NUSRL रांची में “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: दूसरे दिन विविध विषयों पर गहन मंथन !
रांची। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026” के दूसरे दिन अकादमिक विचार-विमर्श का दौर जारी रहा। सम्मेलन के अंतिम दिन विश्वविद्यालय परिसर के तीन अलग-अलग व्याख्यान कक्षों में समानांतर तकनीकी सत्रों एवं पैनल चर्चाओं का आयोजन किया गया।

इन सत्रों में देश-विदेश से आए शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और चुनाव विशेषज्ञों ने मतदाता पंजीकरण की वैश्विक प्रक्रियाओं, कानूनी ढांचों, आधुनिक प्रौद्योगिकी, लैंगिक व प्रवासी मुद्दों और पारदर्शी कार्यप्रणालियों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए।
सत्रों एवं व्याख्यान कक्षवार अध्यक्ष तथा सह-अध्यक्षों का विवरण
व्याख्यान कक्ष – 1
सत्र–7 (पैनल चर्चा–2):
विषय: “मतदाता पंजीकरण: विश्व के विभिन्न देशों के विविध पहलू”
अध्यक्ष: प्रो. सुरेंद्र कुमार (राजनीति विज्ञान विभाग, बेंगलुरु विश्वविद्यालय, कर्नाटक)
सह-अध्यक्ष: डॉ. शुभ्रा रजत (सहायक प्राध्यापक – लिबरल आर्ट्स, आईआईएम रांची)
तकनीकी सत्र–10:
विषय: “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची – कानूनी ढांचा”
अध्यक्ष: प्रो. रेखा सक्सेना (विभागाध्यक्ष – राजनीति विज्ञान विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय)
सह-अध्यक्ष: श्री देवदास दत्ता (पूर्व उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-NLMT, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखण्ड)
व्याख्यान कक्ष – 2
तकनीकी सत्र–8:
विषय: “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची: प्रौद्योगिकी के साथ बढ़ता समन्वय”
अध्यक्ष: डॉ. अपर्णा (सहायक प्राध्यापक – अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखण्ड)
सह-अध्यक्ष: डॉ. दीपश्री चौहान (सहायक प्राध्यापक, आईटीएम विश्वविद्यालय, रायपुर)
तकनीकी सत्र–11:
विषय: “मतदाता पंजीकरण: विश्व के विभिन्न देशों के अनुभव”
अध्यक्ष: प्रो. ए.के. वर्मा (पूर्व प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष – राजनीति विज्ञान विभाग, क्राइस्ट कॉलेज, कानपुर)
सह-अध्यक्ष: डॉ. कौशिकी परिहार (सहायक प्राध्यापक, राजकीय डिग्री महाविद्यालय, जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा, बिहार)
व्याख्यान कक्ष – 3
तकनीकी सत्र–9:
विषय: “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची: लैंगिक एवं प्रवासी मुद्दे”
अध्यक्ष: प्रो. आलोक कुमार गुप्ता (विभागाध्यक्ष – राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखण्ड)
सह-अध्यक्ष: श्रीमती माधुरी कुमार (पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, पटना वीमेंस कॉलेज, पटना)
तकनीकी सत्र–12:
विषय: “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची: वैश्विक सर्वोत्तम कार्यप्रणालियां”
अध्यक्ष: डॉ. आशुतोष कुमार पांडेय (राजनीति विज्ञान विभाग, सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची)
सह-अध्यक्ष: डॉ. धीरज कुमार ठाकुर (उप निर्वाचन पदाधिकारी – मुख्यालय, झारखण्ड)
निष्कर्ष एवं सिफारिशें
सम्मेलन के समापन अवसर पर वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि तकनीक, कानूनी सुधार और समावेशी रणनीतियों का बेहतर संतुलन बनाकर ही एक त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सकती है। विभिन्न सत्रों से निकले निष्कर्षों और शोध-सुझावों को एकीकृत कर चुनावी प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी व सुलभ बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।













