Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए !

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए !

मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री एवं अधिकारियों के बीच राज्य सरकार की ओर से वित्त आयोग के समक्ष की जाने वाली सिफारिशों को लेकर गहन विचार-विमर्श .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए !
4
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज कांके रोड , रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में 16वें वित्त आयोग की टीम के झारखंड दौरे के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से की गई तैयारियों से अवगत हुए। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम 28 मई 2025 से चार दिवसीय दौरे पर झारखंड परिभ्रमण पर पधार रही है।

मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि 16वें वित्त आयोग की टीम का आगामी 30 मई को रांची में राज्य सरकार के सभी मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होना प्रस्तावित है, इस बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, प्रबंधन, अनुदान की राशि के खर्च करने का विवरण, केंद्रीय सहायता राशि का उपयोग सहित कई अन्य विषयों पर जानकारी ली जाएगी। राज्य सरकार की ओर से 16वें वित्त आयोग की टीम के जिज्ञासा से संबंधित पूरी तैयारी की गई है। राज्य सरकार द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों की भी पूर्ण जानकारी वित्त आयोग को दी जाएगी। वित्त आयोग की टीम के समक्ष कृषि कार्य हेतु राज्य में सिंचाई जल संग्रहण, विद्यार्थियों में क्वालिटी एजुकेशन, आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा राज्य सरकार की प्राथमिकता होगी। इस निमित्त सभी सेक्टर के आउटपुट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में राज्य सरकार 16वें वित्त आयोग की टीम को एक ज्ञापन (मेमोरेंडम) सौंपेगी।

ये भीपढ़िये

एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया परिसर सील !

BBMKU 3rd Convocation: कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक सीमित न रहे, ज्ञान व नवाचार में बने अव्वल – राज्यपाल संतोष गंगवार !

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वित्त आयोग की टीम के समक्ष राज्य के विकास का रोडमैप रखें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के भीतर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की रफ्तार तेज हो, इस उद्देश्य के साथ हमारी सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में कई ऐसे सेक्टर हैं, जिस पर अधिक फोकस रखने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त आयोग के समक्ष राज्य सरकार की सिफारिश ऐसी हो, जिससे सभी वर्ग-समुदाय के लोगों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वित्त आयोग के समक्ष राज्य सरकार की ओर से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को रखने संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 29 मई को 16वें वित्त आयोग की टीम देवघर परिभ्रमण पर रहेगी, जहां बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात प्रमंडल स्तरीय स्थानीय निकाय (अर्बन एवं रुरल बॉडी) प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी। 30 मई को रांची में स्थानीय निकायों, ट्रेड इंडस्ट्री, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेगी। इसके बाद राज्य सरकार के सभी मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। 30 मई को ही वित्त आयोग की टीम झारखंड के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेगी। वित्त आयोग की टीम 31 मई को रांची से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

बैठक में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, विशेष सचिव वित्त विभाग बी० राजेश्वरी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज कांके रोड , रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में 16वें वित्त आयोग की टीम के झारखंड दौरे के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से की गई तैयारियों से अवगत हुए। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम 28 मई 2025 से चार दिवसीय दौरे पर झारखंड परिभ्रमण पर पधार रही है।

मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि 16वें वित्त आयोग की टीम का आगामी 30 मई को रांची में राज्य सरकार के सभी मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होना प्रस्तावित है, इस बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, प्रबंधन, अनुदान की राशि के खर्च करने का विवरण, केंद्रीय सहायता राशि का उपयोग सहित कई अन्य विषयों पर जानकारी ली जाएगी। राज्य सरकार की ओर से 16वें वित्त आयोग की टीम के जिज्ञासा से संबंधित पूरी तैयारी की गई है। राज्य सरकार द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों की भी पूर्ण जानकारी वित्त आयोग को दी जाएगी। वित्त आयोग की टीम के समक्ष कृषि कार्य हेतु राज्य में सिंचाई जल संग्रहण, विद्यार्थियों में क्वालिटी एजुकेशन, आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा राज्य सरकार की प्राथमिकता होगी। इस निमित्त सभी सेक्टर के आउटपुट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में राज्य सरकार 16वें वित्त आयोग की टीम को एक ज्ञापन (मेमोरेंडम) सौंपेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वित्त आयोग की टीम के समक्ष राज्य के विकास का रोडमैप रखें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के भीतर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की रफ्तार तेज हो, इस उद्देश्य के साथ हमारी सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में कई ऐसे सेक्टर हैं, जिस पर अधिक फोकस रखने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त आयोग के समक्ष राज्य सरकार की सिफारिश ऐसी हो, जिससे सभी वर्ग-समुदाय के लोगों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वित्त आयोग के समक्ष राज्य सरकार की ओर से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को रखने संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 29 मई को 16वें वित्त आयोग की टीम देवघर परिभ्रमण पर रहेगी, जहां बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात प्रमंडल स्तरीय स्थानीय निकाय (अर्बन एवं रुरल बॉडी) प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी। 30 मई को रांची में स्थानीय निकायों, ट्रेड इंडस्ट्री, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेगी। इसके बाद राज्य सरकार के सभी मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। 30 मई को ही वित्त आयोग की टीम झारखंड के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेगी। वित्त आयोग की टीम 31 मई को रांची से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

बैठक में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, विशेष सचिव वित्त विभाग बी० राजेश्वरी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: #The Chief Minister #gave many important# instructions #to the officials .
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

“अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए”: दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- 2027 में हारेंगे तब जाएंगे !

“अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए”: दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- 2027 में हारेंगे तब जाएंगे !

by firstreport desk2
2 days ago
0

अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए": दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर राजनीतिक हमला, बोले- 2027 में हारेंगे...

रूपी सोरेन का निधन: पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार, सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी मुखाग्नि !

रूपी सोरेन का निधन: पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार, सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी मुखाग्नि !

by firstreport desk2
2 days ago
0

अंतिम विदाई... जोहार: पैतृक गाँव नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि...

GST Council Meeting: झारखंड ने कोयले पर GST हटाने की उठाई मांग, हेमंत सरकार ने मांगा ₹1.36 लाख करोड़ का बकाया !

GST Council Meeting: झारखंड ने कोयले पर GST हटाने की उठाई मांग, हेमंत सरकार ने मांगा ₹1.36 लाख करोड़ का बकाया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

GST Council की बैठक में झारखंड का बड़ा दांव: "कोयले पर हटे GST, लागू हो राज्य VAT"; ₹1.36 लाख करोड़...

झारखण्ड SIR-2026: 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच अभियान !

झारखण्ड SIR-2026: 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच अभियान !

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखण्ड वोटर लिस्ट सुधार (SIR-2026): 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क, 12-16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच...

झारखंड: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की संशोधित समय-सारणी जारी, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन !

झारखंड: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की संशोधित समय-सारणी जारी, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन !

by firstreport desk2
3 days ago
0

भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव के. रवि कुमार ने सभी उपायुक्तों को दिए निर्देश !...

पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में: लोकभवन मार्च के दौरान बवाल, 3 बैरिकेडिंग तोड़ीं !

पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में: लोकभवन मार्च के दौरान बवाल, 3 बैरिकेडिंग तोड़ीं !

by firstreport desk2
3 days ago
0

पटना में लोकभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, 3 बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद पुलिस ने किया डिटेन !...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    33 shares
    Share 13 Tweet 8
  • झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल: NHM और पिरामल फाउंडेशन के बीच 3 साल का गैर-वित्तीय MoU साइन !

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • साहिबगंज हॉस्टल कांड: BJP प्रवक्ता राफिया नाज का हेमंत सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    208 shares
    Share 83 Tweet 52
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    245 shares
    Share 98 Tweet 61

अभी अभी

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

October 10, 2026
गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

October 10, 2026
सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

October 10, 2026
रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

October 10, 2026
केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

October 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.