रांची : में 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्र अंतरराज्यीय परिषद की 27वीं बैठक स्थगित कर दी गई है। यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होनी थी। इसके लिए वह 9 मई को रांची पहुंचने वाले थे। आधिकारिक सूत्रों ने बैठक स्थगित होने की वजह नहीं बताई है, लेकिन यह माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जारी टकराव और तनाव की स्थिति के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। परिषद के सदस्य चारों राज्यों को बैठक स्थगन की सूचना दे दी गई है। बैठक की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।
झारखंड में पेयजल योजनाओं की समीक्षा: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए कड़े निर्देश !
पेयजल योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गिरिडीह में की उच्च स्तरीय समीक्षा, दिए सख्त निर्देश गिरिडीह/रांची:...












