Monday, August 3, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस कर रही संवैधानिक प्रक्रिया को बाधित: आदित्य साहू

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस कर रही संवैधानिक प्रक्रिया को बाधित: आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा हमला— हार के डर से बौखलाई कांग्रेस ने विधानसभा में मचाया उत्पात; स्पीकर से की उपद्रवियों पर FIR दर्ज करने की मांग।

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस कर रही संवैधानिक प्रक्रिया को बाधित: आदित्य साहू
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

​फर्जी आधार कार्ड बना नाबालिग को बेचा: दिल्ली से 6 साल बाद रेस्क्यू हुई झारखंड की बेटी !

JPSC Scam: हेमंत सरकार की भर्ती परीक्षाओं की हो CBI जांच, प्रतुल शाहदेव का CM सोरेन के इस्तीफे की मांग

झारखंड में युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान: CEO के. रवि कुमार ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को दिए निर्देश

झारखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र: सुचारू संचालन एवं डिजिटल प्रणाली हेतु अध्यक्ष की उच्चस्तरीय बैठक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर राज्यसभा चुनाव की संवैधानिक प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता, मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा परिसर में पहुंचकर अशांति का वातावरण बनाने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।आदित्य साहू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में संभावित हार की आशंका से कांग्रेस बौखला गई है। इसी कारण उनके नेता और कार्यकर्ता निर्वाची पदाधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) पर अनावश्यक दबाव बनाने, हल्ला-हंगामा करने तथा संवैधानिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विरुद्ध है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को न लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास है और न ही संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा। विधानसभा के भीतर इस प्रकार का प्रदर्शन कर चुनावी प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करना अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि जो लोग संवैधानिक प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं, उनके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रश्न उठाते हुए कहा कि जब रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्धारित नियमों के तहत पूरी प्रक्रिया संचालित की जा रही है, तब कांग्रेस द्वारा दबाव की राजनीति क्यों की जा रही है? कांग्रेस चुनाव आयोग एवं संवैधानिक संस्थाओं की प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास क्यों कर रही है? उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष स्वयं उनके गठबंधन से जुड़े हैं, फिर भी कांग्रेस नेताओं का यह व्यवहार दर्शाता है कि उन्हें अपने ही लोगों पर भरोसा नहीं है।

आदित्य साहू ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि खरीद-फरोख्त और दबाव की राजनीति कांग्रेस की पुरानी कार्यशैली रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है जिसका राज्य से कोई प्रत्यक्ष जुड़ाव नहीं रहा है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस झारखंड के स्वाभिमान और स्थानीय नेतृत्व की भावना का सम्मान नहीं करती। उन्होंने कहा कि भाजपा को जैसे ही कांग्रेस द्वारा किए जा रहे इस व्यवहार की जानकारी मिली, पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने का प्रयास किया। किंतु प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा के बाहर रोक दिया, जबकि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा परिसर के भीतर मौजूद रहे। उन्होंने इसे प्रशासन का दोहरा मापदंड बताते हुए निष्पक्षता पर सवाल उठाया।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि भेदभावपूर्ण रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराना रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी है और उन्हें किसी भी प्रकार के दबाव से मुक्त होकर नियमों के अनुरूप निर्णय लेना चाहिए। आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार से चुनावी एवं संवैधानिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने के प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी। प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाईक उपस्थित थे।

Tags: आदित्य साहू भाजपाझारखंड राजनीति 20260भाजपा प्रेस वार्ता रांचीमनोज सिंह महामंत्रीरमाकांत महतो प्रवक्तारांची समाचारराज्यसभा चुनाव झारखंडविधानसभा परिसर हंगामा
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

JPSC विवाद पर JMM का हमला: विनोद पांडेय बोले- ‘भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं’

JPSC विवाद पर JMM का हमला: विनोद पांडेय बोले- ‘भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं’

by firstreport desk2
1 day ago
0

JPSC विवाद: 'भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं' – JMM महासचिव विनोद कुमार पांडेय !...

