झारखंड: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया कंधा
गिरिडीह :झारखंड सरकार में मंत्री और गिरिडीह से विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात हृदयघात (हार्ट अटैक) के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके असमय चले जाने से पूरे राज्य और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।













