट'...

135th Durand Cup 2026: रांची में डूरंड कप का भव्य आगाज, सीएम हेमंत सोरेन बने मुख्य अतिथि

135th Durand Cup 2026: रांची में डूरंड कप का भव्य आगाज, सीएम हेमंत सोरेन बने मुख्य अतिथि

by firstreport desk2
3 days ago
0

135th Durand Cup: रांची में 26 जुलाई से सजेगा डूरंड कप का मंच, सीएम हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि रांची...

झारखंड के युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण: JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU साइन | CM हेमंत सोरेन

झारखंड के युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण: JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU साइन | CM हेमंत सोरेन

by firstreport desk2
3 days ago
0

🎬 झारखंड के युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच हुआ ऐतिहासिक MoU, CM...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

    JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • जंतर-मंतर लाठीचार्ज और परीक्षा विवाद पर बोले CM हेमंत सोरेन – “स्थिति चिंताजनक, जादू की छड़ी नहीं जो तुरंत समाधान हो”

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • JPSC कार्यालय पर CID और रांची पुलिस की बड़ी छापेमारी, परीक्षा गड़बड़ी मामले में हड़कंप

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    115 shares
    Share 46 Tweet 29
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    133 shares
    Share 53 Tweet 33

अभी अभी

रघुवर सरकार में रोजगार नहीं लाठियां मिलती थीं: कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव का पलटवार |

रघुवर सरकार में रोजगार नहीं लाठियां मिलती थीं: कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव का पलटवार |

July 25, 2026
JPSC विवाद पर कांग्रेस का पलटवार: ‘रघुवर दास पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दें,

JPSC विवाद पर कांग्रेस का पलटवार: ‘रघुवर दास पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दें,

July 25, 2026
जेपीएससी धांधली और पेपर लीक पर भड़के रघुवर दास: बोले- नैतिक साहस है तो झारखंड सरकार से समर्थन वापस ले कांग्रेस

जेपीएससी धांधली और पेपर लीक पर भड़के रघुवर दास: बोले- नैतिक साहस है तो झारखंड सरकार से समर्थन वापस ले कांग्रेस

July 25, 2026
NEET Paper Leak Controversy: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को लिखी भावुक चिट्ठी

NEET Paper Leak Controversy: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को लिखी भावुक चिट्ठी

July 25, 2026
झारखंड में ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च: सरकारी मुकदमों का होगा डिजिटल प्रबंधन

झारखंड में ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च: सरकारी मुकदमों का होगा डिजिटल प्रबंधन

July 24, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.