Home » चुटुपालू घाटी में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल
माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग आदरणीय श्री योगेंद्र प्रसाद जी एक कार्यक्रम में शामिल होने रांची से रामगढ़ आ रहे थे, तभी चुटुपालू घाटी में उनकी नजर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला और उसके छोटे बच्चे पर पड़ी। दोनों सड़क किनारे दर्द से कर्राह रहे थे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए माननीय मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद ने मानवता और संवेदनशीलता के साथ बिना देर किए अपना काफिला रुकवाया और स्वयं घायलों को अपनी कार्केड गाड़ी से सैनी होटल के समीप स्थित आपातकालीन सेवा अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने संबंधित को घायलो के समुचित और बेहतर इलाज को निर्देशित भी किया.