झारखंड की मोस्ट वांटेड मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की नाबालिग बच्ची रेस्क्यू |

झारखंड की मोस्ट वांटेड मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की नाबालिग बच्ची रेस्क्यू |

by firstreport desk2
2 days ago
0

दिल्ली में झारखंड पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: वांछित मानव तस्कर गिरफ्तार, खूंटी की मासूम बच्ची सुरक्षित रेस्क्यू ! नई...

​ओमान में फंसी सिमडेगा की बेटी प्रीति कुजूर की सुरक्षित वापसी, CM हेमंत सोरेन के कड़े रुख के बाद मिली सफलता

​ओमान में फंसी सिमडेगा की बेटी प्रीति कुजूर की सुरक्षित वापसी, CM हेमंत सोरेन के कड़े रुख के बाद मिली सफलता

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :विदेश में बेहतर भविष्य का सपना लेकर गई झारखंड की एक और बेटी फर्जी एजेंटों के जाल से आजाद...

JPSC-JSSC पेपर लीक: युवाओं के आक्रोश में जलकर भस्म होगी सरकार – आदित्य साहू

JPSC-JSSC पेपर लीक: युवाओं के आक्रोश में जलकर भस्म होगी सरकार – आदित्य साहू

by firstreport desk2
2 days ago
0

युवाओं के आक्रोश की आग में भस्म होगी सरकार: आदित्य साहू ! रांची: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षा...

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: सदर अस्पताल रांची में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: सदर अस्पताल रांची में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

by firstreport desk2
2 days ago
0

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: सदर अस्पताल रांची में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 'कोलोस्ट्रम' को बताया नवजात का पहला प्राकृतिक...

रांची महानगर कांग्रेस की बैठक: ज्योति सिंह मथारू ने सांगठनिक कार्यों की समीक्षा की, बूथ-वार्ड कमेटियों के गठन का निर्देश

रांची महानगर कांग्रेस की बैठक: ज्योति सिंह मथारू ने सांगठनिक कार्यों की समीक्षा की, बूथ-वार्ड कमेटियों के गठन का निर्देश

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची महानगर कांग्रेस की समीक्षा बैठक संपन्न: SIR अभियान और संगठन विस्तार को लेकर दिए गए कड़े निर्देश ! रांची...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    156 shares
    Share 62 Tweet 39
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    128 shares
    Share 51 Tweet 32
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    151 shares
    Share 60 Tweet 38
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    135 shares
    Share 54 Tweet 34
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    146 shares
    Share 58 Tweet 37

अभी अभी

​फर्जी आधार कार्ड बना नाबालिग को बेचा: दिल्ली से 6 साल बाद रेस्क्यू हुई झारखंड की बेटी !

​फर्जी आधार कार्ड बना नाबालिग को बेचा: दिल्ली से 6 साल बाद रेस्क्यू हुई झारखंड की बेटी !

August 3, 2026
JPSC Scam: हेमंत सरकार की भर्ती परीक्षाओं की हो CBI जांच, प्रतुल शाहदेव का CM सोरेन के इस्तीफे की मांग

JPSC Scam: हेमंत सरकार की भर्ती परीक्षाओं की हो CBI जांच, प्रतुल शाहदेव का CM सोरेन के इस्तीफे की मांग

August 3, 2026
झारखंड में युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान: CEO के. रवि कुमार ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को दिए निर्देश

झारखंड में युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान: CEO के. रवि कुमार ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को दिए निर्देश

August 3, 2026
झारखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र: सुचारू संचालन एवं डिजिटल प्रणाली हेतु अध्यक्ष की उच्चस्तरीय बैठक

झारखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र: सुचारू संचालन एवं डिजिटल प्रणाली हेतु अध्यक्ष की उच्चस्तरीय बैठक

August 3, 2026
JPSC विवाद पर JMM का हमला: विनोद पांडेय बोले- ‘भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं’

JPSC विवाद पर JMM का हमला: विनोद पांडेय बोले- ‘भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं’

August 2, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.