राँची : झारखण्ड हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर आठ हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
हाईकोर्ट ने यह जुर्माना राशि झारखण्ड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) में जमा करने का निर्देश दिया है। दरअसल मधु कोड़ा राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में हुए कथित घोटाले में आरोपी हैं। उन्होंने इस मामले में निचली अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। लेकिन लगातार सुनवाई के दौरान उनके वकील की ओर से समय मांगे जाने पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए 8 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
Ranchi Police Encounter: रांची के कांके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात शाहिद के पैर में लगी गोली !
रांची में पुलिस और अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़: पेट्रोल पंप फायरिंग का आरोपी शाहिद गोली लगने से घायल, एक...












