Home » राँची में पीसीआर और हाईवे पेट्रोल को कड़ा निर्देश: डायल-112 पर तुरंत लें एक्शन, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
अपर पुलिस महानिदेशक-सह-द०छो० प्रक्षेत्र, रॉची महोदय के आदेशानुसार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, महोदय, रॉची के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, महोदय यातायात, रॉची, पुलिस अधीक्षक, महोदय ग्रामीण, रॉची तथा पुलिस उपाधीक्षक, नगर नियंत्रण कक्ष, रॉची के नेतृत्व में आज दिनांक-07.06.26 अपराह्न में नवीन पुलिस केन्द्र स्थित यू०सी० झा हॉल में सभी पी०सी०आर० एवं हाईवे पेट्रोल के पुलिस पदाधिकारी, हव० / आरक्षी, चालकों के साथ रॉची जिला में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक बैठक किया गया।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक, महोदय, यातायात, रॉची, पुलिस अधीक्षक, महोदय, ग्रामीण, रॉची तथा पुलिस उपाधीक्षक, नगर नियंत्रण कक्ष, रॉची के द्वारा पी०सी०आर० एवं हाईवे पेट्रोल को रॉची जिला में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण, अवैध अड्डाबाजो के खिलाफ कार्रवाई करने, नशेडियों के खिलाफ आसूचना तंत्र मजबूत कर उनके विरूद्ध उचित कार्रवाई करने, डायल-112 के द्वार दिये गये सूचना/निर्देशों का त्वरित एवं अल्प अवधि में निष्पादन करने, संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग करने, दूसरे पीसीआर वाहनों से समन्वय बनाए रखने, आसूचना संकलन करने, मुख्य संस्थान जैसे बैंक,पेट्रोल पंप,ज्वेलरी की दुकान इत्यादि पर विशेष निगरानी रखने,साथ ही साथ अधिक से अधिक भ्रमणशील रहकर नगर क्षेत्र के सभी चौक चौराहो एवं गलियों में पेट्रोलिंग करने का प्रयास करने का निर्देश दिया गया l इसके अलावा सभी को ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया और चेतावनी भी दी गई कि किसी तरह की लापरवाही बरतने में पर सख्त से सख्त का कार्रवाई की जाएगी l