Home » धनबल के आगे जनबल को हरा रही भाजपा, जनता से मांगे माफी: सोनल शांति
रांची। 11 जून। झारखंड बीजेपी ने जनता द्वारा चुने प्रतिनिधियों को एक पूंजीपति के हाथों बेच दिया। उक्त आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा की भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू एवं विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी को पूरे प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।जनता ने भाजपा के जिन नेताओं को अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा था उनकी सौदेबाजी भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने रांची में बैठकर दो दिनों में पूरी की। धनबल के आगे जनबल को हराने का काम भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रतिनिधि को खुलेआम आरओ के कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा था जबकि कांग्रेस उम्मीदवार का पक्ष रखने आए देश के वरिष्ठतम वकील तथा कांग्रेस नेता माननीय सलमान खुर्शीद जी को भाजपा नेताओं के इशारे पर कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया गया इसी का विरोध कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया था,इसकी पूरी जांच होनी चाहिए की किसके इशारे पर और किन कर्मचारियों द्वारा यह काम किया गया।
महागठबंधन के सभी 56 विधायकों की एकजूटता को देखकर हताश और निराश भाजपा के नेता अब राज्य के कर्मचारियों को अपना हथियार बनाना चाहते हैं। झारखंड को चलाने में अपना सहयोग देने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारियों के प्रति हमारे प्रतिनिधि सम्मान का भाव रखते हैं भानु प्रताप शाही के भड़कीले बोल से कर्मचारी भड़काने वाले नहीं हैं क्योंकि इनके आदतों को राज्य का हर अधिकारी और कर्मचारी जानता है। जिस तरह परिमल नाथवानी के नामांकन को वैध ठहराने के लिए स्क्रिप्ट लिखी गई वह निश्चित रूप से झारखंड की राजनीति का एक शर्मनाक मोड़ है जिसकी पूरी जवाबदेही भाजपा नेताओं के सिर पर है। पैसों और एजेंसीयों के बल पर सरकार गिराने जनप्रतिनिधियों को डराने धमकाने की एक नई परंपरा की शुरुआत पूरे देश में भाजपा के द्वारा की गई है झारखंड अभी तक इससे अछूता था लेकिन अपनी गंदी राजनीतिक चालो से फिर से झारखंड को पूरे देश में बदनाम करने पर भाजपा तूल गई है।