Home » अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन: बोले- उनका संघर्ष प्रेरणास्रोत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर भगवान बिरसा मुंडा की शहादत को नमन किया । शाह ने कहा कि जनजातीय स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के अमर प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी ने ‘उलगुलान आंदोलन’ के माध्यम से अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आजादी का शंखनाद किया। कहा कि उन्होंने आदिवासी समाज को अपने अधिकारों और विरासत की रक्षा के लिए संगठित किया तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया।
उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के विरुद्ध उनका संघर्ष और जनजातीय गौरव के लिए उनका समर्पण आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।