रांची :उपायुक्त राँची के पास आए चापानल की शिकायत, मुखिया के पास सीधे प्राप्त शिकायत, एप के माध्यम से प्राप्त शिकायत एवं अबुआ साथी से प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चापानल की मरम्मति की गई।
जिसमें दिनांक-11 मार्च से 31 मई 2025 को रांची जिला के कुल-07 प्रखंडों- अनगड़ा-296, ओरमांझी-297, सिल्ली -214, बुंडू- 158, सोनाहातु-211, राहे-197, तमाड़-241 कुल- 1614 प्रखंड में खराब पड़े चापानल की मरम्मती की गई।
आपको बताएं कि उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री ने गर्मी में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े इसे लेकर जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों की जल्द से जल्द मरम्मती के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पूर्वी एवं पश्चिमी को इस संबंध में विशेष दिशा- निर्देश दिया गया है। साथ ही शहरी क्षेत्र में पानी टैंकर से प्रभावित इलाकों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश भी जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा दिया गया है।
झारखंड: 25-26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, SIR और वर्तमान मुद्दों पर हेमंत सोरेन सरकार करेगी चर्चा !
झारखंड: 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, SIR और वर्तमान मुद्दों पर होगी चर्चा रांची: झारखंड की...












