रांची में ‘बावरी फिरकी’ ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आगाज, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन !
रांची: राजधानी रांची में 15 सितंबर को दो दिवसीय ‘बावरी फिरकी’ ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन की शुरुआत हुई। इस प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया। 15 और 16 सितंबर को आयोजित इस एग्जीबिशन का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों, युवाओं और स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना है।













